फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV 7XO Launch: अलेक्सा और चैटजीपीटी सपोर्ट के साथ देश की पहली SUV लॉन्च, जानें फुल फीचर्स

Mon, 05 Jan 2026 06:13 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV XUV700 के फेसलिफ्ट के तौर पर नई XUV 7XO को लॉन्च कर दिया है। यह SUV डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बन गई है।
विज्ञापन
Mahindra XUV 7XO - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) XUV700 लॉन्च करने के करीब साढ़े चार साल बाद अब उसका अपडेटेड वर्जन XUV 7XO लॉन्च कर दिया है। आसान शब्दों में कहें तो XUV 7XO असल में XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन है। इस शानदार SUV की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर 2025 को शुरू हो गई थी और आज इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। महिंद्रा ने XUV 7XO को कुल छह वेरिएंट्स AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L में पेश किया है। आइए जानते हैं नई महिंद्रा XUV 7XO में क्या कुछ खास होने वाला है।

विज्ञापन

Mahindra XUV 7XO - फोटो : X

1. कैसा होगा महिंद्रा XUV 7XO का बाहरी लुक (एक्सटीरियर)?

XUV 7XO में XUV700 की परिचित बनावट को बरकरार रखते हुए कई स्टाइलिश बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके अगले हिस्से में दिखेगा। इसकी ग्रिल को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें महिंद्रा के 'ट्विन पीक्स' लोगो के साथ वर्टिकल एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें नए हेडलाइट क्लस्टर्स मिलेंगे जो ट्विन-पॉड सेटअप और स्लीकर LED DRLs के साथ आएंगे। साथ ही बंपर और एयर डैम को भी नया रूप दिया गया है। इसके टॉप ट्रिम्स में नए डिजाइन के 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे। पीछे की तरफ नई LED टेल-लाइट्स, अपडेटेड टेलगेट और नया रियर बंपर इसे फ्रेश लुक देंगे।

Mahindra XUV 7XO - फोटो : X

2. कैसा होगा केबिन और इंटीरियर?

महिंद्रा ने XUV 7XO के इंटीरियर को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक बनाया है। केबिन का मुख्य आकर्षण इसकी तीन स्क्रीन होंगी। डैशबोर्ड पर एक ही कांच के नीचे तीन 12.3-इंच की डिस्प्ले दी गई हैं। ये डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग मनोरंजन स्क्रीन का काम करती हैं। कुछ ऐसा ही हमने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों (XEV 9e और XEV 9S) में भी देखा है। फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से चलने वाला 'बॉस मोड' दिया गया है। इससे पीछे बैठने वाले यात्री अपने लिए ज्यादा लेगरूम बना सकेंगे। इसमें पियानो-ब्लैक फिनिश वाला नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टैन-ब्लैक इंटीरियर थीम मिलेगी।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, 540-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स इसे बेहद आधुनिक बनाते हैं। इसमें 16-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। यह भारत की पहली SUV है जिसमें अलेक्सा के साथ चैटजीपीटी का सपोर्ट दिया गया है, जो वॉयस कमांड को और भी स्मार्ट बनाता है।

Mahindra XUV 7XO - फोटो : X

3. इंजन और पावर 

महिंद्रा ने इंजन के विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया है, क्योंकि मौजूदा इंजन पहले से ही काफी पावरफुल हैं। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 200 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क मिल जाता है। इसके अलावा 2.0-लीटर डीजल इंजन में 185 PS की पावर और 450 Nm तक का टॉर्क मिलता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। इसके टॉप-एंड डीजल वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन

Mahindra XUV 7XO - फोटो : X

4. किन कारों से होगा मुकाबला?

महिंद्रा XUV 7XO का सीधा मुकाबला टाटा सफारी, ह्यूंदै अल्काजार और एमजी हेक्टर जैसी दिग्गज कारों से होगा।
 
फीचर महिंद्रा XUV 7XO                    टाटा सफारी                            एमजी हेक्टर प्लस                 ह्यूंदै अल्काजार              
पेट्रोल इंजन

2.0L Turbo (200hp)

 

(सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर)

नहीं आता

 

(सिर्फ डीजल में उपलब्ध)

1.5L Turbo (143hp)

 

 

1.5L Turbo (160hp)

 

 

डीजल इंजन

2.2L Turbo (185hp)

2.0L Turbo (170hp)

2.0L Turbo (170hp)

1.5L Diesel (116hp)

डीजल ऑटोमैटिक उपलब्ध है (AT) उपलब्ध है (AT) नहीं आता (केवल मैनुअल) उपलब्ध है (AT)
4x4 / AWD

AWD उपलब्ध है

उपलब्ध नहीं (केवल FWD) उपलब्ध नहीं (केवल FWD)  उपलब्ध नहीं (केवल FWD)
इन्फोटेनमेंट                  

ट्रिपल स्क्रीन 

 

(डैशबोर्ड पर 3 स्क्रीन)

12.3 इंच

 

(सिंगल स्क्रीन)

14 इंच

 

(सबसे बड़ी खड़ी स्क्रीन)

10.25 इंच

 

(जुड़ी हुई स्क्रीन)

ADAS लेवल Level 2 Level 2 Level 2 Level 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें