थार रॉक्स में लंबा व्हीलबेस है जो इसे सड़क पर ज्यादा प्रभावशाली मौजूदगी और अतिरिक्त दरवाजों का सेट देता है। इसमें एक और खास बात इसकी एंगुलर सी-पिलर और त्रिकोणीय रियर क्वार्टर ग्लास है। पीछे की तरफ, थार रॉक्स में रेक्टेंगुलर (आयताकार) टेललाइट्स हैं, जो इसके तीन-दरवाजे वाले मॉडल में भी मिलता है, जिसमें बीच में 'थार' ब्रांडिंग है। दरवाजे के हैंडल, रियरव्यू मिरर आदि सहित अन्य साइकिल पार्ट्स को भी कैरी ओवर किया गया है।
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
एक्सटेंडेड व्हीलबेस का फायदा यह हुआ है कि दूसरी पंक्ति की सीटें जोड़ी गई हैं और इसमें बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है। केबिन में तीन-दरवाजे वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर हैं। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है जिसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड कनेक्टिविटी है। और यह ऑटोमेकर के एड्रेनोक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। थार रॉक्स में ADAS (एडीएस) दिया गया है, जिसके जरिए कई एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं।