फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो स्पाइडर से उठा पर्दा: पहली बार मिला वर्टिकल हार्डटॉप, रफ्तार और कीमत में क्या है खास?

Thu, 19 Nov 2026 12:30 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो स्पाइडर पेश हुई।
  • 907hp की हाइब्रिड पावर है।
  • 17 सेकंड में फोल्ड हो सकती है रिट्रैक्टेबल छत।
  • तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आई है।
विज्ञापन
लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो स्पाइडर - फोटो : @Lamborghini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैम्बोर्गिनी ने हाल ही में अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार टेमेरारियो स्पाइडर से पर्दा उठाया है। यह टेमेरारियो का एक नया ओपन-एयर वर्जन है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह ड्राइविंग के रोमांच और अनुभव को एक नए लेवल पर ले जा सकता है। कंपनी ने लैम्बोर्गिनी में पहली बार एक रिट्रैक्टेबल हार्ड टॉप (खुलने-बंद होने वाली छत) दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह फ्यूरीक्लासे भावना का एक नया रूप है, जहां कूपे की अनूठी खूबी और शानदार परफॉरमेंस, ओपन-एयर ड्राइविंग के उस रोमांच के साथ जुड़ जाती है, जो केवल एक कन्वर्टिबल कार ही दे सकती है।

विज्ञापन


लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो स्पाइडर: 17 सेकंड में फोल्ड होगी छत

  • टेमेरारियो स्पाइडर की सबसे बड़ी खासियत इसका रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप है। लैम्बोर्गिनी ने पहली बार इस कार में ऐसा रूफ सिस्टम दिया है। इसकी छत दस इलेक्ट्रिक एक्चुएटर्स की मदद से काम करती है और महज 17 सेकंड में खुलकर कार के पिछले हिस्से में फोल्ड हो जाती है।
  • इसका डिजाइन वर्टिकल से फोल्ड होने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे इस तरह बनाया है कि छत खुली हो या बंद, कार की आकर्षक डिजाइन और ड्राइविंग पर कोई असर न पड़े।
  • खास बात है कि यह ड्राइवर 50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पर भी कार की छत खोल या बंद कर सकता है। इस दौरान केबिन में शांति बनाए रखने पर भी ध्यान दिया गया है।

 



बेहतर हैंडलिंग और एयरोडायनामिक्स पर भी ध्यान

  • इतना ही नहीं, टेमेरारियो स्पाइडर में सिर्फ छत को हटाने तक बदलाव सीमित नहीं हैं। इसके रूफ डिजाइन में ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिनसे कार का सेंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे रखने में मदद मिलती है। इससे कार को मोड़ते समय बेहतर संतुलन और हैंडलिंग मिल सकती है।
  • कंपनी ने इसके एयरोडायनामिक्स पर भी काम किया है। कार की छत ऊपर हो या नीचे, इसे बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके अलावा, इसमें नेक वार्मर दिया गया है, जो खुली छत के साथ सफर करते समय ड्राइवर और यात्रियों के आराम को बढ़ाता है।
  • लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो स्पाइडर में कूपे वर्जन वाला हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटरें मिलती हैं। ये सभी मिलकर 907hp की अधिकतम पावर पैदा करती हैं।
  • इस ताकत के साथ कार की रफ्तार भी काफी दमदार है। कंपनी के अनुसार, टेमेरारियो स्पाइडर महज 2.8 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 343 km/h (213 मील प्रति घंटे) है।
  • इस तरह यह कार सिर्फ ओपन-टॉप डिजाइन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी तेज रफ्तार और दमदार हाइब्रिड परफॉर्मेंस के लिए भी खास है।

विज्ञापन

किन फीचर्स से है लैस?

  • लैम्बोर्गिनी ने इस सुपरकार के साथ कुछ ऑप्शनल फीचर्स भी दिए हैं। ग्राहक चाहें तो इसमें टाइटेनियम एग्जॉस्ट का विकल्प चुन सकते हैं। इससे कार को और दमदार एग्जॉस्ट साउंड मिलता है।
  • इसके अलावा, कार के वजन को कम करने के लिए कार्बन-फाइबर पैकेज भी उपलब्ध है। यानी ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कार के प्रदर्शन और ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाने वाले विकल्प चुन सकते हैं।


कूपे जैसा प्रदर्शन, कन्वर्टिबल का अलग अनुभव

  • टेमेरारियो स्पाइडर को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें कूपे की परफॉर्मेंस और कन्वर्टिबल कार का खुली हवा में ड्राइविंग अनुभव एक साथ मिल सके। इसकी छत का डिजाइन, हाइब्रिड पावरट्रेन और बेहतर एयरोडायनामिक्स इसे खास बनाते हैं।
  • लैम्बोर्गिनी को उम्मीद है कि ज्यादा कीमत के बावजूद इस कन्वर्टिबल सुपरकार की मांग अच्छी रहेगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें तेज रफ्तार के साथ खुले आसमान के नीचे ड्राइविंग का अनुभव भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें