फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini: लैंबॉर्गिनी की सबसे पावरफुल सुपरकार लॉन्च, सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी स्पोर्ट्स कार और एसयूवी बनाने वाली इटली की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Lamborghini (लैंबॉर्गिनी) ने बुधवार को अपने Aventador Ultimae Roadster (एवेंटाडोर अल्टिमा रोडस्टर) को लॉन्च करने का एलान किया।
विज्ञापन
Lamborghini Aventador LP 780-4 Ultimae Roadster - फोटो : Lamborghini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी स्पोर्ट्स कार और एसयूवी बनाने वाली इटली की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Lamborghini (लैंबॉर्गिनी) ने बुधवार को अपने Aventador Ultimae Roadster (एवेंटाडोर अल्टिमा रोडस्टर) को लॉन्च करने का एलान किया। यह इतालवी दिग्गज की आइकॉनिक V12 सुपरकार का आखिरी एडिशन है। कंपनी विश्व स्तर पर इस कार की सिर्फ 600 यूनिट्स की बिक्री करेगी। भारत में इस सुपरकार की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


यूं ही नहीं है सुपरकार
लैंबॉर्गिनी ने Aventador को 2011 जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। तब से, एवेंटाडॉर, अपनी अनूठी स्टाइलिंग और हाउलिंग-मैड नेचुरली एस्पिरेटेड वी12 इंजन के साथ सबसे प्रतिष्ठित सुपरकारों में से एक बन गया है।

वाहन निर्माता का दावा है कि Giallo Auge कलर थीम में लॉन्च की गई, Lamborghini Aventador LP 780-4 Ultimae Roadster (लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर LP 780-4 अल्टिमा रोडस्टर) सुपरकार SVJ के परफॉर्मेंस का इस्तेमाल करता है। साथ ही Aventador S के आकर्षक लुक को भी पीछे छोड़ती है। यह कूपे और रोडस्टर फॉर्म दोनों के डिजाइन और गतिशीलता को एक साथ लाने का भी दावा करती है। 
विज्ञापन


इंजन पावर और स्पीड
769bhp (SVJ से 10bhp ज्यादा) और 720Nm के साथ, Aventador का आखिरी एडिशन भी सबसे पावरफुल है। लेम्बोर्गिनी का मशूबर नेक-शैटरिंग सिंगल-क्लच गियरबॉक्स के जरिए सभी चार पहियों तक पावर भेजा जाता है। Aventador Ultimae 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। और इस कार की टॉप स्पीड 355 किमी प्रति घंटा है। यह इसे अब तक की सबसे तेज और तेज रफ्तार से चलने वाली कारों में से एक बनाती है।

लुक और डिजाइन
लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर एलपी 780-4 अल्टिमा रोडस्टर की स्टाइलिंग होश उड़ाने वाली है। यह ज्यादा आक्रामक साइड स्कर्ट के साथ आगे और पीछे नए डिफ्यूजर जैसे मामूली बदलावों के साथ आती है। रियर प्रोफाइल में कुछ मिड-माउंटेड एग्जॉस्ट हैं जो Huracan STO (ह्यूराकन एसटीओ) की नकल करते हैं। साथ ही, इसमें कार्बन फाइबर रूफ पैनल का ऑप्शन भी मिलता है। ये छोटे-छोटे अनोखे स्टाइलिंग एलिमेंट्स सुपरकार को अपनी एक खास पहचान देते हैं। 

भारत में बिकेगी सिर्फ एक कार
लैंबॉर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत में इस कार की सिर्फ एक यूनिट की बिक्री तय की गई है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इस कार की कुछ और यूनिट्स तय की जाने की संभावना है। 

कितनी है कीमत
अग्रवाल के कहा कि पर्सनालाइजेश के बाद इस कार की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक हो जाती है। उन्होंने कहा, "ग्राहक कार की कीमत का करीब 25 प्रतिशत तक कार के परसनलाइजेश पर खर्च कर देते हैं। और यह काफी दुर्लभ और एक्सक्लूसिव कार है, एवेंटाडोर रेंज की आखिरी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें