फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Syros vs Skoda Kylaq: कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन?

Thu, 30 Jan 2025 09:12 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skoda Kylaq और Kia Syros को एसयूवी सेगमेंट में हाली ही में लॉन्च किया गया है। जानिए आपके लिए दोनों में से कौन सी कार बेहतर होगी।
विज्ञापन
Skoda Kylaq SUV - फोटो : Skoda Auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां नई-नई कारों के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने में लगी हुई हैं। हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Kylaq और Kia Syros इस सेगमेंट में एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। जहां Skoda Kylaq को पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, वहीं Kia Syros को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन दोनों एसयूवी में दमदार फीचर्स और बेहतरीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सी कार बेहतर होगी।
विज्ञापन

Skoda Kylaq: दमदार परफॉर्मेंस और शानदार बिल्ड क्वालिटी

Skoda Kylaq - फोटो : Skoda
Skoda Kylaq में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। स्कोडा की यह एसयूवी अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार राइड हैंडलिंग के लिए जानी जाती है।

कीमत की बात करें तो Skoda Kylaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से कम रखी गई है। सेफ्टी के लिहाज से यह एक शानदार कार है, जिसे भारत NCAP की ओर से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग कैमरा और अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

Kia Syros: लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से लैस

किया सिरोस - फोटो : Kia India
Kia Syros भारतीय बाजार में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसका रियर सीट स्पेस किआ सोनेट की तुलना में अधिक दिया गया है, जिससे यह ज्यादा कम्फर्टेबल बनती है।

Kia Syros के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 6 एयरबैग दिए गए हैं। हालांकि, सेफ्टी के मामले में अभी तक इस कार को कोई NCAP सेफ्टी रेटिंग नहीं मिली है।

Kia Syros की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से कम में शुरू हो जाती है। यह कार अपने एडवांस फीचर्स के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

कौन-सी SUV आपके लिए बेस्ट ऑप्शन?
दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में दमदार हैं, अब यह आपकी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी कार खरीदना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें