फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएसडब्ल्यू मोटर्स की पहली एसयूवी की तैयारी तेज: वेबसाइट लॉन्च, रजिस्ट्रेशन शुरू; कब उठेगा नई गाड़ी से पर्दा?

Tue, 17 Nov 2026 10:53 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने वेबसाइट लॉन्च की।
  • पहली एसयूवी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
  • तीन दिसंबर को देगी दस्तक।
  • Combat हो सकता है पहली एसयूवी।
विज्ञापन
जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट - फोटो : jswmotors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में एक नया कार ब्रांड अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप की नई पैसेंजर व्हीकल कंपनी जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली गाड़ी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों के लिए इंटरेस्ट रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।  कंपनी तीन दिसंबर 2026 को भारत में अपनी नई कार लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इसकी पहली एसयूवी का नाम जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट होगा। जो चेरी के जेटौर टी2 पर आधारित प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल हो सकती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


क्या पहली एसयूवी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए?

  • हां...जेएसडब्ल्यू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jswmotors.com लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली गाड़ी को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी जानने के लिए इंटरेस्ट रजिस्ट्रेशन शुरू किया है।
  • जो ग्राहक कंपनी की पहली एसयूवी में दिलचस्पी रखते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरी जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके बाद बुकिंग शुरू होने पर कंपनी उनसे संपर्क कर सकती है। हालांकि, यह इंटरेस्ट रजिस्ट्रेशन है, न कि गाड़ी की आधिकारिक बुकिंग। कंपनी ने अभी बुकिंग की तारीख और कीमत का एलान नहीं किया है।


क्या खास होगा इसमें?

  • जेएसडब्ल्यू नाम भारतीय ऑटो बाजार के लिए कोई नया नहीं है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप पहले से ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के साथ साझेदारी में काम कर रहा है। हालांकि, जेएसडब्ल्यू मोटर लिमिटेड एक अलग पैसेंजर व्हीकल कंपनी है।
  • यह कंपनी एमजी ब्रांड के तहत गाड़ियां बेचने के बजाय अपनी अलग जेएसडब्ल्यू पहचान के साथ भारतीय बाजार में वाहन पेश करेगी। यानी जेएसडब्ल्यू मोटर्स की गाड़ियों को एमजी के मौजूदा मॉडल का केवल बदला हुआ बैज वाला वर्जन नहीं समझना चाहिए।
  • साल 2024 में स्थापित हुई जेएसडब्ल्यू मोटर्स की योजना अगली जनरेशन के पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में तैयार हो रहा नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अपनी कारोबारी योजनाओं के तहत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि यह फैक्ट्री अगली जनरेशन के पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी योजनाओं को सपोर्ट कर सकती है। इस प्लांट के जरिए कंपनी भारतीय बाजार में अपनी अलग मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन क्षमता विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

क्या कॉम्बैट होगी कंपनी की पहली SUV?
कंपनी ने फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि सामने आई रिपोर्ट्स में कंपनी की पहली पेशकश को जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट नाम से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दमदार और रग्ड डिजाइन वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी। जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने जनवरी 2026 में चेरी के साथ साझेदारी की थी। इस समझौते के तहत चेरी तकनीक और पार्ट्स उपलब्ध कराएगी, जबकि JSW भारत में अपनी ब्रांडिंग के साथ गाड़ियां बेचेगी।

क्या है एसयूवी की खासियत?
अगर जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट को ग्लोबल मॉडल के आधार पर पेश किया जाता है, तो इसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का इस्तेमाल होगा। इसके संभावित पावरट्रेन की जानकारी इस तरह है...

  • इंजन: 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल
  • इलेक्ट्रिक मोटर: दो
  • बैटरी पैक: 18.4kWh
  • ड्राइवट्रेन: फ्रंट-व्हील ड्राइव (भारत में संभावित)
  • इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव वर्जन भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारतीय मॉडल के पावरट्रेन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


इलेक्ट्रिक मोड में 90Km और कुल रेंज 1,100Km

  • वहीं, अगर ग्लोबल आंकड़ों की बात करें तो एस एसयूवी को केवल इलेक्ट्रिक मोड में करीब 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं, पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक पावर को मिलाकर इसकी कुल रेंज लगभग 1,100 किलोमीटर तक बताई गई है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ग्लोबल आंकड़े हैं। भारत में आने वाले मॉडल की इलेक्ट्रिक और कुल रेंज कितनी होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।


किन स्मार्ट फीचर्स से होगी लैस?

  • नई कार में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके केबिन में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बेहतर साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 12-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है। 
  • साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी इस एसयूवी में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें छह एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की भारतीय मॉडल में उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


कितनी हो सकती है कीमत?

  • फिलहाल कंपनी ने अपनी पहली एसयूवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, यह करीब 25 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
  • इसकी डिलीवरी 2027 में शुरू होने की संभावना है। कंपनी तीन और चार दिसंबर को दो दिन का इवेंट रखेगी, इसी में इन गाड़ियों से पर्दा उठेगा। माना जा रहा है कि इस इवेंट में पहली एसयूवी के नाम, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आएगी।


किन मॉडल्स से होगा मुकाबला?

  • भारतीय बाजार में जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट की एंट्री के बाद इसका मुकाबला प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट की कई गाड़ियों से हो सकता है। इसमें किआ सोरेंटो, टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी शामिल हैं।
  • हालांकि, इसकी कीमत, पावरट्रेन और फीचर्स सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि कंपनी इसे किस सेगमेंट में रखेगी और इसका मुकाबला किन मॉडलों से होगा।
  • फिलहाल JSW Motors ने वेबसाइट के जरिए ग्राहकों की दिलचस्पी जानने की शुरुआत कर दी है। अब 3 दिसंबर का इंतजार है, जब कंपनी अपनी पहली SUV को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें