ऑटो जगत के लिए जुलाई का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
जुलाई का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको तीन जुलाई से नौ जुलाई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 18
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
होंडा एलिवेट के लिए शुरू हुईं बुकिंग
होंडा की ओर से नई एसयूवी एलिवेट के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी नई एसयूवी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से बुकिंग ले रही है। जून में ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। होंडा ने एलिवेट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे पहले भारतीय बाजार में पेश किया था। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी को सितंबर महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि सितंबर की शुरूआत में इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 18
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का किया एलान
टाटा मोटर्स ने जानकारी दी है कि कंपनी 17 जुलाई 2023 से अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर देगी। कंपनी की ओर से यह बढ़ोतरी यात्री वाहन सेगमेंट में की जाएगी। कंपनी के मुताबिक 17 जुलाई से आईसी इंजन और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के यात्री वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी हो जाएगी। यह बढ़ोतरी 0.6 फीसदी की होगी। कीमतों में बढ़ोतरी वैरिएंट और मॉडल के आधार पर होगी। यह बार नहीं है जब इस साल वाहन निर्माता ने अपने वाहनों को महंगा किया है। कंपनी इस साल अपनी कारों की कीमत तीसरी बार बढ़ा रही है। इससे पहले फरवरी में कीमतों में 1.2 फीसदी और मई में 0.6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी के मुताबिक नियामकीय बदलावों और समग्र लागत में बढ़ोतरी के कारण कंपनी बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। हालांकि, अब उसे लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि 16 जुलाई तक बुकिंग करने वालों और 31 जुलाई तक डिलीवरी लेने वालों को बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी होगी।
4 of 18
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा ने जून में की इतने वाहनों की बिक्री
महिंद्रा ऑटो ने जून 2023 के दौरान कुल 32588 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की है। जून 2022 में कंपनी ने 26620 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक इस साल यात्री वाहन की बिक्री में 21 फीसदी बढ़ोतरी हासिल हुई है। जून 2023 में महिंद्रा ऑटो ने कुल 62429 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। मई 2023 में कंपनी ने कुल 61415 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। जून में भी कंपनी को इंजन के पार्ट्स और सेमी-कंडक्टर की कमी से हुई परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 18
For Reference Only
- फोटो : tvs motors
जून में होंडा, टीवीएस, बजाज और सुजुकी का कैसा रहा प्रदर्शन
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून महीने में कंपनी ने कुल 324093 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मई महीने में कंपनी ने कुल 329393 यूनिट्स की बिक्री की। जून में भारतीय बाजार में 302756 यूनिट्स और 21337 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है। टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में 22 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए जून महीने में कुल 316411 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 304401 यूनिट्स की बिक्री जून महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 14462 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। वहीं ति-पहिया वाहनों की भी 12010 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो ने जून महीने में 2 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ के साथ कुल 340981 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इनमें दो पहिया, कमर्शियल वाहन शामिल हैं। कंपनी ने 45 फीसदी की बढ़त के साथ घरेलू बाजार में 199983 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जून महीने में -32 फीसदी की गिरावट के साथ 140998 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए हैं। सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी जून महीने में 18.7 फीसदी की ग्रोथ के साथ 80737 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।
विज्ञापन
6 of 18
for reference only
- फोटो : सोशल मीडिया
किआ ने पेश की नई सेल्टॉस
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को फेसलिफ्ट के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, नई फ्रंट ग्रिल, नया बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर में भी कंपनी ने टेल लाइट्स को भी अपडैट किया है। एलईडी बार को बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही नई स्क्डि प्लेट दी गई है और इसके अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन दिया गया है। किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। सेल्टॉस को पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बिल्ड क्वालिटी को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। इसके साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड रखा गया है। इन फीचर्स में छह एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में ADAS जैसे फीचर को भी जोड़ा गया है। कंपनी की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को सिर्फ पेश किया गया है। कंपनी कुछ समय में इसकी कीमत का एलान कर सकती है। इसके अलावा इसकी बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
7 of 18
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
जून महीने में किस कंपनी ने की कितनी कारों की बिक्री
मारुति ने जून 2023 में कुल 159,418 यूनिट्स की बिक्री की है। टाटा मोटर्स ने जून 2023 के दौरान कुल 80383 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। ह्यूंदै ने जून 2023 में कुल 65,601 यूनिट्स की बिक्री की है। टोयोटा ने जून 2023 के दौरान कुल 19608 यूनिट्स की बिक्री की है। निसान मोटर इंडिया ने जून 2023 के दौरान कुल 5832 यूनिटस की बिक्री की है। एमजी मोटर्स ने जून में कुल 5125 यूनिट्स की बिक्री की है।
8 of 18
होंडा अमेज
- फोटो : सोशल मीडिया
होंडा की कारों पर जुलाई में डिस्काउंट
होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी जुलाई 2023 में 21000 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से इस कार की 2023 में बनी यूनिट्स पर ही डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्कांउट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 12296 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में छह हजार रुपये की छूट दी जा रही है। होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार की कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। पांचवीं पीढ़ी की सिटी को खरीदने पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर अधिकतम 73000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्काउंट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 10946, कार एक्सचेंज पर 10 हजार रुपये बोनस के साथ ही अगर होंडा की कार एक्सचेंज करते हैं तो 20 हजार रुपये का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये, कॉर्पोरेट डिस्कांउट में आठ हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। होंडा सिटी की पांचवीं पीढ़ी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 11.57 लाख रुपये से हो जाती है।
9 of 18
for reference only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की सबसे महंगी गाड़ी हुई लॉन्च
भारतीय बाजार में पांच जुलाई को मारुति की सबसे महंगी और लग्जरी एमपीवी लॉन्च हो गई है। कंपनी इस नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। लॉन्च से पहले इस एमपीवी के लिए 19 जून से बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी। मारुति की नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स में सात और आठ सीटों का विकल्प, 20.32 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, छह स्पीकर्स, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, 17.78 सेमी एमआईडी, गियर पोजिशन इंडीकेटर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पावर्ड टेलगेट, पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप, की-लैस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, केबिन एयर फिल्टर, ईवी मोड स्विच, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एयरबैग्स, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ईपीबी, ऑटो होल्ड, एबीएस, ईबीडी, वीएससी, टीपीएमएस, सुजुकी कनेक्ट व्हीकल ट्रैकिंग, स्टोलन व्हीकल अलर्ट, 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति ने इस एमपीवी को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से लिया है। कंपनी ने इस एमपीवी को पेट्रोल, हाइब्रिड वर्जन में ऑफर किया है। इस एमपीवी में दो लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल हाइब्रिड इंजन से एमपीवी को 112 किलोवॉट की पावर और 188 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही हाइब्रिड सिस्टम से 137 किलोवॉट की अतिरिक्त पावर मिलती है। एमपीवी में ईको, नॉर्मल और पावर मोड मिलते हैं। एमपीवी को ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है। कंपनी ने इनविक्टो को काफी आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया है। इनविक्टो को 24.79 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 28.42 लाख रुपये तय की गई है।
10 of 18
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : triumph india
लॉन्च हुईं ट्रॉयम्फ की दो ताकतवर बाइक्स
ट्रॉयम्फ ने बजाज के साथ मिलकर दो नई बाइक्स को लॉन्च किया है। स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स बाइक्स में कंपनी ने 400 सीसी का इंजन दिया है। खास बात यह है कि इन दोनों ही बाइक्स को भारत में ही बनाया गया है और यह कंपनी की ओर से पेश की गईं अब तक की सबसे छोटे इंजन वाली बाइक्स हैं। इससे पहले इन दोनों ही बाइक्स को लंदन में कंपनी ने ग्लोबली पेश किया था। दोनों ही बाइक्स में 398 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक्स को 40 पीएस पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन बाइक्स के इंजन को लिक्विड कूल्ड तकनीक और छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। ट्रॉयम्फ ने दोनों ही बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। लेकिन इनमें से एक बाइक की कीमत को अभी कंपनी की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ स्पीड 400 की कीमत को सार्वजनिक किया है। स्पीड 400 की एक्स शोरुम कीमत 2.33 लाख रुपये रखी गई है लेकिन पहले 10 हजार ग्राहकों को बाइक सिर्फ 2.23 लाख रुपये में दी जाएगी। इन बाइक्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दो हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवाया जा सकता है।
11 of 18
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जून में ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जून महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में कुल 1863868 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 के दौरान देशभर में कुल 1701105 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 295299 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जून 2022 के दौरान यह संख्या 281811 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जून 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1310186 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 86511 यूनिट्स का रहा। जून में 98660 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73212 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब पांच फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब सात फीसदी की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री जून महीने में करीब 76 फीसदी रही। देश भर में जून 2023 में साल 2022 के मुकाबले 41 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब आधा फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
12 of 18
for reference only
- फोटो : latin ncap
फॉक्सवैगन ताइगुन बनी सबसे सुरक्षित एसयूवी
फॉक्सवैगन की ताइगुन का हाल में ही लेटिन एसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया। इस टेस्ट में एसयूवी को व्यस्कों की सुरक्षा के लिए पूरे पांच स्टार मिले। वहीं बच्चों की सुरक्षा में भी एसयूवी को पूरे नंबर मिले हैं। जिसके बाद यह एसयूवी व्यस्कों और बच्चों के लिए फाइव स्टार हासिल करने वाली सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक की लिस्ट में शामिल है। हालांकि इससे पहले पिछले साल भी इस एसयूवी का ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट किया गया था। उस टेस्ट में भी इस एसयूवी ने सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक हासिल किए थे। लेटिन एनसीएपी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के एसयूवी को भारत में बनाया गया है लेकिन इसका लेटिन अमेरिकी देशों के लिए टेस्ट किया गया है। टेस्ट के दौरान इस एसयूवी पर कई तरह से प्रयोग किए गए, जिसमें एसयूवी व्यस्कों और बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रही। फॉक्सवैगन की एसयूवी में छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल के साथ 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर मिलते हैं, जिनमें ईएससी, एसबीआर, एसएएस जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी भारत में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11.62 लाख रुपये है।
13 of 18
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की इन कारों को जुलाई में खरीदने का बेहतरीन मौका
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी जून महीने में इस हैचबैक पर 69 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस भी शामिल है। इग्निस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.84 लाख रुपये से होती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 8.16 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी जुलाई महीने में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी इस हैचबैक पर अधिकतम 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट सिग्मा और डेल्टा वैरिएंट पर दिया जा रहा है। इन दोनों ही वैरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है और साथ ही पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस भी मिल रहा है। वहीं बलेनो के जेटा और एल्फा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट मिल रहा है। बलेनो के सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट से पहले बलेनो की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.88 लाख रुपये है। मारुति की प्रीमियम सेडान कार सियाज पर भी जुलाई महीने में 33 हजार रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति सियाज की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 9.30 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट को 12.29 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
14 of 18
for reference only
- फोटो : honda motorcycle and scooter india
होंडा कर रही है नया वाहन लाने की तैयारी
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से जल्द ही नया वाहन पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इसे लेकर एक टीजर जारी किया है। लेकिन इसमें यह साफ नहीं हो रहा है कि नए वाहन के तौर पर किसी नई बाइक को लाया जाएगा या फिर कोई स्कूटर पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी टीजर करीब आठ सेकेंड का है। जिसमें वाहन की आवाज सुनाई दे रही है और सीट की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा इस टीजर में कोई अन्य जानकारी नहीं मिल रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से डियो स्कूटर का नया वर्जन लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डियो का 125 सीसी वर्जन कंपनी की ओर से लाया जा सकता है। जिसमें मौजूदा डियो स्कूटर के मुकाबले ज्यादा बेहतर ग्राफिक्स और एक्टिवा 125 की तरह इंजन दिया जा सकता है।
15 of 18
Toyota Fortuner Leader
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने कुछ मॉडल्स की कीमतों में की बढ़ोतरी
जापानी कार निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कुछ मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी पांच जुलाई से की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने करीब 46 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कुछ मॉडल्स में की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ने फॉर्च्यूनर, लिजेंडर, अर्बन क्रूजर हाईराइडर, इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी के दामों में बढ़ोतरी की है। लेकिन वेलफायर, लैंड क्रूजर और हिलक्स की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक टोयोटा ने फॉर्च्यूनर और लिजेंडर की कीमतों में 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इनके अलावा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के सिर्फ स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड वैरिएंट्स की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। ग्लैंजा के वी एएमटी वैरिएंट को छोड़कर अन्य सभी के दाम में 10 हजार रुपये, इनोवा क्रिस्टा के जीएक्स वैरिएंट को छोड़कर अन्य सभी वैरिएंट्स के दाम 25 हजार रुपये, इनोवा हाईक्रॉस के दाम में 27 हजार रुपये, कैमरी के दाम में करीब 46 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टोयोटा ग्लैंजा की नई कीमत की शुरूआत 6.81 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। अर्बन क्रूजर हाईराइडर की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 10.86 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक है। इनोवा क्रिस्टा की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 19.38 लाख रुपये से लेकर 25.68 लाख रुपये तक है। इनोवा हाईक्रॉस की कीमत की शुरूआत 18.82 लाख रुपये से 30.26 लाख रुपये तक हो गई है। फॉर्च्यूनर की कीमत 32.99 लाख से 50.74 लाख रुपये के बीच है। लिजेंडर की कीमत 43.22 लाख रुपये से 46.94 लाख रुपये और कैमरी की कीमत 46.17 लाख रुपये है।
16 of 18
Citroen C3 Aircross SUV
- फोटो : Citroen India
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी, यह पांच एसयूवी
फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारत में जल्द ही सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस एसयूवी को पहले पेश कर चुकी हैं, लेकिन अभी इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसे कंपनी अगस्त महीने में लॉन्च कर सकती है। किआ की ओर से सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन चार जुलाई को पेश किया गया है। लेकिन अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वैरिएंट को सितंबर महीने में लॉन्च करेगी। इस एसयूवी के लिए 14 जुलाई से बुकिंग शुरू होंगी। जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी एलीवेट एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। इसे छह जून को पेश किया गया था। लेकिन अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद है कि होंडा की यह एसयूवी भारत में अगस्त के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने हाल में ही इसके लिए बुकिंग की शुरूआत की है। साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै की ओर से भी भारतीय बाजार में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे लॉन्च करने के बाद टाटा की पंच को कड़ी चुनौती मिलेगी। कंपनी इसे वेन्यू के नीचे पोजिशन करेगी। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज की ओर से भारत में नई जीएलसी को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसे भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अभी इसके लिए आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जिसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।
17 of 18
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
एमजी शुरू किया सर्विस कैंप
एमजी मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए सालाना सर्विस कैंप शुरू की है। देशभर में लगे ये कैंप 4 जुलाई से 18 जुलाई तक भारत के सभी अधिकृत एमजी सर्विस सेंटर पर लगाए गए हैं। सर्विस कैंप के दौरान एमजी ग्राहकों को कंपनी कई ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने ग्राहक इन बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। इनमें 25-पॉइन्ट व्हीकल हेल्थ चेक-अप, फ्री कार धुलाई, फ्री बैटरी हेल्थ चेक-अप, एसी सर्विस पर 25 प्रतिशत तक की छूट, वैल्यू एडेड सर्विस पर 20 प्रतिशत तक की छूट, इंजन ऑयल पर छूट, टायर रिप्लेसमेंट पर स्पेशल ऑफर शामिल हैं।
हार्ले-डेविडसन की सबसे किफायती बाइक X440 भारत में लॉन्च
हार्ले-डेविडसन X440 मोटरसाइकिल आखिरकार भारत लॉन्च हो गई है और इसके साथ ही इसने अपना ग्लोबल डेब्यू भी किया है। नई हार्ले-डेविडसन X440 ब्रांड की अब तक की सबसे किफायती पेशकश है और तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में हार्ले-डेविडसन X440 बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये तय की गई है। X440 को खास तौर पर घरेलू दोपहिया वाहन दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है। हीरो मोटोकॉर्प देश में इस मॉडल का निर्माण और वितरण भी कर रहा है। X440 में पावर के लिए नया-विकसित किया गया 398 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड मोटर मिलता है। यह इंजन 27 बीएचपी का पावर और 38 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।