फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: जापान की सुजुकी मोटर का भारत में बड़ा दांव, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के प्लांट में 1.3 अरब डॉलर का करेगी निवेश

Sat, 19 Mar 2022 04:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti Electric Car - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki Motor (सुजुकी मोटर) कथित तौर पर ईवी और बैटरी के निर्माण के लिए देश में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) कारखाने में 1.3 खरब डॉलर (करीब 98 अरब 73 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। इस कदम से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बड़े पैमाने पर अपनाने में तेजी आ सकती है। मारुति सुजुकी भारत में सबसे बड़ी कार निर्माता है और ईवी क्षेत्र में इसकी एंट्री संभावित रूप से यहां बैटरी से चलने वाले यात्री वाहनों के क्षेत्र को जबरदस्त रूप से बढ़ावा दे सकता है। 
विज्ञापन

Suzuki Motor Corporation - फोटो : Suzuki
MSIL के एमडी ने भी दिया था सुझाव
जापानी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि सुजुकी मोटर स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक आधार के रूप में स्थापित कर सकती है जो आने वाले समय में बढ़ सकती है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा ने पहले सुझाव दिया था कि गुजरात में सुजुकी प्लांट को शायद ईवी हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

Maruti Electric Car - फोटो : For Reference Only
योजनाओं का नहीं किया है खुलासा
मौजूदा समय में भारतीय ईवी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक टू और थ्री-व्हीलर्स का दबदबा है। जबकि इलेक्ट्रिक कार स्पेस में बहुत सारे ऑप्शंस हैं। इनमें से लगभग सभी लग्जरी सेगमेंट में हैं, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये और उससे ज्यादा है। Tata Motors (टाटा मोटर्स) की Nexon EV (नेक्सन ईवी) और Tigor EV (टिगोर ईवी) इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ 'किफायती' ईवी स्पेस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। लेकिन जहां MG Motor (एमजी मोटर) और Hyundai (ह्यूंदै) जैसी कंपनियों ने देश के लिए अधिक किफायती ईवी मॉडल लाने की पुष्टि की है, वहीं मारुति सुजुकी अब तक अपनी योजनाओं के बारे में चुप्पी साधे हुए है। 

Maruti Electric Car - फोटो : For Reference Only
वैगनआर ईवी की टेस्टिंग जारी
मारुति सुजुकी के वैगनआर इलेक्ट्रिक मॉडल की टेस्टिंग के बारे में खबरें आई हैं और इसे ट्रायल रन के दौरान भी देखा गया है। लेकिन मारुति सुजुकी ने पहले कहा है कि वह ईवी स्पेस में तभी एंट्री करेगी जब उसे लगेगा कि वह इलेक्ट्रिक कारों को बड़ी मात्रा में बना और बेच सकती है। 

Maruti Electric Car - फोटो : For Reference Only
भारत में ईवी की बिक्री काफी पेचीदा
मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने पिछले साल कहा था, "मारुति सुजुकी यात्री वाहन उद्योग में अग्रणी है, और यह पूरी तरह से ईवी में नेतृत्व करने का इरादा रखती है। लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि ईवी की पैठ भारत में तभी होगी जब स्थितियां ऐसी हो जाएंगी कि उपभोक्ता इसे खरीद सकें।" भार्गव ने यह भी कहा था कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री इसकी उच्च लागत के कारण आसान नहीं है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इस समय देश में सिर्फ पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी मॉडल बेचती है। कंपनी ने कुछ साल पहले डीजल इंजन मॉडल बंद कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें