फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एडिशन वन: नए ग्रिल और वाइन रेड केबिन के साथ आएगी SUV, लीक हुई तस्वीरें; क्या हुए बदलाव?

Thu, 05 Nov 2026 04:56 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नए ग्रिल डिजाइन के साथ दिखी एसयूवी।
  • वाइन रेड थीम में मिल सकता है केबिन।
  • ADAS और Sony ऑडियो मिलने की उम्मीद है।
  • पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प संभावित हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा भी अपनी एसयूवी स्कॉर्पियो एन का एक खास एडिशन लाने की तैयारी में है। इसे स्कॉर्पियो एन एडिशन वन नाम दिया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस खास मॉडल की लीक तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं। इसमें नया ग्रिल डिजाइन और वाइन रेड केबिन थीम इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाते हैं। यह अगस्त 2026 में स्कॉर्पियो एन को मिले अपडेट के करीब तीन महीने बाद सामने आया है। उस अपडेट में कंपनी ने बड़े डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल किए थे।

विज्ञापन


क्या हो सकता है बदलाव?
लीक्स के अनुसार, स्कॉर्पियों एन एडिशन वन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट ग्रिल में नजर आता है। मौजूदा मॉडल के वर्टिकल ग्रिल एलिमेंट्स की जगह इसमें लेयर्ड हॉरिजॉन्टल पैटर्न मिल सकता है। ग्रिल के अंदर डार्क फिनिश के साथ इल्युमिनेटेड रेक्टेंगुलर इंसर्ट्स नजर आते हैं। इसके बीच में महिंद्रा का ट्विन-पीक्स लोगो दिया गया है। हालांकि, SUV की हेडलाइट्स का आकार, बोनट और फॉग-लैंप हाउसिंग पहले जैसे ही रखे गए हैं।

ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेगा एडिशन वन बैज
तस्वीरों में स्कॉर्पियो एन एडिशन वन ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश में दिखाई दी है। इसके लुक को बेहतर बनाने के लिए विंडो ट्रिम, रूफ रेल्स, डोर हैंडल और साइड स्टेप्स पर ब्राइट फिनिश दी गई है। इस खास एडिशन की पहचान के लिए फ्रंट डोर और रियर क्वार्टर पैनल पर एडिशन वन बैज भी लगाया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसके दूसरे कलर विकल्पों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


वाइन रेड थीम में होगा केबिन

  • एसयूवी के  इंटीरियर में वाइन रेड कलर थीम देखने को मिलती है। यह डैशबोर्ड, डोर पैड्स और सीट अपहोल्स्ट्री पर दी गई है। इसके साथ डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से और केबिन के निचले प्लास्टिक सेक्शन में डार्क फिनिश रखी गई है। एयर वेंट, डोर पुल और सेंटर कंसोल के आसपास मेटालिक-फिनिश ट्रिम दिया गया है।
  • तस्वीरों में दूसरी रो में बेंच सीट दिखाई देती है। वहीं, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के पीछे रियर एसी वेंट भी दिए गए हैं। स्पाई तस्वीरों के अनुसार, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • इसके अलावा एडिशन वन में लेवल-2 ADAS, सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और सोनी ऑडियो सिस्टम मिलने की भी संभावना है। हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


जल्द अपडेट हुई थी एसयूवी 

  • महिंद्रा ने अगस्त 2026 में स्कॉर्पियो एन को अपडेट किया था। उस दौरान कंपनी ने रेंज में Z8S वेरिएंट शामिल किया था। इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए थे।
  • वहीं, हायर वेरिएंट्स में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स शामिल किए गए थे। Z8L वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम और लेवल-2 ADAS दिया गया है।


पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आने की उम्मीद

  • स्कॉर्पियो एन एडिशन वन में मौजूदा स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इंजन की पावर और टॉर्क में किसी बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • फिलहाल अगस्त 2026 में लॉन्च हुई अपडेटेड स्कॉर्पियो एन की एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये के बीच है। एडिशन वन की कीमत और लॉन्चिंग तारीख को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह पूरी जानकारी संभावित लीक्स के आधार पर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें