कितनी है कीमत
हालांकि, खास बात ये है कि वेरिएंट्स कम होने के बावजूद थार की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी थार की शुरुआती कीमत करीब 12 लाख से शुरू होती है। जबकि टॉप मॉडल 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत करीब 18 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में एंट्री के करीब पहुंची टेस्ला, पुरानी बुकिंग वालों को लौटाए पैसे
इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
2025 मॉडल की महिंद्रा थार में वही पुराने इंजन ऑप्शन मिलते रहेंगे। जिसमें 152bhp वाला 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, 119bhp या 132bhp वाला 1.5L टर्बो डीजल इंजन और 132bhp वाला 2.2L टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रहेगा। जबकि 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिर्फ पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन के साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Shanghai Auto Show: शंघाई ऑटो शो में पेश हुई Porsche 911 Spirit 70, सत्तर के दशक को दिया खास ट्रिब्यूट
2026 में आएगा महिंद्रा थार का फेसलिफ्ट वर्जन
जैसा कि हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि, महिंद्रा ने थार के फेसलिफ्ट वर्जन (कोडनेम W515) पर काम शुरू कर दिया है। इस अपडेटेड मॉडल में थार रॉक्स (Thar Roxx) से डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स लिए जाएंगे। नई थार में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट्स में सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इसके मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। फेसलिफ्ट मॉडल के 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा
यह भी पढ़ें - Ferrari 458 Spider: सपनों की फेरारी जलकर हुई खाक, एक घंटे पहली ही ली थी लग्जरी सुपरकार की डिलीवरी
यह भी पढ़ें - Ola Electric: ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किल में फंसी ओला इलेक्ट्रिक, परिवहन मंत्रालय ने भेजा नोटिस