फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSW की पहली SUV खरीदने वालों के लिए खास मौका: सिर्फ 500 ग्राहकों को मिलेगा स्पेशल एडिशन, कब से होगा आवेदन?

Fri, 27 Nov 2026 09:52 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जेएसडब्ल्यू लाएगी JSW लाएगी पायनियर्स 500 एडिशन।
  • सिर्फ 500 गाड़ियां ही होंगी शामिल।
  • 28 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन।
  • केबिन में मिलेगी यूनिक नंबर प्लेट।
विज्ञापन
JSW मोटर्स लाएगा पायनियर्स 500 एडिशन - फोटो : @JSWMotorsIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएसडब्ल्यू मोटर्स अपनी पहली एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले ही ग्राहकों के लिए खास जानकारी लेकर आई है। कंपनी ने पायनियर्स 500 नाम से लिमिटेड एडिशन पेश करने का एलान किया है। इसमें सिर्फ 500 गाड़ियां ही शामिल होंगी और हर गाड़ी को एक अपनी खास पहचान दी जाएगी। इसके लिए कल यानी 28 नवंबर से सुबह 11 बजे से कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन शुरू होंगे। वहीं, ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट में शेल लुब्रिकेंट्स ने भी नई रेंज पेश की है। 

विज्ञापन


हर गाड़ी को मिलेगी अलग पहचान
पायनियर्स 500 एडिशन की गाड़ियों में कुछ खास सुविधाएं और डिटेलिंग दी जाएंगी। इनमें ये सभी शामिल हैं...

  • पर्सनलाइज्ड केबिन ब्रांडिंग: गाड़ी के केबिन में मालिक के नाम के साथ खास ब्रांडिंग हो सकती है।
  • यूनिक सीरियल नंबर: हर गाड़ी में 500 में से एक खास नंबर वाली प्लेट मिल सकती है।
  • खास डिटेलिंग: लिमिटेड एडिशन को अलग पहचान देने के लिए विशेष डिटेलिंग हो सकती है।
  • यादगार तोहफा: मालिकों को कंपनी की ओर से एक खास कीपसेक यानी यादगार उपहार भी मिल सकता है।

मालिकों काे क्या फायदा होगा?

  • कंपनी के अनुसार, पायनियर्स 500 पैकेज सिर्फ गाड़ी तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें मालिकों को कंपनी के नेतृत्व यानी लीडरशिप तक पहुंच, कम्युनिटी मेंबरशिप और ओनरशिप से जुड़े फायदे भी दिए जाएंगे।
  • हालांकि, इन सभी लाभों का फायदा प्रोग्राम की अंतिम शर्तों और पात्रता मानदंडों के आधार पर मिलेगा। कंपनी ने अभी इनकी पूरी जानकारी नहीं दी है।


शेल लुब्रिकेंट्स के चार नए सिंथेटिक उत्पाद

  • शेल लुब्रिकेंट्स ने भारत के ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट के लिए चार सिंथेटिक लुब्रिकेंट उत्पादों की एक नई रेंज पेश की है। यह रेंज शेल हेलिक्स (Shell Helix), शेल एडवांस (Shell Advance) और शेल रिमुला (Shell Rimula) ब्रांड्स के तहत आती है। यह नई रेंज पैसेंजर वाहनों, दोपहिया वाहनों और कमर्शियल वाहनों के आधुनिक पावरट्रेन के लिए है।
  • शेल लुब्रिकेंट्स और राज पेट्रो स्पेशलिटीज की दक्षिण एशिया प्रमुख, देबंजली सेनगुप्ता ने कहा कि इस नए पोर्टफोलियो के जरिए, हम भारत में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक सिंथेटिक तकनीक की पहुंच बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

पैसेंजर और टू-व्हीलर सेगमेंट के नए ऑयल

  • साथ ही पैसेंजर वाहनों के लिए, 'शेल हेलिक्स एक्स्ट्रा HX8 0W-16' (Shell Helix Extra HX8 0W-16) एक पूरी तरह से सिंथेटिक, BS-VI मानकों के अनुरूप तेल है। इसे आधुनिक और हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए API SQ और ILSAC GF-7B स्पेसिफिकेशन्स के तहत तैयार किया गया है। शेल का दावा है कि इससे ड्राइवर साल भर में 440 किमी तक ज्यादा सफर कर सकते हैं। यह 1-लीटर और 3.5-लीटर के पैक में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 894 रुपये प्रति लीटर (MRP) है।
  • टू-व्हीलर सेगमेंट में, 'शेल एडवांस एक्स्ट्रा AX7' एक फुली सिंथेटिक ऑयल है, जो मध्यम वजन वाली रिक्रिएशनल और क्रूज़र मोटरसाइकिल्स के लिए है। यह 0.8-लीटर, 0.9-लीटर, 1-लीटर और 2.5-लीटर के पैक में उपलब्ध है, जिसकी MRP 756 रुपये प्रति लीटर है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 15 हजार km तक पावर में कोई कमी नहीं आती है।
  • 'शेल एडवांस AX6' भी एक फुली सिंथेटिक ऑयल है, जो BS-VI मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के लिए है, जिन्हें रोज़ाना शहरी इस्तेमाल के लिए चलाया जाता है। यह 0.6-लीटर, 0.8-लीटर, 0.9-लीटर और 1-लीटर के पैक में आता है, जिसकी MRP 605 रुपये प्रति लीटर है। यह इंजन को 71 प्रतिशत तक साफ रखने में सक्षम है।


कमर्शियल वाहनों और मेंटेनेंस पर असर

  • कमर्शियल वाहनों के बेड़े (फ्लीट) के लिए कि शेल रिमुला R4 प्लस CK-4' एक सिंथेटिक-टेक्नोलॉजी वाला ऑयल है, जो BS-VI कमर्शियल वाहनों के लिए है। यह 1-लीटर, 11-लीटर, 15-लीटर, 18-लीटर और 26-लीटर के पैक में मिलता है, जिसकी MRP 590 रुपये प्रति लीटर है। इसमें ऑयल बदलने का अंतराल (ऑयल-ड्रेन इंटरवल) 120,000 km तक हो सकता है।
  • आफ्टरमार्केट वर्कशॉप और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए, ऑयल बदलने के लंबे अंतराल और पैसेंजर, टू-व्हीलर व कमर्शियल सेगमेंट में सिंथेटिक ऑयल की व्यापक उपलब्धता का असर सर्विस इंटरवल और मेंटेनेंस खर्च पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें