फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tracking: सर्विस में दी गई कार को कोई और तो नहीं चला रहा? गाड़ी में रख दें ये डिवाइस और घर बैठे करें ट्रैक

Tue, 29 Apr 2025 09:56 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mini GPS Tracker For Car: अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि कहीं आपकी कार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, तो अब वक्त है थोड़ा टेक्निकल बनने का। आजकल कई ऐसे डिवाइस आ गए हैं जो आपकी कार की पल-पल की खबर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Car GPS - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Track Your Car: आपने भी कभी न कभी ये महसूस किया होगा कि कार सर्विस से वापस आई और अचानक किलोमीटर मीटर की सुई काफी आगे निकल गई? हैरानी होती है ना? कार तो सिर्फ सर्विसिंग के लिए दी थी, लेकिन लौटते वक्त ऐसा लगता है जैसे किसी ने एक लंबी ड्राइव मार ली हो। कई बार होटल या रेस्त्रां में जाते समय पार्किंग के लिए दी गई कार को वैले (Valet) को चला लेते हैं। ऐसे कई माले सामने आते रहते हैं जिसमें वैले कार को लेकर ड्राइव करने लगते हैं और क्रैश जैसी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
विज्ञापन


अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि कहीं आपकी कार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, तो अब वक्त है थोड़ा टेक्निकल बनने का। आजकल कई ऐसे डिवाइस आ गए हैं जो आपकी कार की रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। ये डिवाइस आपकी कार की हर मूवमेंट पर नजर रखेगा और आप उसे घर बैठे अपने स्मार्टफोन में ट्रैक भी कर सकते हैं। अगर आपकी कार का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो ट्रैकिंग डेटा की मदद से आप शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

Car Service - फोटो : Freepik
कार की हर हरकत पर होगी नजर
अगर आप को शक है कि सर्विस में दी गई कार को चलाया जा रहा है, तो आप अपनी कार में मिनी जीपीएस ट्रैकर (Mini GPS Tracker) लगा सकत हैं। ये मिनी ट्रैकर काफी छोटा होता है और कार के अंदर कहीं भी रखा जा सकता है। इसे इंस्टॉल करने का भी झंझट नहीं है। आपको बस इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करना है। इसके बाद आपकी कार जब भी कहीं जाएगी, आपको उसकी लोकेशन, स्पीड, रूट और एक्टिविटी की पूरी जानकारी रियल टाइम में मिलती रहेगी।

कहां मिलती है ये जासूसी जैसी डिवाइस?
बाजार में Apple, Jio और Motorola जैसी कई कंपनियां अपने मिनी जीपीएस टैग (Mini GPS Tag) बेच रही हैं। आपको ऑनलाइन ये टैग 1000 रुपये से लेकर 3500 रुपये में मिल जाएंगे। ये जीपीएस टैग चाबी के रिंग जितने छोटे होते हैं । आप इसे कार के अंदर किसी ऐसी जगह रखे जहां किसी की नजर न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें