फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubota Hydrogen Tractor: ओसाका में दुनिया का पहला हाइड्रोजन-चलित सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्टर पेश, जानें खूबियां

Wed, 24 Sep 2025 06:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी Kubota (कुबोटा) ने दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाला ट्रैक्टर पेश किया है, जिसमें सेल्फ-ड्राइविंग फीचर भी मौजूद है।
विज्ञापन
Kubota Hydrogen Tractor - फोटो : Kubota
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी Kubota (कुबोटा) ने दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाला ट्रैक्टर पेश किया है, जिसमें सेल्फ-ड्राइविंग फीचर भी मौजूद है। इसे सोमवार को जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखाया गया। यह ट्रैक्टर गुरुवार तक प्रदर्शनी में लोगों के लिए मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इस ट्रैक्टर का मकसद कार्बन उत्सर्जन कम करना और खेती में मजदूरों की कमी जैसी वैश्विक चुनौतियों का हल निकालना है। यह मशीन AI-आधारित ऑटोनॉमस ड्राइविंग और जीरो-एमिशन हाइड्रोजन पावर का कॉम्बिनेशन है।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: उत्तरी केरल का लग्जरी और विंटेज कारों से प्यार है जगजाहिर, लेकिन अब सामने आया एक कड़वा सच!
विज्ञापन

खासियत और सिस्टम
कुबोटा ने 100 हॉर्सपावर वाला यह ट्रैक्टर लॉन्च किया है, जो फ्यूल सेल स्टैक से चलता है। एक बार हाइड्रोजन भरने पर यह आधे दिन तक बिना रुके काम कर सकता है, जो खेती के लंबे घंटों के लिए बेहद जरूरी है।

इसकी लंबाई 4.4 मीटर, चौड़ाई 2.2 मीटर और ऊंचाई 2.3 मीटर है। इसमें ड्राइवर की सीट नहीं है और इसे रिमोट कंट्रोल के जरिए कहीं से भी नेटवर्क की पहुंच में रहकर चलाया जा सकता है।

यह ट्रैक्टर पारंपरिक बैटरी वाले ट्रैक्टरों की तुलना में तेजी से रिफ्यूल होता है, ज्यादा पावर देता है और CO₂ उत्सर्जन बिल्कुल नहीं करता। इसमें AI-पावर्ड कैमरे लगे हैं जो खेत में इंसान या किसी बाधा को पहचानकर ट्रैक्टर को ऑटोमैटिक रोक देते हैं।

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: कोलकाता में बाढ़ का असर, ₹10 करोड़ की रोल्स-रॉयस फंसी, ₹10 लाख की टाटा की कार निकल गई

खेती के लिए स्मार्ट समाधान
जापान में खेती का बड़ा संकट कामगारों की कमी और बुजुर्ग होती जनसंख्या है। कुबोटा का यह नया ट्रैक्टर इस चुनौती का आधुनिक समाधान है। यह कारगर, पर्यावरण-हितैषी और टेक्नोलॉजी से लैस है।

ट्रैक्टर को ऑफ-साइट मॉनिटरिंग और रिमोट ऑपरेशन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यानी किसान खेत में मौजूद न रहकर भी ट्रैक्टर को चलाते हुए देख और कंट्रोल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स

पुरानी तकनीक से प्रेरित
कुबोटा ने पिछले साल भी एक हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रैक्टर पेश किया था, लेकिन उसमें ड्राइवर सीट मौजूद थी। वह मॉडल करीब 60 हॉर्सपावर का था और तीन टैंकों में हाइड्रोजन भरकर चार घंटे तक काम कर सकता था। यह भी सिर्फ 10 मिनट में रिफ्यूल हो जाता था और खेती के कई कामों में प्रयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें - Vehicles Scrapping: कर्नाटक ने वाहन निर्माताओं से कहा- कबाड़ हो चुके वाहनों को वापस लें और रीसायकल करें, जानें वजह 

यह भी पढ़ें - Aprilia SR-GP Replica 175: अप्रिलिया SR-GP रेप्लिका 175 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

हाइड्रोजन फ्यूल सेल क्या है
हाइड्रोजन फ्यूल सेल एक ऐसी तकनीक है जो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को मिलाकर बिजली पैदा करती है। और इसमें इंजन से किभी भी तरह का धुंआ निकलने की बजाए सिर्फ पानी और गर्मी निकलता है। यानी यह एकदम क्लीन और ऊर्जा का टिकाउ स्रोत (सस्टेनेबल एनर्जी सोर्स) है।

नई शोध में अब ज्यादा टिकाऊ प्लैटिनम कैटलिस्ट, पतली मेम्ब्रेन और एडवांस्ड प्लेट्स के जरिए इसे और ज्यादा कारगर, टिकाऊ और पावरफुल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

आगे की योजना
कंपनी ने बताया कि इस मॉडल को जल्द ही खेतों में डेमो टेस्टिंग के लिए उतारा जाएगा। कुबोटा का दावा है कि यह ट्रैक्टर बैटरी-इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की तुलना में ज्यादा पावरफुल और लंबे समय तक काम करने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुबोटा के डेवलपर इसामु कजामा ने कहा, "हम जल्द ही डेमो एक्सपेरिमेंट करेंगे और इसे प्रैक्टिकल इस्तेमाल के लिए और विकसित करेंगे।"

अगर यह मॉडल सफल होता है, तो यह दुनिया भर में खेती के तरीके बदल सकता है। और खेती-किसानी को टिकाऊ और हाई-टेक बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। 

यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें