स्लाइडिंग सेकंड-रो से क्या फायदा मिलेगा?
जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन का सबसे बड़ा अपडेट 140 mm स्लाइडिंग सेकंड-रो सीट्स हैं। इससे यात्री जरूरत के हिसाब से सेकंड-रो को आगे-पीछे खिसका सकते हैं। जिससे
- थर्ड-रो में एंट्री आसान होती है
- लेगरूम का बेहतर बंटवारा किया जा सकता है
कंपनी के मुताबिक, यह बदलाव ग्राहकों की स्पेस फ्लेक्सिबिलिटी से जुड़ी फीडबैक के आधार पर किया गया है।
एक्सटीरियर में क्या अलग दिखेगा?
ट्रैक एडिशन को पहचानने के लिए कुछ खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं-
-
ग्रिल और बाहरी हिस्सों पर पियानो ब्लैक ट्रीटमेंट
-
18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
-
डार्क एस्प्रेसो ग्रिल पर न्यूट्रल ग्रे एक्सेंट्स
-
ट्रैक एडिशन बैजिंग और हुड डेकल
ये सभी बदलाव सिर्फ विज़ुअल हैं।
केबिन में क्या नया है?
अंदर की ओर एसयूवी में डुअल-टोन टूपेलो अपहोल्स्ट्री मिलती है, जिसमें सुएड इंसर्ट्स और क्विल्टेड डिटेलिंग शामिल है। केबिन में डार्क एस्प्रेसो हाइलाइट्स और पियानो ब्लैक ट्रिम जोड़ी गई है। चुनिंदा सतहों और फ्लोर मैट्स पर ट्रैक एडिशन की ब्रांडिंग भी दिखाई देती है।
इंजन और ड्राइवट्रेन में क्या बदलाव हैं?
मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। एसयूवी में वही 2.0-लीटर मल्टीजेट II डीजल इंजन मिलता है, जो 170 hp पावर और 350 Nm टॉर्क देता है। इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है और 2WD व 4WD, दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। सेलेक्ट टेरेन ट्रैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम भी बरकरार है।
फीचर्स और सेफ्टी पैकेज में क्या मिलता है?
फीचर लिस्ट Overland वेरिएंट के समान है, जिसमें शामिल हैं-
- 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो)
- 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटिलेटेड, पावर्ड फ्रंट सीट्स
- प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
- लेवल 2 ADAS सूट
बुकिंग कब से शुरू है?
Jeep Meridian Track Edition की बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो चुकी है।