फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा XUV 3XO CNG आज हो सकती है लॉन्च: सनरूफ और 10.25-इंच स्क्रीन के साथ आएगी एसयूवी, क्या मिलेगा खास?

Thu, 15 Oct 2026 07:56 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा आज अपनी कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का नया CNG वर्जन लॉन्च कर सकती है। 10.25-इंच टचस्क्रीन और सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली इस गाड़ी में क्या खास हो सकता है? यहां जानिए लॉन्च से पहले इसकी संभावित डिटेल्स।
 
विज्ञापन
महिंद्रा XUV 3XO CNG - फोटो : महिंद्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO अब CNG अवतार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी की यह नई SUV आज, 15 अक्तूबर 2026 को लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें CNG वर्जन के मिड-वेरिएंट की झलक देखने को मिली है। इसमें ट्विन-सिलिंडर CNG सेटअप के साथ सनरूफ और बड़ी टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से लॉन्च, कीमत और पूरी फीचर लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


Mahindra XUV 3XO CNG आज लॉन्च हो सकती है 
महिंद्रा XUV 3XO फिलहाल पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। अब कंपनी इसे ग्राहकों के लिए सीएनजी वर्जन में पेश करने वाली है। इससे उन ग्राहकों को एक और विकल्प मिलेगा, जो SUV खरीदना चाहते हैं और रोजाना की ड्राइविंग में ईंधन पर होने वाले खर्च को कम रखना चाहते हैं।
लॉन्च से पहले सामने आए वीडियो में एसयूवी के मिड-वेरिएंट की झलक दिखाई दी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी CNG मॉडल में भी कुछ जरूरी कंफर्ट और तकनीक फीचर्स बरकरार रख सकती है। हालांकि, इसकी कीमत और वेरिएंट के हिसाब से मिलने वाले फीचर्स की जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
विज्ञापन


बूट में मिलेगा ट्विन-सिलिंडर सीएनजी सेटअप
महिंद्रा XUV 3XO CNG की सबसे खास बात इसका ट्विन-सिलिंडर सेटअप हो सकता है। इसमें एक बड़े सिलिंडर की जगह दो छोटे सिलिंडर दिए जाने की उम्मीद है। इस तरह की व्यवस्था बूट में उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद कर सकती है।
हालांकि, सीएनजी सिलिंडर लगाने के बाद एसयूवी में कितना लगेज स्पेस बचेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से फाइनल स्पेसिफिकेशन जारी होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

सनरूफ और 10.25-इंच टचस्क्रीन समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स
लॉन्च से पहले सामने आए वीडियो और तस्वीरों के आधार पर XUV 3XO CNG के मिड-वेरिएंट में कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा एसयूवी में फैब्रिक सीट्स, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच के अलॉय व्हील और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिखाई दिए हैं। पेट्रोल और सीएनजी मोड के बीच स्विच करने के लिए अलग बटन या स्विच भी दिया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि ये जानकारियां सामने आए वीडियो और तस्वीरों पर आधारित हैं। सभी फीचर्स की पुष्टि लॉन्च के समय होगी।

कौन-सा इंजन मिल सकता है?
महिंद्रा XUV 3XO CNG के इंजन को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें 1.2-लीटर, तीन-सिलिंडर पेट्रोल इंजन पर आधारित सीएनजी सेटअप मिलने की संभावना है, लेकिन कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल XUV 3XO के पेट्रोल लाइनअप में टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन T-GDi और टर्बोचार्ज्ड मल्टी-पॉइंट फ्यूल-इंजेक्शन TCMPFi इंजन विकल्प मिलते हैं। सीएनजी वर्जन में इनमें से किस इंजन का इस्तेमाल होगा और CNG के लिए इसमें क्या बदलाव किए जाएंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
एसयूवी के पावर आउटपुट, टॉर्क, माइलेज और ट्रांसमिशन की जानकारी भी लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

कीमत कितनी होगी?
महिंद्रा XUV 3XO CNG की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन के मुकाबले कितनी अलग होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन असल कीमत कितनी होगी, इसका खुलासा आज लॉन्चिंग के बाद हो सकता है।

किन कारों को देगी टक्कर?
सीएनजी वर्जन में आने के बाद महिंद्रा XUV 3XO उन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है, जो कॉम्पैक्ट SUV में पेट्रोल या डीजल के अलावा CNG का विकल्प चाहते हैं। इस सेगमेंट में Tata Nexon भी पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और CNG पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।

आज लॉन्च पर रहेंगी नजरें
महिंद्रा XUV 3XO CNG को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल इसकी कीमत, माइलेज और इंजन स्पेसिफिकेशन का है। ट्विन-सिलिंडर सेटअप और संभावित फीचर्स इसे चर्चा में ला रहे हैं, लेकिन ये सभी जानकारियां आधिकारिक नहीं है। अगर कंपनी आज इसे लॉन्च करती है, तो इसके साथ ही कीमत और वेरिएंट से जुड़ी तस्वीर भी साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें