Off Road SUV India: लद्दाख का नाम आते ही एडवेंचर प्रेमियो में दिमाग में पैंगोंग झील, खारदुंग ला और नुब्रा वैली की तस्वीरें उभरने लगती हैं। लेकिन जांस्कर की वादियों में मौजूद एक ऐसी जगह भी है जो रोमांच पसंद यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसका नाम गोंबो रंगजोन है, जिसे कई लोग लद्दाख की ब्लैक माउंटेन भी कहते हैं। ऐसे में अगर आप इस जगह जानें के लिए रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो ये पांच एसयूवी आपके सफर के लिए बेहद मददगार साथी साबित हो सकती हैं।
MG Majestor: फीचर्स और रोड प्रेजेंस का दम
अगर आप एडवेंचर के साथ लग्जरी का अनुभव भी चाहते हैं, तो MG Majestor आपके लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है। इसका बड़ा आकार, प्रीमियम केबिन और 4WD क्षमता लद्दाख जैसे इलाकों में भी अच्छी उपयोगिता प्रदान करते हैं। हालांकि यह हार्डकोर ऑफ-रोडर नहीं है, लेकिन लंबे और कठिन सफर में आरामदायक अनुभव देने में सक्षम है।
Tata Harrier: मजबूत चेसिस और शानदार राइड क्वालिटी