फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUV Sales: ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह कार, जून में हुई सबसे ज्यादा बिक्री; जानें टॉप-10 में किसने मारी बाजी

Sun, 12 Jul 2026 04:45 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 SUV Sales Report: दमदार लुक, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, आधुनिक फीचर्स और फैमिली के लिए बेहतर स्पेस जैसी गाड़ियां भारतीय यूजर्स को खूब लुभा रही हैं। यह बात जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट से और साफ हो जाती है। जून की बिक्री रिपोर्ट आ चुकी है, आइए जानते हैं इस बार कौन-सी मॉडल सबसे ज्यादा बिकी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

June 2026 Compact SUV Sales: जून 2026 में देशभर में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कुल 1,10,161 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल 2025 जून में यह आंकड़ा 81,665 यूनिट्स था। यानी इस साल बिक्री में 34.9 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही।

विज्ञापन


Tata Punch ने फिर किया नंबर-1 पर कब्जा
जून 2026 में टाटा पंच को सबसे ज्यादा ग्राहकों ने पसंद किया। इस एसयूवी की 21,006 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जून की तुलना में इसकी बिक्री में 101 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई।

दूसरे स्थान पर रही टाटा नेक्सन
लिस्ट पर दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। जून 2026 में इसकी 18,335 यूनिट्स की बिक्री हुई। सालाना आधार पर नेक्सन की बिक्री में 58 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Fronx
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। जून महीने में इसे 13,135 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी।

Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO भी मजबूत स्थिति में

  • ह्यूंदै वेन्यू ने 10,776 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में सालाना 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • वहीं महिंद्रा XUV 3XO पांचवें स्थान पर रही। जून 2026 में इस SUV की 10,063 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 42 प्रतिशत अधिक हैं।


Maruti Brezza की बिक्री घटी
मारुति ब्रिजा ने छठे स्थान हासिल किया। जून महीने में इसकी 9,939 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, इस मॉडल की बिक्री में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो टॉप-10 सूची में सबसे बड़ा नकारात्मक बदलाव रहा।

Kia Sonet और Hyundai Exter की अच्छी बढ़त

  • किआ सॉनेटको जून 2026 में 9,231 ग्राहक मिले और इसकी बिक्री में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • वहीं ह्यूंदै एक्सटर ने 8,154 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसकी बिक्री भी पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत बढ़ी।


Skoda Kylaq और Toyota Taisor ने भी बनाई जगह

  • स्कोडा काइलाक ने जून 2026 में 4,039 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार इसकी बिक्री में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • टॉप-10 सूची में दसवें स्थान पर टोयोटा टैसर रही, जिसकी जून महीने में 2,481 यूनिट्स की बिक्री हुई।


एक नजर में देखें टॉप 10 सेल्स रिपोर्ट
 

रैंक मॉडल का नाम बिक्री (यूनिट्स)
1 टाटा पंच  21,006
2 टाटा नेक्सन 18,335
3 मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स 13,135
4 ह्यूंदै वेन्यू  10,776
5 महिंद्रा XUV 3XO 10,063
6 मारुति सुजुकी ब्रेजा 9,939
7 किआ सोनेट  9,231
8 ह्यूंदै एक्सटर  8,154
9 स्कोडा काइलैक 4,039
10 टोयोटा टैसर  2,481


क्या कहते हैं ये आंकड़े?
एक्सपर्ट्स के अनुसार जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट से साफ है कि भारतीय ग्राहकों का रुझान कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की ओर लगातार बढ़ रहा है। पंच ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि नेक्सन, फ्रॉन्क्स , वेन्यू और XUV 3XO ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, मारुति ब्रिजा की बिक्री में गिरावट यह संकेत देती है कि इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा पहले से कहीं अधिक तेज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें