Best Compact SUV: एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट और ह्यूंदै वेन्यू काफी पसंद की जाती है। लेकिन अगर बात इन दोनों में से किसी एक को चुनने की होती है, तो कन्फ्यूजन बढ़ जाता है। क्योंकि दोनों ही गाड़ियां हाल ही में नए फीचर्स, एडवांस ADAS तकनीक और अपडेटेड केबिन के साथ पेश बाजार में आई हैं।
इंजन विकल्प लगभग एक जैसे
दोनों एसयूवी में ग्राहकों को तीन इंजन विकल्प मिलते हैं।
हालांकि किआ सोनेट की खास बात यह है कि इसमें डीजल इंजन के साथ iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प भी मिलता है, जो ह्यूंदै वेन्यू में उपलब्ध नहीं है। इससे ड्राइविंग का अनुभव और सुविधाजनक हो जाता है।
कीमत में किसका पलड़ा भारी?
किफायती शुरुआत की बात करें तो किआ सोनेट थोड़ा जेब को राहत देने वाली है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.32 लाख है, जबकि ह्यूंदै वेन्यू लगभग ₹8 लाख से शुरू होती है। हालांकि टॉप वेरिएंट्स में दोनों SUVs की कीमत 15 से 16 लाख के बीच पहुंच जाती है।
सेफ्टी में कौन बेहतर?
चाहे बात परिवार वाले लोगों की बात हो, या ऐसे...सेफ्टी लोगों की प्राथमिकता होती है। इसमें ह्यूंदै वेन्यू आगे निकल जाती है। आपको इस कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, साथ ही 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग और 4-व्हील डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं। यही वजह है खरीदारों के लिए वेन्यू ज्यादा मजबूत विकल्प बनती है।
वहीं, किआ सोनेट भी सुरक्षा के मामले में पीछे नहीं है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और Level 1 ADAS के 10 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
आखिर कौन-सी खरीदें?