फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LiveWire S2 Del Mar: हार्ले-डेविडसन की नई ई-बाइक लॉन्चिंग के कुछ ही मिनटों में पूरी बिकी, जानें रेंज, स्पीड और कीमत

Fri, 13 May 2022 01:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) की इलेक्ट्रिक बाइक S2 Del Mar की आधिकारिक लॉन्चिंग के कुछ ही मिनटों के भीतर सोल्ड आउट हो गई। 
विज्ञापन
LiveWire S2 Del Mar Electric Bike - फोटो : LiveWire
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) की सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी LiveWire (लाइववायर) ने हाल ही में अपनी नई हाइपरनेक्ड इलेक्ट्रिक बाइक S2 Del Mar Launch Edition (LE) को पेश किया था। कंपनी ने एलान किया था कि वह अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स बेचेगी। इसका असर यह रहा कि S2 Del Mar लॉन्च एडिशन की आधिकारिक लॉन्चिंग के कुछ ही मिनटों के भीतर यह ई-बाइक सोल्ड आउट हो गई। यानी इसकी सभी यूनिट्स बिक गईं। कंपनी ने अमेरिका में बाइक की लॉन्चिंग के पहले से इसकी प्री-बुकिंग चालू कर दी थी। हार्ले-डेविडसन बाइक्स के प्रेमियों को को अगले बैच के एलान तक इंतजार करना होगा, जो इस साल कुछ समय बाद हो सकता है। 
विज्ञापन


नए प्लेटफॉर्म पर बनी बाइक
S2 Del Mar को बनाने में एक सिंपल ARROW आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। एरो आर्किटेक्चर एक मोनोकॉक फ्रेम है जो इलेक्ट्रिक मोटर्स, बैटरी पैक और ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम को एक सिंगल एल्युमिनियम केसिंग में फिट कर देता है। यह केसिंग तब बाइक के स्ट्रेस मेंबर के रूप में काम करता है, जिसमें स्टीयरिंग हेड और स्विंगआर्म पाइवट इससे जुड़े होते हैं। चूंकि एरो आर्किटेक्चर एक मॉड्यूलर डिजाइन है, यह भविष्य में लाइववायर के लिए कई ईवी मॉडल बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करेगा। लाइववायर का दावा है कि LiveWire One EV की तुलना में S2 Del Mar को बाइक को बनाने में 44 प्रतिशत कम समय लगता है।

रेंज और स्पीड
LiveWire Del Mar एक इलेक्ट्रिक सिटी बाइक है। कंपनी के मुताबिक लाइववायर डेल मार एक बार फुल चार्जिंग करने पर 160 किमी की रेंज देती है। बाइक का इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 80 bhp का पावर देता है। यह LiveWire One EV की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि, LiveWire One EV की तुलना में LiveWire Del Mar करीब 25 प्रतिशत हल्की है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 
विज्ञापन


फीचर्स
LiveWire S2 Del Mar ईवी को मॉडर्न बनाने के लिए इसमें ओटीए अपडेट फंक्शन के साथ बिल्ट-इन जीपीएस और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, फिलहाल बाइक में फास्ट चार्जिंग का कोई ऑप्शन नहीं मिलता है।

कीमत
S2 Del Mar LE को 17,699 डॉलक (लगभग 13.67 लाख रुपये) की कीमत पर अमेरिका में लॉन्च किया गया है। लाइववायर वन की तुलना में काफी छोटा, हल्का और सस्ता है जो 22,799 डॉलक (लगभग 17.61 लाख रुपये) में बिकता है। हालांकि, अभी तक हार्ले-डेविडसन की भारत में S2 Del Mar को लॉन्च करने की किसी योजना का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें