फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Auto Industry: नए साल में इन मॉडल्स की रही शानदार शुरूआत, जानें कौन सी कार बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Wed, 04 Feb 2026 10:37 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Passenger Vehicle Sales 2026: भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट ने 2026 की शुरुआत जबरदस्त उछाल के साथ की है। टाटा नेक्सन ने 23,365 यूनिट्स के साथ अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि मारुति सुजुकी की नई विक्टोरिस ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाकर हलचल मचा दी है। कॉम्पैक्ट SUV और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर ग्राहकों का झुकाव साफ नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने इस महीने भी शीर्ष स्थान पर कब्जा किया हुआ है। नेक्सन रेंज (23,365 यूनिट्स) अपनी वर्सटाइल इंजन चॉइस (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी ) की वजह से नंबर 1 पर बनी हुई है। वहीं, नई पंच फेसलिफ्ट और पंच ईवी ने मिलकर 19,257 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पंच के नए टर्बो-पेट्रोल इंजन और 421km रेंज वाली ईवी को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है।

जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार 

टाटा नेक्सन जनवरी 2026 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका मल्टी-पावरट्रेन विकल्प है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक चारों ऑप्शन में उपलब्ध नेक्सन हर तरह के ग्राहक को टारगेट करती है। आईसीई वर्जन में दमदार टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं, जबकि नेक्सन ईवी 489 किमी तक की लंबी रेंज देती है। मजबूत सेफ्टी, 5-स्टार रेटिंग और SUV लुक इसे नंबर-1 बनाते हैं।

भारत की भरोसेमंद कॉम्पैक्ट

डिजायर भारत की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट सेडान बनी हुई है। नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइव देता है। सीएनजी ऑप्शन इसे टैक्सी और फैमिली यूज के लिए पसंदीदा बनाता है। कम मेंटेनेंस और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसकी बिक्री को लगातार मजबूत रखता है।

ईवी में भी अच्छी पकड़

टाटा पंच ने माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में शानदार पकड़ बनाई है। फेसलिफ्ट वर्जन में नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं पंच EV बजट इलेक्ट्रिक कार चाहने वालों के लिए बड़ा ऑप्शन बन गई है। ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत बिल्ड इसे शहर और खराब सड़कों दोनों के लिए फिट बनाते हैं।

एसयूवी सेगमेंट की बादशाह

ह्यूंदै क्रेटा मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की बादशाह बनी हुई है। पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। प्रीमियम इंटीरियर, फीचर्स से भरा केबिन और आरामदायक राइड क्रेटा को फैमिली एसयूवी बनाते हैं।

पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

एर्टिगा भारत की सबसे लोकप्रिय एमपीवी मानी जाती है। 7-सीटर लेआउट, अच्छा माइलेज और सीएनजी ऑप्शन इसे बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट बनाते हैं। पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है, जिससे लंबी यात्राएं आसान हो जाती हैं।

भारत की ऑइकॉनिक कारों में से एक

स्कॉर्पियो भारत की आइकॉनिक है। स्कॉर्पियो-N मॉडर्न फीचर्स और दमदार पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ आती है, जबकि स्कॉर्पियो क्लासिक आज भी रफ-टफ एसयूवी चाहने वालों की पसंद है। पावर और रोड प्रेजेंस इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें