फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini Fenomeno Roadster: आ रही है दुनिया की सबसे पावरफुल ओपन-टॉप सुपरकार, देखें इसकी पहली झलक

Fri, 08 May 2026 05:22 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lamborghini Fenomeno Roadster: लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई लिमिटेड एडिशन सुपरकार Fenomeno Roadster का टीजर जारी किया है। इसका खुलासा 9 मई को Lamborghini Arena 2026 में किया जाएगा। यह ओपन-टॉप सुपरकार दमदार V12 हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी, जो 1065 hp की पावर पैदा करेगी। कंपनी के अनुसार यह अब तक की सबसे शक्तिशाली Lamborghini रोडस्टर होगी, जो परफॉर्मेंस और एक्सक्लूसिविटी का नया स्तर पेश करेगी।
विज्ञापन
Lamborghini Fenomeno Roadster Teaser - फोटो : Lamborghini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेम्बोर्गिनी लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अपनी एक बेहद खास और लिमिटेड एडिशन सुपरकार, Fenomeno Roadster (फेनोमेनो रोडस्टर) से पर्दा उठाने वाली है। इस शानदार कार को 9 मई को इटली के इमोला शहर में होने वाले 'लेम्बोर्गिनी एरिना 2026' इवेंट में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

टीजर से हुई पुष्टि

हमने पिछले महीने 13 अप्रैल को ही इस शानदार कार के आने की एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। तब से लेम्बोर्गिनी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर लगातार कुछ पुरानी और आइकॉनिक रोडस्टर कारों की तस्वीरें शेयर कर रही थी। अब कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है, जिससे हमारी खबर पर पक्की मुहर लग गई है।


कैसा होगा लुक और डिजाइन?

नई टीजर इमेज से Fenomeno Roadster की जो शानदार झलक मिली है, उससे साफ है कि इसका बाहरी डिजाइन काफी हद तक इसके कूपे मॉडल जैसा ही रहने वाला है। हालांकि, इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए कंपनी इसमें एक शानदार डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर रही है। जहां कार का फ्रंट लुक देखने में बिल्कुल पहले जैसा ही नजर आता है, वहीं उम्मीद की जा रही है कि इसके रियर सेक्शन यानी इंजन कवर के आसपास कुछ बड़े और खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

 


दमदार इंजन और पावर

कार के लुक में भले ही कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हों, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और इंजन की ताकत से कोई समझौता नहीं किया गया है। Fenomeno Roadster में कंपनी ने वही भरोसेमंद और दमदार V12 हाइब्रिड इंजन दिया है, जो अपनी बेमिसाल ताकत के लिए जाना जाता है। यह इंजन 1065 hp की जबरदस्त मैक्सिमम पावर और 793 lb-ft का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जो इसे रफ्तार के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।


क्या खास बनाता है इस कार को?

आपको बता दें कि 'Fenomeno' अब तक की बनाई गई सबसे पावरफुल लेम्बोर्गिनी है। अब इसका यह नया 'रोडस्टर' वर्जन, कंपनी के इतिहास का सबसे पावरफुल ओपन-टॉप (बिना छत वाला) मॉडल बन जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें