फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaguar Type 01 ईवी का ग्लोबल डेब्यू: 1,016hp पावर और 644km रेंज, कब शुरू होगी बुकिंग और डिलीवरी?

Wed, 07 Oct 2026 03:15 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी कार निर्माता जैगुआर ने अपनी नई फोर-डोर इलेक्ट्रिक GT Type 01 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्दा उठा दिया है। यह कार कंपनी की नई इलेक्ट्रिफाइड बिजनेस स्ट्रैटेजी के तहत पहला प्रोडक्शन मॉडल है और इसे डेडिकेटेड JEA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हाई परफॉर्मेंस और लंबी रेंज के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक GT में क्या खास है? आइए जानते हैं Jaguar Type 01 की बैटरी, परफॉर्मेंस, इंटीरियर और प्रोडक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन
जैगुआर टाइप 01 - फोटो : jlr.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैगुआर ने अपनी इलेक्ट्रिफाइड बिजनेस स्ट्रैटेजी के तहत पहला प्रोडक्शन मॉडल टाइप 01 पेश कर दिया है। यह एक फोर-डोर इलेक्ट्रिक जीटी है, जिसे हाई परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और अलग डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, टाइप 01 जैगुआर के पिछले जनरेशन मॉडल्स की तुलना में एक बड़ा बदलाव है। नई इलेक्ट्रिक GT को जैगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (JEA) पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि टाइप 01 अब तक की सबसे पावरफुल और एरोडायनामिक जैगुआर है। जैगुआर ने यह भी पुष्टि की है कि टाइप 01 का उत्पादन 2027 में UK के सोलिहुल (Solihull) फैसिलिटी में शुरू होगा। इसकी बुकिंग 2027 की शुरुआत में खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


1,016hp पावर और 1,365Nm टॉर्क
जैगुआर टाइप 01 में तीन-मोटर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। यह सेटअप अधिकतम 1,016hp की पावर और 1,365Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस पावर के साथ इलेक्ट्रिक GT महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार में 118kWh की यूजेबल बैटरी दी गई है और इसमें 850-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है।

644 किमी तक की EPA रेंज
जैगुआर टाइप 01 के लिए कंपनी 644 किलोमीटर तक की ईपीए रेंज का लक्ष्य रख रही है। वहीं, हाईवे रेंज 515 किलोमीटर तक पहुंचने का दावा किया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि अन्य टेस्टिंग साइकिल्स में टाइप 01 की रेंज इससे ज्यादा भी हो सकती है।
विज्ञापन

चार्जिंग की बात करें तो 350kW DC फास्ट चार्जर से कनेक्ट करने पर कार की बैटरी महज 13 मिनट में करीब 321 किलोमीटर की रेंज हासिल कर सकती है।

टॉर्क वेक्टरिंग और एयर सस्पेंशन
टाइप 01 में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड चेसिस सेटअप दिया गया है। इसमें टॉर्क वेक्टरिंग, एयर सस्पेंशन और एक्टिव डैम्पर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में रियर-व्हील स्टीयरिंग भी दिया गया है, जो ड्राइविंग डायनामिक्स को बेहतर बनाने में मदद करता है।

लंबा और लो-स्लंग डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो टाइप टाइप 01 को लंबी और लो-स्लंग स्टांस के साथ तैयार किया गया है। इसका एक्सटीरियर आक्रामक स्टाइलिंग के साथ आता है, जो इसे एक अलग पहचान देता है।
इस कार में एरोडायनामिक्स पर भी खास ध्यान दिया गया है। टाइप 01 का ड्रैग कोएफिशिएंट 0.23 है। इसमें एक्टिव एयरो हार्डवेयर भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल एफिशिएंसी और स्टेबिलिटी को बेहतर करने के लिए किया गया है।

24-इंच डिस्प्ले वाला मिनिमलिस्ट इंटीरियर
टाइप 01 का केबिन मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आता है। इसमें बड़ा 24-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट फंक्शन्स को एक साथ जोड़ता है। फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन दिए गए हैं। केबिन को एक सेंट्रल स्पाइन के जरिए अलग-अलग जोन में बांटा गया है।

यूके में बनेगी जैगुआर टाइप 01
जैगुआर टाइप 01 का प्रोडक्शन 2027 से UK के सोलिहुल फैसिलिटी में शुरू होने वाला है। कार के इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट्स और बैटरी पैक्स वॉल्वरहैम्प्टन से लिए जाएंगे। वहीं, इसके बॉडी पैनल्स हेलवुड, मर्सीसाइड में बनाए जाएंगे।
टाइप 01 की बुकिंग 2027 की शुरुआत में खुलने की उम्मीद है। इस तरह जैगुआर टाइप 01 कंपनी की इलेक्ट्रिफाइड बिजनेस स्ट्रैटेजी के तहत आने वाला पहला प्रोडक्शन मॉडल बनकर सामने आया है, जिसमें हाई पावर, लंबी रेंज और प्रीमियम इलेक्ट्रिक जीटी डिजाइन को एक साथ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें