Car Comparison: जब भी भारत में सफल और भरोसेमंद गाड़ियों की बात होती है, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नाम सबसे पहले आता है। ये दोनों शुरुआत से ही लोगों की पसंदीदा गाड़ियां रही हैं। हालांकि, जब इन दोनों में से किसी एक को चुनने की बात आती है, तो फैसला लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो अगर आप भी महिंद्रा स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा के बीच उलझे हैं, तो आइए कीमत, डायमेंशन, फीचर्स और सेफ्टी के आधार पर जानते हैं कि आपके लिए कौन सी गाड़ी ज्यादा बेहतर है।
SUV vs MPV Comparison: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लंबे समय से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। दोनो ही कारें अपनी मजबूती और उपयोगिता के लिए पसंद की जा रही हैं। स्कॉर्पियो-एन एक SUV है, जबकि इनोवा क्रिस्टा एक MPV है। दोनों में थ्री-रो सीटिंग उपलब्ध है।इन दोनों में लैडर-फ्रेम चेसिस और थ्री-रो सीटिंग मिलती है। हालांकि दोनों का सेगमेंट और इस्तेमाल का तरीका थोड़ा अलग है। आइए दाेनों कारों की तुलना करते हैं, और जानते हैं कि इनमें क्या खास है।
विज्ञापन
डायमेंशन में कौन आगे?
अगर दाेनों के आकार की बात करें, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा दोनों का व्हीलबेस 2,750 मिमी है, लेकिन लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में अंतर है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की लंबाई 4,662 मिमी, चौड़ाई 1,917 मिमी और ऊंचाई 1,857 मिमी है।
वहीं, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की लंबाई 4,735 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और ऊंचाई 1,795 मिमी है।
यानी इनोवा क्रिस्टा लंबाई में बड़ी है, जबकि स्कॉर्पियो-एन ज्यादा चौड़ी और ऊंची है। दोनों कारों का व्हीलबेस समान 2,750 मिमी है।
इंजन और पावर में कौन दमदार?
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की बात करें ते यह दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें आपको 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी उपलब्ध है, जो 172 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो-एन में चालक को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
वहीं, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 147.94 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क देता है। इसमें फिलहाल सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध है। मतलब की पावर और ट्रांसमिशन विकल्पों के लिहाज से स्कॉर्पियो-एन ज्यादा विकल्प देती है।
विज्ञापन
फीचर्स में कौन ज्यादा एडवांस?
आजकल की गाड़ियों में फीचर्स भी काफी शानदार होते जा रहे हैं। अगर इन दोनों में फीचर्स देखें तो स्कॉर्पियो-एन में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ, सोनी साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिए गए हैं।
इनोवा क्रिस्टा में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले का सपोर्ट है। इसमें 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और सेकंड-रो वन-टच टम्बल सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा में एम्बिएंट लाइटिंग और फोल्डेबल सीटबैक ट्रे जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेफ्टी के मामले में कौन आगे?
सेफ्टी के मामले में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में आपको छह एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, ABS with EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 540-डिग्री कैमरा और ISOFIX माउंट्स दिए गए हैं।
दूसरी ओर, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में सात एयरबैग्स मिलते हैं। इसके साथ EBD के साथ ABS, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, TPMS और ISOFIX माउंट्स भी उपलब्ध हैं। यानी दोनों ही कारों में कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स हैं, हालांकि इनके सेफ्टी पैकेज में काफी अंतर है।
SUV बनाम MPV: किसके लिए कौन?
स्कॉर्पियो-एन का SUV कैरेक्टर इसे ज्यादा ऊंचे और दमदार लुक के साथ पेश करता है। दूसरी ओर, इनोवा क्रिस्टा एक MPV होने के कारण परिवार और ज्यादा व्यावहारिक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
दोनों में थ्री-रो सीटिंग और लैडर-फ्रेम चेसिस है, लेकिन इनके डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर सेट इन्हें अलग-अलग तरह के खरीदारों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
दोनाें की कीमत में कितना अंतर?
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख से 25.49 लाख तक है। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख से 26.77 लाख के बीच है। यानी शुरुआती कीमत के मामले में स्कॉर्पियो-एन ज्यादा किफायती है, जबकि इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती कीमत इससे ऊपर है।