फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा जुलाई का तीसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 23 Jul 2023 03:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए जुलाई का तीसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia

जुलाई का तीसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 17 जुलाई से 23 जुलाई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 19
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
जून में ग्राहकों की पसंद बनी यह कार
काफी लंबे समय में मारुति की वैगन आर ऐसी हैचबैक कार है, जिसे भारतीय ग्राहकों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जून 2023 के दौरान भी इस कार को 17481 ग्राहकों ने पंसद किया। इस दौरान कुल कार बिक्री में इसका 13.37 फीसदी योगदान रहा। मारुति की ओर से युवाओं को लुभाने के लिए आकर्षक डिजाइन के साथ स्विफ्ट को पेश किया जाता है। इस हैचबैक को भी काफी ज्यादा संख्या में लोग पसंद करते हैं। जून 2023 के दौरान इस कार की कुल 15955 यूनिट्स की बिक्री हुई। जून में यह दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार रही। मारुति के अलावा ह्यूंदै की ओर से भी कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर आने वाली क्रेटा को भी जून में ग्राहकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। बीते महीने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में क्रेटा तीसरे पायदान पर रही। इसकी कुल 14447 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने हुई।
विज्ञापन

3 of 19
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
जून महीने में किन बाइक्स को ग्राहकों ने किया पसंद
जून महीने में सबसे ज्यादा ग्राहकों ने हीरो की स्प्लेंडर बाइक को खरीदा। इसकी कुल 2.38 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे पायदान पर होंडा की शाइन रही। इसकी कुल 1.31 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे नंबर पर बजाज की पल्सर रही। इसकी कुल 1.07 लाख से ज्यादा युनिट्स की बिक्री हुई। अगला नंबर हीरो की एचएफ डीलक्स का रहा। बीते महीने इसकी 89275 यूुनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। पांचवें पायदान पर भी हीरो मोटोकॉर्प की पैशन का नंबर आया। इसकी 47554 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद बजाज प्लेटिना, टीवीएस रेडर, अपाचे, रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350, होंडा यूनिकॉर्न का नंबर आया।

4 of 19
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
भारत में बनीं कारों की विदेशों में मांग हुई कम
पिछले कुछ महीनों में विदेशों में भारतीय कारों की मांग में कमी आई है। सियाम की ओर से जून की बिक्री की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। सियाम की ओर से बताया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में एक्सपोर्ट कम हुआ है। इस दौरान यात्री वाहन का एक्सपोर्ट पांच फीसदी कम होकर 152156 यूनिट्स रह गया है। कुल वाहनों की बिक्री पिछली तिमाही में 1032449 यूनिट्स रही। एक्सपोर्ट में पहले नंबर पर मारुति, ह्यूंदै और किआ का नंबर रहा।
विज्ञापन

5 of 19
For Reference Only - फोटो : okinawa
ओकिनावा ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया अपडेट
ओकिनावा की ओर से फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर ओखी-90 के अपडेटिड वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्कूटर में कंपनी की ओर से नए फीचर्स के साथ ही नई तकनीक को भी शामिल किया गया है। जिसका फायदा ग्राहकों को स्कूटर चलाते समय होगा। कंपनी की ओर से दी जानकारी के मुताबिक इसमें रीजनरेटिव एनर्जी के साथ ई-एबीएस और ऑटो कट फंक्शन को माइक्रो चार्जर के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे एनकोडर बेस्ड अपग्रेडिड मोटर दी है। इसके साथ ही इसमें कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह स्कूटर काफी आकर्षक हो गया है। कंपनी की ओर से इस स्कूटर में बिल्ट इन नेविगेशन सिस्टम, कलर्ड डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट, टाइम डिस्प्ले, म्यूजिक नोटिफिकेशन, रिवर्स मोड, जीपीएस इनेबल्ड, एंटी थेफ्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओखी-90 में कंपनी ने नई एनकोडर पर आधारित मोटर दी है। वहीं इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 160 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें एआईएस-156 अमेंडमेंट 3 बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 1.86 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया है। इसकी डिलीवरी की शुरूआत सितंबर 2023 से होगी। इसे लाल, नीले, सफेद और ग्रे जैसे रंगों में उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन

6 of 19
Range Rover Velar 2021 - फोटो : Jaguar Land Rover
रेंज रोवर की नई एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू
रेंज रोवर ने अपनी नई एसयूवी वेलार 2023 के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसमें कंपनी ने नई फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स जैसे बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में इंटीरियर को भी बदला गया है और अब यह पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। एसयूवी में अब 11.4 इंच की टचस्क्रीन, एक्टिव नाइस कैंसिलेशन, केबिन एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में दो लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। कंपनी नई वेलार की डिलीवरी की शुरूआत सितंबर 2023 से कर देगी।
विज्ञापन

7 of 19
For Reference Only - फोटो : porshe india
भारत में बढ़ रही लग्जरी कारों की मांग
मर्सिडीज बेंज ने जनवरी से जून के बीच भारत में 8528 यूनिट्स की बिक्री की है। ऑडी इंडिया ने भी इस अवधि में देश में 3474 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। बीएमडब्ल्यू ने जनवरी से जून के बीच 5867 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। वोल्वो ने भी भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अब तक 1089 यूनिट्स की बिक्री की है। भारत में ग्राहकों का उत्साह देखकर कंपनियों की ओर से लगातार नए मॉडल लॉन्च किए जा रहे हैं। नए लॉन्च के कारण लग्जरी कार कंपनियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है।

8 of 19
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै ला रही नई एसयूवी, टोयोटा और एमजी को मिलेगी चुनौती
साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै अपनी पुरानी एसयूवी सेंटा फे को बेहतर डिजाइन और फीचर्स के साथ जल्द ही पेश करने वाली है। कंपनी की ओर से एसयूवी की खूबियों की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इसे कब तक पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी की गई फोटो के मुताबिक एसयूवी के डिजाइन को बिल्कुल नए तरीके से बनाया गया है। नई जनरेशन वाली सेंटा फे पुरानी जनरेशन से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। जिसमें एच के डिजाइन के साथ एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल मिलेंगी। इसके साथ ही इसके व्हीलबेस को भी पहले के मुकाबले बढ़ाया गया है, जिससे एसयूवी और लंबी हो गई है। एसयूवी में 21 इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे। जिसके साथ ही पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले और ड्यूल वायरलैस चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसके कर्व्ड डिस्प्ले में 12.3 इंच का डिजिटल क्लस्टर होगा और साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। साथ ही इसमें सेकेंड रो को पूरी तरह से फोल्ड किया जा सकेगा और बूट स्पेस को काफी ज्यादा बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे अगस्त महीने में पेश किया जाएगा। जिसके बाद इसके लॉन्च को लेकर जानकारी मिल सकती है। फिलहाल इसे अगस्त में ग्लोबली पेश किया जाएगा। भारत में इस एसयूवी को साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

9 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का बना रहे हैं मन
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अधिकतम तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ शहरों में इस कार के लिए एक से दो महीने की ही वेटिंग चल रही है। एमजी की ओर से इस कार को 7.98 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया जाता है। टाटा की ओर से टियागो को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जाता है। यह देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस कार पर देश के कई शहरों में एक से दो महीने की वेटिंग है, लेकिन इसकी अधिकतम वेटिंग तीन महीने तक है। टाटा की ओर से इसे 8.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है। टाटा की ओर से ही इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर टिगोर को ऑफर किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए आपको अधिकतम तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से इस कार को 12.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

10 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन खरीदना हुआ महंगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन की कीमत में बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 20 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। कुछ वैरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा दाम एक्सई वैरिएंट के बढ़ाए गए हैं। सबसे कम दाम एक्सएमए प्लस एस वैरिएंट के बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी पर फिलहाल 15 हफ्तों की वेटिंग चल रही है।

11 of 19
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सेना को डिलीवर हुईं टोयोटा की दमदार पिकअप एसयूवी
भारतीय सेना ने हाल में ही टोयोटा की हिलक्स पिकअप एसयूवी को अपने बेड़े में शामिल किया है। सोशल मीडिया पर सेना के नॉर्दन कमांड के अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की गई है। सेना की नॉर्दन कमांड ने टोयोटा की हिलक्स पिकअप एसयूवी के पहले बैच को सेना में शामिल करवाया। इस एसयूवी का उपयोग माउंटेन ऑफ रोड व्हीकल के तौर पर किया जाएगा। टोयोटा के पिकअप एसयूवी में लैदर सीट्स, ड्यूल जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री, ऑटो हैड लैंप, आठ इंच की इंफोटेनमेंट टेबल स्टाइल स्क्रीन, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं। हिलक्स में फॉर्च्यूनर के जैसा ही 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। इसका मतलब है कि यह इंजन 204 हॉर्स पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है (ऑटोमैटिक वैरिएंट में 500 न्यूटन मीटर)। फॉर्च्यूनर की तरह, हिलक्स में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। बेहतर ऑफ-रोड क्षमता के लिए, हिलक्स में कम-रेंज गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक भी मिलते हैं। इसका एप्रोच एंगल 29 डिग्री और डिपार्चर एंगल 26 डिग्री है। इसके अलावा, हिलक्स में 700 मिमी की वाटर वेडिंग (पानी हटाने) की क्षमता है।

12 of 19
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
लॉन्च हो गई किआ की मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस फेसलिफ्ट
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को चार जुलाई को पेश किया गया था। किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को फेसलिफ्ट के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, नई फ्रंट ग्रिल, नया बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर में भी कंपनी ने टेल लाइट्स को भी अपडैट किया है। एलईडी बार को बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही नई स्क्डि प्लेट दी गई है और इसके अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन दिया गया है। किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट 10.90 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के कुल 18 वैरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं।

13 of 19
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की इलेक्ट्रिक एसयूवी की हो रही टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च से पहले टेस्ट किया जा रहा है। हाल में ही इस एसयूवी को पोलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने इसे जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। एक्सपो के दौरान कंपनी ने बताया था कि इसमें 60kWh बैटरी होगी, जिससे इसे 550 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ सेफ्टी फीचर्स भी ऑफर किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को साल 2025 में लॉन्च करेगी।

14 of 19
For Reference Only - फोटो : tesla
टेस्ला के लिए नहीं होगी विशेष नीति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के भारत आने को लेकर केंद्र सरकार के एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है। अधिकारी की ओर से बताया गया है कि टेस्ला से कहा जो नीतियां सबके लिए पहले से हैं, वे उस पीएलआई के तहत भी लागू हो सकती हैं। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नीतियां सभी के लिए एक जैसी होंगी। सरकार की ओर से अलग नीतियां नहीं बनाई जा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक टेस्ला के लिए कोई खास नीति बनाने की योजना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने कहा है कि अगर टेस्ला किसी तरह का प्रोत्साहन चाहती है तो उसे पीएलआई स्कीम के तहत आवेदन करना होगा। सरकार की ओर से 18100 करोड़ रुपये के साथ एसीसी, पीएलआई और ऑटो के साथ कंपोनेंट्स के लिए 26058 करोड़ रुपये की योजना को शुरू कर दिया गया है।

15 of 19
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला इलेक्ट्रिक एस1 एयर ई-स्कूटर के लिए इस तारीख से खोलेगी खरीद विंडो
ओला एस1 एयर का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। खासतौर से न सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों बल्कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के अन्य वर्जन की तुलना में इसकी तुलनात्मक रूप से कम कीमत के कारण भी। कंपनी ने कहा है कि ओला कम्युनिटी के सदस्य 28 जुलाई से पहले भी बुकिंग कर सकते हैं और 1.09 लाख रुपये एक्स-शोरूम की इंट्रोडक्ट्री कीमत की उम्मीद कर सकते हैं। सीमित खरीद विंडो 28 से 30 जुलाई के बीच खुली रहेगी, जबकि उसके बाद खरीदारी करने वालों को स्कूटर के लिए 1.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम का भुगतान करना होगा। ओला एस1 एयर में एक छोटा 3 kWh बैटरी पैक है और यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालांकि ये आंकड़े ओला एस1 और ओला एस1 प्रो की तुलना में कम प्रभावशाली हो सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कंपनी ज्यादा किफायती वर्जन के साथ बाजार में एक बड़ा हिस्सा हासिल करना चाह रही है।

16 of 19
Benelli TRK 502X - फोटो : Benelli
बेनेली TRK 502, TRK 502X एडवेंचर टूरर हुई मंहगी
बेनेली इंडिया ने देश में TRK 502 और TRK 502X एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। दोनों बाइक अब पहले की तुलना में 25,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। 2023 Benelli TRK 502 की कीमत 5.85 लाख रुपये है, जबकि Benelli TRK 502X की कीमत 6.35 लाख रुपये है। सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम हैं। यह ध्यान देने वाली बात यह है कि देश में BS6 अपडेट लॉन्च होने के बाद से TRK 502 रेंज की कीमतें लगभग एक लाख रुपये बढ़ गई हैं, जिसकी कीमत 4.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। उन्होंने कहा, सभी स्पेक्ट्रम में मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। TRK 502 रेंज देश में कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) यूनिट के रूप में आती है, जबकि आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया (AARI) स्थानीय रूप से हैदराबाद के पास अपने प्लांट में मॉडल को असेंबल और रिटेल करती है।

17 of 19
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने राजमार्गों, एक्सप्रेसवे पर साइनेज के लिए जारी किए दिशानिर्देश
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर साइनेज के लिए व्यापक दिशानिर्देशों की एक सूची जारी की है। मंत्री नितिन गडकरी ने नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है और ड्राइवरों के लिए विजिबिलीटी और सहज मार्गदर्शन में सुधार के लिए सबसे अच्छी प्रथाओं और विश्व मानकों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दिशानिर्देश स्थापित करने की मूल्यांकन प्रक्रिया में प्रासंगिक भारतीय रोड कांग्रेस (आईआरसी) कोड और दिशानिर्देशों, अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं और कार्यक्षमता परिप्रेक्ष्य के मुताबिक प्रावधानों का मूल्यांकन शामिल है। नए दिशानिर्देशों के तहत, नए साइनेज में विजिबिलिटी और सुपाठ्यता में इजाफा होगा। साइनेज का स्थान उचित ऊंचाई और दूरी पर होगा। साइनेज में बड़े अक्षर, सिंबल (प्रतीक) और शॉर्ट लीजेंड्स (छोटी किंवदंतियां) भी शामिल होंगी। जो प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी महत्वपूर्ण जानकारी देंगी। दिशानिर्देश सड़क उपयोगकर्ताओं के व्यापक समूह, विशेष रूप से सीमित साक्षरता वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए टेक्सट के साथ चित्रात्मक चित्रण का भी प्रस्ताव करते हैं। इससे यातायात नियमों और विनियमों की बेहतर समझ और पालन सुनिश्चित होगा। प्रस्तावित दिशानिर्देशों के तहत डिजाइन किए गए नए साइनेज सभी आगामी राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर लागू किए जाएंगे। इसके अलावा, सड़क पर 20,000 से ज्यादा यात्री कारों के साथ हाई ट्रैफिक वाले राजमार्गों को इन दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

18 of 19
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
सुजुकी ने वैगनआर से हटाया फीचर
मारुति सुजुकी ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक वैगनआर की फीचर्स लिस्ट में बड़ी सावधानी से बदलाव किया है। मारुति सुजुकी वैगनआर के टॉप वैरिएंट में अब रियर डिफॉगर नहीं मिलेगा, जो पहले हैचबैक पर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता था। हालांकि मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो 5.54 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली से शुरू होती है। वैगनआर ZXi प्लस पर रियर डिफॉगर मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध था। हालांकि इसे हटाना बहुत बड़ी बात नहीं लग सकती है, लेकिन यह फीचर निश्चित रूप से उपयोगी थी और विजिबिलिटी में सुधार करने में मदद करती थी। एक डिफॉगर वाहन की पिछली विंडशील्ड से जमे धुंध को साफ करने और भांप को पिघलाने में मदद करता है। डिफॉगर सिस्टम विंडशील्ड को गर्म करके ऐसा करती है। मारुति सुजुकी ने ब्रेजा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी मैनुअल वैरिएंट से माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को हटा दिया। जबकि सीएनजी वैरिएंट से हिल-होल्ड और ईएसपी जैसी सेफ्टी फीचर्स को भी हटा दिया। मारुति सुजुकी ब्रेजा मैनुअल की प्रमाणित माइलेज के आंकड़े में भी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

19 of 19
Mahindra Roxor - फोटो : Social Media
अमेरिकी अदालत ने महिंद्रा को रॉक्सर ऑफ-रोडर बेचने की दी इजाजत
एसयूवी बनाने के लिए मशहूर भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अब अमेरिका में अपनी रॉक्सर ऑफ-रोडर को बेच सकेगी। फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स ग्रुप ने डिजाइन उल्लंघन के मामले में अदालत में मुकदमा किया था। जिस पर अदालत ने भारतीय कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है। एफसीए ग्रुप ने अपने जीप मॉडल के साथ डिजाइन में समानता के कारण रॉक्सर की बिक्री को रोकने के लिए एक मुकदमा दायर किया था। रॉक्सर के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में बदला गया था और जीप एसयूवी से एक लुक देने के लिए फिर बाद में उसी वर्ष अपडेट किया गया था। छठी यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने सितंबर 2022 में मामले को डेट्रॉइट कोर्ट में भेज दिया, जिसने निष्कर्ष निकाला कि 2020 के बाद रॉक्सर का डिजाइन जीप डिजाइन से "सुरक्षित दूरी" में था। अदालत ने तब रॉक्सर पर "सुरक्षित दूरी नियम" लागू करने के फिएट के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। महिंद्रा रॉक्सर एक ऑफ-रोडर है जिसका इस्तेमाल सिर्फ निजी जमीन पर किया जा सकता है। कुछ राज्यों में ऑफ-रोडर को कानूनी सड़कों पर नहीं चलाया जा सकता है, जबकि अमेरिका में चुनिंदा राज्य इसे सार्वजनिक सड़कों पर भी इस्तेमाल करने की इजाजत देते हैं। रॉक्सर को मिशिगन, यूएस में महिंद्रा नॉर्थ अमेरिकी प्लांट में बनाया गया है।
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अधिकतम तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ शहरों में इस कार के लिए एक से दो महीने की ही वेटिंग चल रही है। एमजी की ओर से इस कार को 7.98 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया जाता है। टाटा की ओर से टियागो को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जाता है। यह देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस कार पर देश के कई शहरों में एक से दो महीने की वेटिंग है, लेकिन इसकी अधिकतम वेटिंग तीन महीने तक है। टाटा की ओर से इसे 8.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है। टाटा की ओर से ही इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर टिगोर को ऑफर किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए आपको अधिकतम तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से इस कार को 12.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें