फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा सितंबर का दूसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 17 Sep 2023 03:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए सितंबर का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 11 सितंबर से 17 सितंबर के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
250 और 400 सीसी में इस कंपनी ने लॉन्च की दो नई बाइक्स
केटीएम की ओर से 250 और 400 सीसी में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से ड्यूक 250 और ड्यूक 390 की तीसरी जनरेशन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इनमें कंपनी की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। जिसके बाद यह बाइक्स पुरानी जनरेशन के मुकाबले काफी बेहतर हो गई हैं। कंपनी की ओर से इन दोनों ही बाइक्स को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। जिसके साथ ही एल्यूमीनियम का सब-फ्रेम भी दिया गया है। इनमें एलसी4सी इंजन, ज्यादा पावर टू वेट रेशो, बेहतर हैंडलिंग को दिया गया है। केटीएम390 में एडजस्टेबल सस्पेंशन, लॉन्च कंट्रोल, एमटीसी, राइड मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस को दिया गया है। वहीं केटीएम ड्यूक 250 में क्विकशिफ्टर, राइड बाय वायर को दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में कैसी रही वाहन बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से अगस्त महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में कुल 1945182 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 के दौरान देशभर में कुल 1877072 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 359228 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अगस्त 2022 के दौरान यह संख्या 281210 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1566594 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 64763 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 120031, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 181825, वैन की 11859 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 1016794, स्कूटर की बिक्री 549290 और मोपेड की बिक्री 36495 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 52316, सामान ढोने वाले तिपहिया की 9132, ई-रिक्शा की 3116 और ई-कार्ट की 199 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

4 of 13
मारुति बलेनो सीएनजी - फोटो : maruti suzuki
अगस्त में रही इन हैचबैक कारों की मांग
मारुति स्विफ्ट हैचबैक को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। बीते महीने इसकी कुल 18653 यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे नंबर पर मारुति की बलेनो रही। इसकी कुल 18516 यूनिट्स की बिक्री अगस्त 2023 में हुई। तीसरे पायदान पर वैगन आर रही। जिसकी कुल 15578 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगले नंबर पर मारुति की ऑल्टो रही। ऑल्टो की अगस्त में कुल 9603 यूनिट्स की बिक्री हुई। पांचवें पायदान पर टाटा टियागो का नंबर रहा। टाटा की इस हैचबैक की कुल 9463 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद टाटा अल्ट्रोज, ह्यूंदै ग्रैंड आई-10, टोयोटा ग्लैंजा, ह्यूंदै आई-20 और मारुति इग्निस का नंबर रहा।
विज्ञापन

5 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
क्या डीजल गाड़ियों पर 10% अतिरिक्त टैक्स लगेगा?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को दिल्ली में सियाम की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इसके कारण हमारे स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर हो रहा है। मैंने पिछले आठ-10 दिन से एक पत्र तैयार किया हुआ है, जिसे मैं आज शाम को 5.30 बजे वित्त मंत्री मेरे घर पर एक मीटिंग के लिए आने वाली हैं, और मैं उनको रिक्वेस्ट करने वाला हूं। आने वाले समय में डीजल से जो भी इंजन चलाते हैं उसके ऊपर अतिरिक्त 10 फीसदी जीएसटी लगाओ। ताकि जल्द ही इसका ट्रांसफॉर्मेशन होगा, नहीं तो लोग जल्दी सुनने के मूड में नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने वाहन निर्माताओं से अनुरोध किया कि वह पेट्रोल और डीजल की जगह वैकल्पिक ईंधन के साथ ही इलेक्ट्रिक और अन्य तकनीक वाले वाहनों को देश में ज्यादा से ज्यादा लाएं। जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में डीजल इंजन पर अतिरिक्त 10 फीसदी जीएसटी लगाने को लेकर पहले दिए बयान के बाद दोबारा से बयान दिया। दूसरी बार उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जो 22 पर्सेंट डीजल की गाड़ियां थीं, वह 18 पर्सेंट पर आई हैं। अब जैसे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बढ़ रही है वैसे गाड़ियां नहीं बढ़नी चाहिए। आप भी अपने स्तर पर निर्णय करिए, ताकि डीजल वाहन कम से कम हों। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं वित्त मंत्री को सिफारिश करुंगा कि डीजल ज्यादा प्रदूषण कर रहा है। इसके ऊपर 10 फीसदी टैक्स अतिरिक्त लगाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
Skoda Superb 2021 - फोटो : Skoda
भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही हैं ये तीन सेडान कारें
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर आने वाली डिजायर को कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है। नई जनरेशन वाली डिजायर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। जिनमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही नई डिजायर में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन दिया जा सकता है। जिसे पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड तकनीक से भी जोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नई डिजायर को साल 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। डिजायर की तरह ही होंडा की ओर से अमेज को ऑफर किया जाता है। भारतीय बाजार में फिलहाल दूसरी जनरेशन की अमेज की बिक्री की जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना नई जनरेशन की अमेज को भारत लाने की है। जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल तक ही भारत में पेश किया जा सकता है। इसके पहले इसे ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया जा सकता है। नई जनरेशन अमेज में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं। स्कोडा कंपनी की ओर से भी नई सुपर्ब को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई सुपर्ब को देश में बनाने की जगह सीबीयू कार के तौर पर ला सकती है। जिसे सीमित संख्या में लाया जाएगा। नई सुपर्ब में कंपनी की ओर से एडीएएस, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। फिलहाल किसी भी कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

7 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस कंपनी ने लॉन्च किए तीन दो पहिया वाहनों के मोटो जीपी एडिशन
यामाहा इंडिया की ओर से अपनी बाइक्स और स्कूटर को मोटो जीपी एडिशन में लॉन्च किया है। खास बात ये है कि देश में सितंबर महीने में ही मोटो जीपी का आयोजन किया जाना है, जिसके पहले कंपनी की ओर से अपनी दो बाइक्स और एक स्कूटर को इस एडिशन में लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से जिन बाइक्स और स्कूटर को मोटो जीपी एडिशन में लाया गया है। उनमें वाईजेडएफ आर15एम, एमटी-15 बाइक्स हैं। इनके साथ ही रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर को भी मोटो जीपी एडिशन दिया गया है। इन वाहनों को मोटो जीपी वाहनों की लुक्स दिए गए हैं। इनके टैंक, साइड पैनल, पहियों आदि पर रेसिंग बाइक की तरह आउटलाइन दी गई है। खास बात ये है कि कंपनी की ओर से सिर्फ कुछ यूनिट्स में ही इस एडिशन को दिया जाएगा।

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
क्या एक अक्तूबर से कारों में लगेंगे छह एयरबैग?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिल्ली में आयोजित एसीएम के कार्यक्रम में एयरबैग्स पर जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल की शुरुआत में नए क्रैश टेस्ट नियम लागू होने के बाद से अब केंद्र सरकार कारों में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग के सुरक्षा नियम को अनिवार्य नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश में कई वाहन निर्माताओं की ओर से पहले से ही अपनी कारों में छह एयरबैग दिए जा रहे हैं। कंपनियों की ओर से ऐसी कारों के विज्ञापन भी किए जा रहे हैं। जिसके बाद छह एयरबैग को अनिवार्य किए जाने की जरुरत नहीं है। अब ग्राहक सुरक्षा को लेकर जागरूक हो गए हैं। जिसके बाद ऐसी कारों की मांग में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें छह एयरबैग की सुरक्षा मिलती है। केंद्र सरकार की ओर से साल 2022 में कारों में छह एयरबैग पर फैसला लिया गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से ही पिछले साल इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई थी। तब केंद्रीय मंत्री की ओर से जानकारी दी गई थी कि ऑटो उद्योग के सामने आ रही वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, 01 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है। साल 2022 में ही केंद्रीय मंत्री की ओर से एक चैनल को इंटरव्यू दिया गया था। जिसमें उन्होंने चार पहिया वाहनों में सुरक्षा पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कंपनियां निर्यात होने वाली कारों में तो छह एयरबैग देती हैं, लेकिन जब वही यूनिट भारत के लिए बनाई जाती है तो उसमें केवल चार एयरबैग ही दिये जाते हैं। एक एयरबैग को बनाने की कीमत महज नौ सौ रुपए आती है। अगर बड़ी संख्या में प्रोडक्शन हो तो एयरबैग की कीमत भी काफी कम हो जाएगी।

9 of 13
Range Rover Velar 2021 - फोटो : Jaguar Land Rover
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई लग्जरी एसयूवी
भारतीय बाजार में नई लग्जरी एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। रेंज रोवर की ओर से नई वेलार को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को एचएसई वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसके साथ दो इंजन के विकल्प मिलते हैं। कंपनी की ओर से वेलार को दो इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें दो लीटर पेट्रोल और दो लीटर की क्षमता का ही डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 184 किलोवाट और 365 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं दो लीटर की क्षमता वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 150 किलोवाट और 430 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। रेंज रोवर वेलार में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इनमें पिक्सल एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, ड्राइविंग के लिए ईको, कम्फर्ट, स्नो, मड, सेंड, डायनैमिक और ऑटोमैटिक मोड्स, थ्रीडी सराउंड कैमरा, एयर फिल्टर, 30 रंगों के विकल्प के साथ केबिन लाइटिंग, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन ऑटो म्यूजिक सिस्टम, 12 स्पीकर और 400 वाट का एम्प्लीफायर, हीटेड और कूल्ड सीट्स, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 11.4 इंच का फ्लोटिंग कर्व्ड ग्लास इंटरफेस, ओटीए अपडेट्स, फ्रंट मसाज सीट्स और एक्टिव रोड नाइस कैंसलेशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

10 of 13
2023 Tata Nexon Facelift - फोटो : Tata Motors
सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई गाड़ी
टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर नेक्सन को पेश किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को कई बदलावों के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। टाटा की ओर से फेसलिफ्ट नेक्सन में कई बदलाव किए हैं। कंपनी की ओर से नई नेक्सन के इंजन और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स में एक्सटीरियर, इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें एलईडी लाइट्स, फ्रंट बंपर, ग्रिल, डैशबोर्ड फीचर्स आदि शामिल हैं।

11 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कैसी रही बिक्री
टोयोटा फॉर्च्यूनर को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। भारत में इस एसयूवी को अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान देशभर में इस एसयूवी की कुल 2825 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल अगस्त महीने में इस एसयूवी की कुल 2581 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। स्कोडा की ओर से भी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कोडियाक को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अगस्त महीने में इस एसयूवी की कुल 241 यूनिट्स की बिक्री हुई है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में इस एसयूवी की सबसे ज्यादा बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुताबिक इसकी बिक्री में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एमजी की ओर से ग्लॉस्टर को भी इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अगस्त 2023 के दौरान 240 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जीप की ओर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में मेरिडियन को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली एसयूवी की अगस्त 2023 के दौरान कुल 127 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 68 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। फॉक्सवैगन तिगुआन एसयूवी भी इस सेगमेंट में ऑफर की जाती है। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 91 यूनिट्स हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 41 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

जल्द लॉन्च होने को तैयार, ये पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी पंच को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को सिट्रॉएन ईसी3 और एमजी कॉमेट के सेगमेंट में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा की ओर से ही कर्व ईवी को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भी अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 500 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है। साथ ही इसे नेक्सन से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी अगले साल तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया था। जानकारी के मुताबिक इसमें 550 किलोमीटर की रेंज और 60 किलोवाट आवर तक की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। ह्यूंदै की ओर से भी क्रेटा के ईवी वर्जन को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में कई बार इस एसयूवी को टेस्ट करते हुए देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में 100 किलोवाट की मोटर के साथ 39.2 किलोवाट आवर की बैटरी मिल सकती है। जिससे एसयूवी को करीब 450 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

12 of 13
मोटो जीपी - फोटो : moto gp
सितंबर में भारत में होगी मोटो जीपी
मोटो जीपी के आयोजन से पहले सुपरबाइक्स, इंजन, टायर जैसे सामान का पहुंचना शुरु हो गया है। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इसका आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच बीआईसी में मोटो जीपी की रेस का आयोजन होगा। मोटो जीपी में करीब 80 राइडर्स के साथ 40 टीमें हिस्सा लेंगी, जो दुनिया के कई देशों से भारत आएंगी। इस दौरान बाइकर्स को 370 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका मिलेगा। बीआईसी पर 1006 मीटर लंबा स्ट्रैट ट्रैक भी बनाया गया है, वहीं इसकी कुल लंबाई 5.5 किलोमीटर है।
विज्ञापन

13 of 13
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कम कीमत में मिलती हैं ये सात सीटर गाड़ियां
मारुति की ओर से ईको को सात और पांच सीटों विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। ईको में कंपनी की ओर से 1.2-लीटर K सीरीज इंजन मिलता है। नई ईको में सीएनजी का भी विकल्प भी दिया जा रहा है। सात सीटों वाली ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.56 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने नया स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, बैटरी सेवर फंक्शन के साथ डोम लैंप और एयर-कंडीशनिंग के लिए नए रोटरी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी ईको में दिए हैं। जबकि सेफ्टी के लिए इसमें इंजन इमोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, ड्यूल एयरबैग, ईबीडी, एबीएस, स्लाइडिंग दरवाजों और खिड़कियों के लिए चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर को जोड़ा गया है। कम कीमत में सात सीटों वाली कार के तौर पर रेनो ट्राइबर को भी ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत 6.33 लाख रुपये से शुरू होती है। सात सीटों वाली कार के तौर पर कैरेंस को भी ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। मारुति अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 13.08 लाख रुपये है। टोयोटा रुमियन की एक्स शोरुम कीमत की शुरुआत 10.29 लाख रुपये से होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें