फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Stunt: चलती कार में स्विमिंग पूल! जोखिम भरा स्टंट करने पर मुश्किल में पड़ा केरल का यूट्यूबर, देखें वीडियो

Thu, 30 May 2024 08:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक लोकप्रिय मलयालम फिल्म से प्रेरित होकर स्टंट करने के बाद केरल के एक यूट्यूबर संजू टेक्की को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Swimming Pool In Car - फोटो : YouTube/Sanju Techy Vlogs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लोकप्रिय मलयालम फिल्म से प्रेरित होकर स्टंट करने के बाद केरल के एक यूट्यूबर संजू टेक्की को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। इस यूट्यूबर ने तिरपाल की चादर से ढक कर और उसमें पानी भरकर चलती कार के अंदर एक अस्थायी स्विमिंग पूल बनाया।
विज्ञापन

स्टंट का वीडियो संजू टेक्की के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। और इसे जल्द ही हजारों बार देखा गया। वीडियो में, संजू और उसके दोस्तों को व्यस्त सड़क पर चलते हुए पानी से भरी कार में मस्ती करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक जगह इस ग्रुप को चलती कार के अंदर अस्थायी पूल में तैरते हुए नारियल पानी पीते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो को यहां देखें 

हालांकि, जब यह पानी छलक कर ड्राइवर की सीट और इंजन में गिरने लगा। तो संजू और उसके दोस्तों को कार रोकनी पड़ी और पानी को सड़क पर बहाना पड़ा। जिससे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस हरकत की बहुत से लोगों ने आलोचना की। जिसके बाद मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एमवीडी ने बुधवार को वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र को निलंबित कर दिया और संजू टेक्की को कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए समन जारी किया। एमवीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सड़क पर पानी गिराने से अन्य चालकों के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन

सजा के रूप में, संजू टेक्की और स्टंट में शामिल तीन अन्य लोगों को एक सप्ताह के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामाजिक सेवा करने का आदेश दिया गया। उन्हें एमवीडी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल होना पड़ा। साथ ही, कार चलाने वाले व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें