वडोदरा की इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी वार्ड विजार्ड के ब्रॉन्ड जॉय ई-बाइक की ओर से मिहोस को ऑफर किया जाता है। कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट का इलेक्ट्रिक स्कूटर कितना दमदार है। आइए जानते है।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई कंपनियां बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक पेश कर रही हैं। इसी क्रम में गुजरात के वडोदरा की कंपनी वार्ड विजार्ड की ओर से जॉय ई बाइक ब्रॉन्ड के तहत नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मिहोस लाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसमें कितनी क्षमता की मोटर दी जाती है, इससे क्या रेंज मिलती है, स्कूटर में कैसे फीचर्स मिलते हैं और जिस कीमत में इसे ऑफर किया जा रहा है, क्या उस कीमत में इसे खरीदना फायदे का सौदा होगा?
विज्ञापन
देखने में कैसा है स्कूटर
2 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
जॉय ई-बाइक की ओर से मिहोस को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर ऑफर किया जाता है। सामने से काफी सिंपल लेकिन रेट्रो लुक के साथ आता है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडीकेटर दिए गए हैं। स्कूटर पर दिए गए रियर व्यू मिरर में भी क्रोम का उपयोग किया गया है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। स्कूटर को मेटैलिक ब्लू, सॉलिड ब्लैक ग्लॉसी, सॉलिड येलो ग्लॉसी और पर्ल वाइट जैसे रंगों में ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन
कितनी मजबूत बॉडी
3 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी स्कूटर में सबसे ज्यादा उसकी बॉडी अहम होती है। अगर स्कूटर की बॉडी हल्की है तो फिर चलाने के समय परेशानी होती है। बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हल्की बॉडी के साथ भी आते हैं और किसी में मेटल बॉडी भी दी जाती है। लेकिन मिहोस के अंदर कंपनी ने खास केमिकल कंपाउंड से बॉडी को बनाया है जिससे यह काफी मजबूत बॉडी बन जाती है। कंपनी का दावा है कि इसे जिस खास केमिकल कंपाउंड से बनाया गया है वह काफी ज्यादा मजबूती तो देता ही है साथ ही ज्यादा वजनदार भी नहीं है। कंपनी के मुताबिक इसे पीडीसीपीडी यानि कि पॉली डाइक्लोपेंटाडीन केमिकल कंपाउंड से बनाया गया है। इसकी मजबूती जांचने के लिए हमने इसपर हैमर टेस्ट भी किया लेकिन दो-तीन बार हथौड़े से मारने के बाद भी बॉडी पर किसी तरह का निशान या डेंट नहीं आया।
कैसी है फिनिशिंग
4 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटर की बॉडी भले ही काफी मजबूत लेकिन कम वजन की बनाई गई है लेकिन मास प्रोडक्शन से पहले कंपनी को कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि कंपनी ने इसके पहले बैच को ही अभी बनाया है जिसकी राइड हमने एक कार्यक्रम के दौरान की। इस दौरान हमें महसूस हुआ कि स्कूटर की फिनिशिंग को और बेहतर किया जा सकता है। स्कूटर में मिलने वाले स्विच, सीट हिंज साइड स्टैंड और मेन स्टैंड के साथ ही पिलियन के लिए फुटस्टेप की क्वालिटी को और बेहतर किया जा सकता है। कंपनी की ओर से यह बताया गया है कि मास प्रोडक्शन के दौरान इन चीजों को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
कैसी है राइड क्वालिटी
5 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
हमने इसे एक गो कार्ट ट्रैक पर कुछ समय के लिए चलाया। ऐसे में हम स्कूटर के बारे में सटीक रिव्यू को नहीं दे सकते हैं लेकिन हमने जितना भी चलाया उसमें हमें यह काफी हल्का स्कूटर लगा, जिससे इसे कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। लेकिन अगर इसे पहले दो मोड्स के बाद हाइपर मोड में चलाया जाता है तो पावर तो मिलती है लेकिन जैसे-जैसे स्पीड बढ़ती है तो यह ज्यादा वाइब्रेट होता है। वहीं ईको और स्पोर्ट मोड में चलाने पर रेंज भी बेहतर मिलती है और स्कूटर में ज्यादा वाइब्रेशन महसूस नहीं होती लेकिन पावर कम मिलती है। कुल मिलाकर इसकी राइड क्वालिटी को भी और बेहतर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
कैसे हैं फीचर्स
6 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटर दिखने में बेहतरीन है, 4.3 इंच की स्क्रीन में मिलने वाले ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स के साथ ही कनेक्टिड तकनीक के साथ इसमें रिवर्स असिस्ट भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी इस स्कूटर के साथ एक एप भी ऑफर करती है, जिसमें कई फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। स्क्रीन में स्पीड, बैटरी, रेंज और किलोमीटर की जानकारी मिल जाती है। बूट में 16 लीटर से ज्यादा का स्पेस दिया गया है। इसके अलावा बूट में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट को भी दिया गया है। स्कूटर के साथ रिमोट भी दिया जाता है जिससे इसे लॉक-अनलॉक किया जा सकता है। इसके साथ ही इनोवेटिव तरीके के फुटरेस्ट को इसमें दिया गया है, जिसे सिर्फ हल्के टच के साथ खोला और बंद किया जा सकता है। सीट काफी चौड़ी दी गई है लेकिन चाबी से खोलने के बाद पॉप-अप नहीं होती। अगर आपके हाथ में सामान है तो सीट ऊपर करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
कैसी है बैटरी और मोटर
7 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटर में 2.96KWH की बैटरी मिलती है। जिसे चार्ज करने में करीब चार घंटे का समय लगता है। इसके साथ 1.5 किलोवॉट की मोटर दी जाती है। स्कूटर में हब मोटर का उपयोग किया गया है जो पिछले पहिये पर लगाई गई है। इस स्कूटर में 1500 वॉट की पावर की मोटर दी गई है जिससे 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज 130 किलोमीटर के करीब है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर को सिर्फ सात सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है।
कैसी है सेफ्टी
8 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटर में सुरक्षा के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जिसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इससे स्कूटर के ब्रेक एकसाथ लगते हैं और ज्यादा बेहतर तरीके से स्कूटर को रोका जा सकता है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एमसीबी भी मिलती है जो बूट ओपन करने के बाद दिखाई देती है। अगर आप लंबे समय तक स्कूटर का उपयोग नहीं करते हैं तो एमसीबी के जरिए पावर को बंद किया जा सकता है। जिससे सुरक्षा और बढ़ जाती है। मोटर की सुरक्षा के लिए कंपनी अगर टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम को जोड़ सकती है जिससे टायर में हवा की स्थिति की जानकारी मिल जाए और समय पर हवा भरकर मोटर को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
कितनी है कीमत
9 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी इस स्कूटर को 1.35 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ ऑफर कर रही है। कुछ चीजों में सुधार किया जाए और कुछ फीचर्स को और जोड़ा जाए तो फिर यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अन्य स्कूटर्स को चुनौती दे सकता है। फिलहाल स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के बाद करीब 20 हजार ग्राहक इसे बुक करवा चुके हैं, जिन्हें मार्च के आखिर या अप्रैल से डिलीवरी देना शुरू किया जा सकता है।
अगर आपको एक ऐसा स्कूटर चाहिए जो हल्की लेकिन मजबूत बॉडी के साथ आता है, तो आप इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप फिनिशिंग और कीमत को लेकर चिंता करते हैं तो इस स्कूटर की जगह ओला, एथर, बजाज, टीवीएस आई क्यूब के सस्ते वैरिएंट्स को बुक करवा सकते हैं।