फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा जुलाई का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 30 Jul 2023 02:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए जुलाई का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 15
For Reference Only - फोटो : ola electric
जुलाई का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 24 जुलाई से 30 जुलाई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 15
Mercedes-Benz GLC 2023 - फोटो : Mercedes-Benz
भारत आने वाली हैं ये पांच एसयूवी
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारत में जल्द ही एलिवेट को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस एसयूवी को जून महीने में पेश किया था। जिसके बाद अब इसे सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी मिड साइज सेगमेंट में आएगी और इसका मुकाबला क्रेटा, सेल्टॉस, ग्रैंड विटारा, अर्बन क्रूजर हाईराइडर, ताइगुन और कुशाक के साथ होगा। टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर पंच को ऑफर किया जाता है। लेकिन जल्द ही इसके सीएनजी वैरिएंट को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के सीएनजी वैरिएंट को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। इसकी खूबी यह है कि यह सीएनजी के साथ आने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होगा। क्योंकि इस एसयूवी में ड्यूल सीएनजी सिलेंडर को दिया जाएगा। सिट्रॉएन की ओर से भी अगस्त तक नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को पेश किया था। लेकिन अब इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की ओर से आने वाली चौथी पेशकश होगी। इससे पहले सिट्रॉएन की ओर से सी3, सी3 इलेक्ट्रिक, सी5 एयरक्रॉस को ऑफर किया जाता है। मर्सिडीज की ओर से भी जल्द ही जीएलसी 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस दमदार एसयूवी को नौ अगस्त को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लाया जाएगा। यह अपनी मौजूदा जीएलसी के मुकाबले ज्यादा बड़ी और ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी। मर्सिडीज की तरह ही लग्जरी कार और एसयूवी बनाने वाली कंपनी ऑडी भी नई क्यू8 ई-ट्रॉन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी की कीमतों की घोषणा की जाएगी। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसकी संभावित रेंज 600 किलोमीटर के आस-पास हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 15
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक के इन वैरिएंट्स को किया बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा अल्ट्रोज के आठ वैरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। इन वैरिएंट्स में पेट्रोल के छह और डीजल के दो वैरिएंट्स शामिल हैं। पेट्रोल के एक्सजेड प्लस, एक्सजेड प्लस डार्क एडिशन, एक्सजेड प्लस आई टर्बो, एक्सजेड प्लस आई टर्बो डार्क एडिशन हैं। पेट्रोल के एक्सजेडए प्लस और एक्सजेडए प्लस डार्क एडिशन को भी बंद किया गया है।डीजल के एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस डार्क एडिशन को बंद किया गया है। अल्ट्रोज की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 6.60 लाख रुपये से लेकर 10.74 लाख रुपये तक हैं। 

4 of 15
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा में बदलाव के बाद मिलेगा इतना एवरेज
मारुति ने ब्रेजा एसयूवी से माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को हटाया है। कंपनी ने इसके कुछ वैरिएंट्स से ही इस तकनीक को हटाया है। कंपनी के मुताबिक चार वैरिएंट्स अब 17.38 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देंगे। इन वैरिएंट्स में एलएक्सआई, वीएक्सआई जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस के मैनुअल वैरिएंट हैं। ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ ब्रेजा को एक लीटर पेट्रोल में 19.80 किलोमीटर चलाया जा सकेगा। सीएनजी के साथ यह एसयूवी 25.51 किलोमीटर का एवरेज देगी। 
विज्ञापन

5 of 15
For Reference Only - फोटो : land rover
 जगुआर लैंडरोवर की भारत में बढ़ी मांग
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जगुआर लैंड रोवर की रिटेल बिक्री 102 फीसदी तक बढ़ गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन हासिल किया है। इस दौरान कंपनी ने 1048 यूनिट्स की बिक्री की है। जगुआर लैंड रोवर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में काफी तेजी आई है। रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की बिक्री इस दौरान सबसे ज्यादा हुई। इन एसयूवी की बिक्री में 209 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन तीनों वाहनों की लगातार मांग बनी हुई है और मौजूदा ऑर्डर बुक में इनका योगदान 78 फीसदी है। लैंड रोवर की ओर से भारतीय बाजार में रेंज रोवर, डिफेंडर, डिस्कवरी की नौ एसयूवी की बिक्री की जाती है। जिनमें रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक, डिफेंडर 90, डिफेंडर 110, डिफेंडर 130, डिस्कवरी और डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल हैं। जगुआर एफ पेस, आई पेस, एफ टाइप, एक्सजे, एक्सई जैसे वाहन पोर्टफोलियो में हैं।
विज्ञापन

6 of 15
For Reference Only - फोटो : tata motors
ओणम के मौके पर टाटा मोटर्स दे रही तगड़ा डिस्काउंट
टाटा मोटर्स की ओर से ओणम के मौके पर कार खरीदने पर आकर्षक ऑफर देने की घोषणा की गई है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि त्यौहार के मौके पर केरल में ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ ही कई ऑफर दिए जाएंगे। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि ओणम पर आई इंजन और इलेक्ट्रिक कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनमें स्क्रैच और विन अशॉर्ड गिफ्ट, प्रियॉरिटी डिलीवरी, बाय नाओ और पे लेटर जैसे ऑफर शामिल हैं। टाटा मोटर्स की कारें खरीदने पर 24 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ओणम के त्यौहार पर केरल में दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ वाहनों पर एक्सटेंडिड वारंटी भी साथ दी जा रही है। टाटा नेक्सन पेट्रोल पर सबसे कम 24 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और टिगोर ईवी को खरीदने पर सबसे ज्यादा 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टाटा टियागो और टिगोर को खरीदने पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टिगोर ईवी लेने पर 80 हजार रुपये, अल्ट्रोज पर 40 हजार रुपये, पंच पर 25 हजार रुपये, नेक्सन पेट्रोल पर 24 हजार रुपये, नेक्सन डीजल पर 35 हजार रुपये, नेक्सन ईवी प्राइम पर 56 हजार रुपये और एक्सटेंडिड वारंटी, नेक्सन ईवी मैक्स 61 हजार रुपये और एक्सटेंडिड वारंटी, टाटा सफारी और हैरियर पर 70 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

7 of 15
Uber Lost And Found Index - फोटो : iStock
गोवा में उबर के खिलाफ सरकार ने दर्ज करवाई शिकायत
गोवा सरकार ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और कंपनी पर राज्य में अवैध रूप से अपनी सेवाएं शुरू करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते की शुरुआत में, उबर की ओर से गोवा में सेवाओं की घोषणा की गई थी। जिसमें एयरपोर्ट से पिक-अप और ड्रॉप भी शामिल है। राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि उनके विभाग ने बिना किसी अनुमति के पर्यटक राज्य में संचालन के लिए उबर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने पुलिस से ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। मंत्री मौविन गोडिन्हो ने कहा कि हमने पिछले हफ्ते साइबर अपराध सेल को एक ईमेल भेजा था लेकिन सोमवार को हमने साइबर अपराध सेल को एक औपचारिक पत्र दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि गोवा ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर्स ओला और उबर को राज्य में परिचालन की अनुमति नहीं देगा। असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट फ्रांसिस्को वाज ने उबर के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उबर स्थानीय सरकार से अनुमति लिए बिना राज्य में सवारी की पेशकश कर रहा है।

8 of 15
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
जनवरी से जून के बीच ये कारें बनीं भारतीयों की पसंद
भारतीयों को सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की कारें पसंद आती हैं। बीते छह महीनों में भी पहले तीन पायदान पर मारुति की कारें हैं। इसमें पहले पायदान पर वैगन आर, दूसरे नंबर पर स्विफ्ट और तीसरे पायदान पर बलेनो हैचबैक कार हैं। तीनों कारों की बीते छह महीने में तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। वैगन आर की कुल बिक्री 1.09 लाख, स्विफ्ट की 1.04 लाख और बलेनो की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री जनवरी से जून के बीच हुई है। टाटा की नेक्सन कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। बीते छह महीनों के दौरान इस एसयूवी की 87501 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर साल 2022 के पहले छह महीनों में इसकी कुल बिक्री 82770 यूनिट्स की हुई थी। इस साल इस एसयूवी की बिक्री में 5.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ह्यूंदै की कारों को भी भारतीय ग्राहक काफी पसंद करते हैं। कंपनी की मिड साइज एसयूवी क्रेटा की बीते छह महीने में 82566 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल छह महीनों के दौरान इसकी कुल 67421 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस साल इस एसयूवी को 15145 ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है। बीते छह महीनों के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में नंबर-6 से नंबर-9 तक फिर मारुति की कारों का नंबर रहा। ब्रेजा, ऑल्टो, डिजायर और ईको को भी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इन चार कारों की कुल बिक्री करीब तीन लाख के आस-पास रही। ब्रेजा की 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री बीते छह महीनों में हुई तो ऑल्टो की करीब 81 हजार, डिजायर की 72 हजार से ज्यादा और ईको की 67 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी पायदान पर टाटा की पंच रही। जनवरी से जून के बीच छह महीनों में पंच की 67 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। पिछले साल के मुकाबले इसकी 10.15 फीसदी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

9 of 15
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में यह गाड़ी बनी पसंद
वॉल्वो की लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्ससी40 अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। वाहन पोर्टल के मुताबिक जनवरी से जून के बीच इसकी कुल 241 यूनिट्स की बिक्री हुई है। लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में इस एसयूवी का हिस्सा 25 फीसदी का है। एसयूवी में 78 किलावॉट की बैटरी और ट्विन मोटर दी जाती है, जिससे 408 बीएचपी और 660न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज में इस एसयूवी को 418 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 56 लाख रुपये है। बाजार में इसका मुकाबला ईवी6, आयोनिक जैसी एसयूवी से होता है।

10 of 15
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में लॉन्च होंगी तीन शानदार बाइक्स
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से करिज्मा एक्सएमआर को जल्द लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस बाइक को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे 29 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस बाइक में 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जिससे 25 बीएचपी और 30 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। साथ ही छह स्पीड गियरबॉक्स भी इसमें दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड भी अगस्त महीने में नई बाइक को लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नई जनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया जाएगा। इसे 30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हंटर 350 के साथ ही यह बाइक भी कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सस्ती बाइक्स में से एक होगी। होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भी अगस्त महीने में नई बाइक को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से एसपी 160 को अगस्त महीने में लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन के मामले में यह एसपी 125 की तरह होगी, लेकिन इसमें यूनिकॉर्न जैसा इंजन दिया जा सकता है। जिससे बाइक को 13 बीएचपी की ताकत मिलेगी। इसकी कीमत भी यूनिकॉर्न की कीमत के आस-पास रह सकती है। 

11 of 15
For Reference Only - फोटो : enigma automobile
एनिग्मा का एंबियर इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च
एनिग्मा ऑटोमोबाइल की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एंबियर एन8 को लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर को हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। जिसे काफी आकर्षक कीमत और फीचर्स के साथ लाया गया है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1500 वॉट की मोटर दी गई है, जिससे स्कूटर को 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जा सकता है। स्कूटर में 63 वोल्ट 60एएच की बैटरी दी गई है, जिससे स्कूटर को 200 किलोमीटर की रेंज मिलती है। एंबियर एन8 की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस स्कूटर को 200 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें 26 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसके साथ इसमें ऑन कनेक्ट एप भी दिया गया है जिसके जरिए कनेक्टिड फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसकी बैटरी को सिर्फ दो से चार घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी गई है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 1.10 लाख रुपये रखा गया है। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस स्कूटर को बुक भी किया जा सकता है।

12 of 15
For Reference Only - फोटो : toyota africa
मारुति की इन गाड़ियों के री-बैज्ड वर्जन को लॉन्च कर सकती है टोयोटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा जल्द ही दो नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनको मारुति की गाड़ियों के री-बैज्ड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और बजट एमपीवी के तौर पर लाया जाएगा। टोयोटा की ओर से मारुति फ्रॉन्क्स और अर्टिगा के री-बैज्ड वर्जन को लाया जाएगा। इन गाड़ियों में मारुति के मुकाबले कॉस्मैटिक बदलाव और कुछ फीचर्स में बढ़ोतरी के साथ लाया जा सकता है। मारुति की गाड़ियों के मुकाबले टोयोटा की नई गाड़ियों की कीमत ज्यादा हो सकती है। 

13 of 15
BMW i7 M70 xDrive - फोटो : BMW
ये छह हैं सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारें
मर्सिडीज की ओर से एएमजी ईक्यूएस 53 फोरमैटिक ऑफर की जाती है। इसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है। पोर्श टेकेन टर्बो क्रॉस टूरिज्मो की कीमत 2.22 करोड़ रुपये है। इसके बाद बीएमडब्ल्यू की आई7 आती है। जिसे 1.98 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑडी की ओर से आरएस ई-ट्रॉन जीटी को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। बीएमडब्ल्यू की ओर से आईएक्स को पेश किया जाता है। इसकी कीमत 1.21 करोड़ रुपये है। जगुआर आई-पेस भी भारत में मिलने वाली सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। इसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये है।

14 of 15
For Reference Only - फोटो : land rover
बाबा रामदेव ने चलाई लैंड रोवर की डिफेंडर 130
बाबा रामदेव हाल में ही लैंड रोवर की दमदार एसयूवी डिफेंडर 130 चलाते हुए देखे गए। इसमें फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड थर्ड रो सीट्स, हीटेड स्टेयरिंग व्हील्स, केबिन एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में तीन लीटर का छह सिलेंडर इंजन मिलता है, जिससे 221 किलोवॉट और 650 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 7.5 सेकेंड में हासिल कर सकती है। डिफेंडर 130 की टॉप स्पीड 191 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.30 करोड़ रुपये से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट 1.41 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन

15 of 15
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला के एसवन एयर को मिला बेहतरीन रिस्पांस
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए खरीद विंडो को खोल दिया गया है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की विंडो खुलते ही बेहतरीन रिस्पांस मिला। सिर्फ कुछ घंटों में ही इस स्कूटर की हजारों यूनिट्स की बुकिंग हुई। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओला एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद विंडो के खुलने के सिर्फ तीन घंटों में ही इस स्कूटर के लिए देशभर से कंपनी को तीन हजार के करीब बुकिंग मिली हैं।ओला एसवन एयर में एक छोटा तीन kWh बैटरी पैक है और यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। ओला एसवन एयर को जीरो से 40 किमी की स्पीड हासिल करने में 3.3 सेकेंड लगते हैं। ओला की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर नेविगेशन, फ्लैट फुटबोर्ड, डिजिटल की, म्यूजिक, 34 लीटर बूट स्पेस मिलता है। ओला की ओर से अभी इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लाया गया है। यह कीमत सिर्फ 30 जुलाई तक होगी। इसके बाद इस स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत को 1.19 लाख रुपये कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि ओला एस1 एयर की डिलीवरी अगस्त की शुरुआत से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें