फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक को मिला को 100 इलेक्ट्रिक ट्रकों का पहला ऑर्डर: 330 किमी रूट पर चलेंगे 55-टन वाले AMPSTAR

Wed, 28 Oct 2026 10:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक ने अपने AMPSTAR इलेक्ट्रिक ट्रक ब्रांड के लिए पहला कमर्शियल ऑर्डर हासिल किया है।
  • कंपनी को 100 AMPSTAR 4×2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ट्रकों की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन
Sajjan Jindal, Chairman, JSW Group, Parth Jindal and Sumit Mittal at Brand launch of AMPSTAR - फोटो : JSW Group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेवी कमर्शियल व्हीकल और सस्टेनेबल मोबिलिटी सेगमेंट में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक (JSW Greentech) ने अपने पहले कमर्शियल ऑर्डर की घोषणा की है। कंपनी को 100 यूनिट्स AMPSTAR 4×2 55-टन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ट्रकों (Electric Tractor-Trucks) की आपूर्ति का पहला ऑर्डर मिला है। इन इलेक्ट्रिक ट्रकों को जेएसडब्ल्यू सीमेंट के विजयनगर (कर्नाटक) प्लांट में हैवी इंडस्ट्रियल माल ढुलाई के लिए तैनात किया जाएगा। 

यह ऑर्डर 'AMPSTAR' ब्रांड के अनावरण के मात्र एक महीने बाद हासिल हुआ है। जो दिखाता है कि देश में कमर्शियल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का प्रसार कितनी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

 

ये इलेक्ट्रिक ट्रक किस रूट पर चलेंगे और इनका लॉजिस्टिक्स मॉडल क्या होगा?

  • 330 किमी का ग्रीन फ्रेट कॉरिडोर: ये 55-टन इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर्स आंध्र प्रदेश के नंद्याल और कर्नाटक के विजयनगर के बीच लगभग 330 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में क्लिंकर और स्लैग की ढुलाई करेंगे।
  • मासिक क्षमता: इस ऑपरेशन के तहत हर महीने लगभग 1.25 लाख टन कार्गो की ढुलाई की जाने की उम्मीद है।
  • लॉजिस्टिक्स और बैट्री इंफ्रास्ट्रक्चर: इस पूरी प्रक्रिया में 'प्रदीप परिवहन लिमिटेड' लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में काम करेगी। जबकि 'JSW Eco-Mobility' बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत बैटरियां और सपोर्ट प्रदान करेगी। वाहनों के डाउनटाइम को कम करने के लिए इस कॉरिडोर पर 4 बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
 

पर्यावरण और ईंधन बचत के लिहाज से यह पहल कितनी फायदेमंद होगी?

जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक के अनुसार, डीजल से इलेक्ट्रिक ट्रकों पर शिफ्ट होने से बड़े स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी:
  • डीजल की बचत: अनुबंध अवधि के दौरान लगभग 4.5 करोड़ लीटर डीजल की खपत बचाई जा सकेगी।
  • उत्सर्जन में कमी: इस फ्लीट ऑपरेशन से करीब 6,250 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी।
  • ARAI सर्टिफिकेशन: जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक के AMPSTAR 4×2 और 6×4 इलेक्ट्रिक ट्रकों को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के तहत आधिकारिक मंजूरी और प्रमाणन भी मिल चुका है।
 

इन इलेक्ट्रिक ट्रकों का निर्माण कहां किया जाएगा और JSW का भविष्य का क्या प्लान है?

  • संयंत्र और विनिर्माण क्षमता: इन ट्रकों का निर्माण महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित AURIC में जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक के नए 90 एकड़ के ग्रीनफील्ड प्लांट में किया जा रहा है। इस प्लांट की नियोजित वार्षिक विनिर्माण क्षमता 15,000 इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों की है।
  • एकीकृत मोबिलिटी दृष्टिकोण: जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक के सीईओ सुमित मित्तल ने कहा कि यह डिलीवरी AMPSTAR के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। कंपनी हेवी-ड्यूटी वाहनों, बैटरी इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स को जोड़कर एक एकीकृत (integrated) ईवी इकोसिस्टम तैयार कर रही है।
  • पैसेंजर एसयूवी क्षेत्र में कदम: इसके अतिरिक्त, JSW ग्रुप जल्द ही भारत में अपना स्वयं का एसयूवी ब्रांड 'JSW Motors' पेश करने की तैयारी में है, जिसे 4 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें