फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bounce Infinity E1: क्या बाउंस इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में है समझदारी, जानें फीचर्स, कीमत और रेंज

Tue, 27 Sep 2022 02:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी बाउंस का इनफिनिटी ई1 स्कूटर को खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं। इस खबर में हम इस स्कूटर के सभी फीचर्स, कीमत और रेंज की जानकारी दे रहे हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1 - फोटो : Bounce Infinity

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी बाउंस का इनफिनिटी ई1 स्कूटर भारत के कई शहरों में मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत भी कई इलेक्ट्रिक स्कूटर से कम है। लेकिन क्या फेस्टिव सीजन में इसे खरीदना फायदे का सौदा है? इस खबर में हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसा है डिजाइन 

2 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1 - फोटो : Bounce Infinity

जब भी कोई स्कूटर या कार खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले उसका लुक देखा जाता है। अगर डिजाइन पसंद आता है तो बाकी फीचर्स, रेंज और कीमत की जानकारी ली जाती है। बाउंस का इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी ने इसके डिजाइन को काफी स्लीक रखने की कोशिश की है। कंपनी के मुताबिक ये स्लीक, स्पंकी और स्मार्ट स्कूटर है। जिसका डिजाइन काफी समकालीन और एर्गोनोमिक है जिस कारण शहर की सड़कों पर लोग इसे नोटिस करते हैं।

विज्ञापन

फीचर्स हैं शानदार 

3 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1 - फोटो : Bounce Infinity

बाउंस के इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स भी बेहतरीन दिए गए हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है जिसमें इग्निशन स्टेटस, साइड स्टैंड स्टेटस, इंडिकेटर्स, बैटरी एसओसी स्टेटस, स्पीड डिस्प्ले, ओडोमीटर रीडिंग, व्हीकल स्टेटस, ब्लूटूथ स्टेटस, हाई बीम स्टेटस जैसी जानकारी मिलती है।  

ये भी पढ़ें - Road Accident: तिरुपति के पास हुआ गजब हादसा, मर्सिडीज की कार से टकराकर ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

कितनी है टॉप स्पीड और रेंज  

4 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1 - फोटो : Bounce Infinity

इनफिनिटी ई1 में ड्राइविंग के लिए तीन मोड आते हैं। ड्रैग, इको और पावर। पावर मोड में ड्राइव करने पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसके साथ ही इसमें 39AH के साथ वाटरप्रूफ IP67 रेटेड 48V का लिथियम-आयन बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्जिंग में 85 किमी की रेंज मिलती है। बाउंस इनफिनिटी 8 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
 

ये भी पढ़ें - Hero Motocorp Gift: नवरात्रि के मौके पर हीरो दे रही बंपर ऑफर, मिल रहा 13500 तक का गिफ्ट

विज्ञापन

स्मार्टफोन से मिलती है कनेक्टिविटी 

5 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1 - फोटो : Bounce Infinity

स्कूटर को स्मार्ट एप के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस एप में स्कूटर से जुड़ी ज्यादातर जानकारी मिलती हैं। स्कूटर के ओनर के स्मार्टफोन से इसके कई फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। 

 

ये भी पढ़ें - American EV In India: भारत आएगी फिस्कर ओसियन की इलेक्ट्रिक एसयूवी, होंगी ये खासियत और रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत 

6 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1 - फोटो : Bounce Infinity

इनफिनिटी ई1 स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 70499 रुपये है लेकिन अगर आप कंपनी की वेबसाइट पर दिए चार ऑप्शंस में से किसी एक ऑप्शन के साथ लेते हैं तो ये आपको 45 हजार रुपये के आस-पास की कीमत में भी मिल सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर इसे सिर्फ 499 रुपये में बुक भी करवाया जा सकता है।   

ये भी पढ़ें - Car Care Tips: बारिश में होता है कार पर जंग लगने का खतरा, जरूर करें ये तीन काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें