फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2025:जाम में नहीं फंसेगी कार, संकरी गलियों में भी चलेगी आराम से!

सार

बाजार में अभी इसकी कीमत पांच लाख रुपये के करीब है। यह कार पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी है। कार के फाउंडर सौरभ मेहता बताते हैं कि इस कार को बनाने का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से चलाना है।
विज्ञापन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आपकी कार जाम में नहीं फंसेगी। साथ ही, संकरी गलियों में भी आराम से चलती नजर आएगी। अगर कार की बैटरी खत्म हो जाती है तो घबराने की भी बात नहीं है। सौर ऊर्जा से चार्ज होकर कार आपको आपके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएगी। यह कार दिखने में भले ही छोटी है, लेकिन काम एक बड़ी कार की तरह करती है। यही नहीं, मामूली खर्चे में आपको लग्जरी कार जैसे फीचर्स देती है। यह कार भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हॉल नंबर पांच में सबका ध्यान खींच रही है। खास बात है कि इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में आराम से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

 

इसमें एक समय में तीन लोग सवार हो सकते हैं, जिसमें दो बड़े व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। यह एक बार चार्ज होने पर 250 किलोमीटर चल सकती है। यही नहीं, पांच मिनट की चार्जिंग में 50 किलोमीटर तक का सफर इससे तय कर सकते हैं। एक निजी कंपनी द्वारा बनाई इस कार की विशेष बात है कि यह चलते-चलते धूप से चार्ज भी हो सकती है, जिसमें यह 10 से 12 किलोमीटर का सफर अधिक तय करेगी।

बाजार में अभी इसकी कीमत पांच लाख रुपये के करीब है। यह कार पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी है। कार के फाउंडर सौरभ मेहता बताते हैं कि इस कार को बनाने का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से चलाना है। इसके अलावा सड़कों से बड़ी गाड़ियों के बोझ को कम करना है। वह कहते हैं कि अधिकतर सड़कों पर एक बड़ी कार में केवल एक ही व्यक्ति होता है। ऐसे में सड़कों पर अधिक वाहन होने से जाम लग जाता है। इन सब चीजों से लोगों को छुटकारा देने के लिए इसका निर्माण किया है।

सीएनजी बाइक के साथ स्कूटर भी आया बाजार में
कार के साथ बाइक्स और स्कूटर भी नई तकनीक के साथ जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें सीएनजी से चलने वाली बाइक्स व स्कूटर लोगों को सबसे अधिक आकर्षित करते दिखे। एक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने देश का पहला ऐसा स्कूटर बनाया है, जो सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलता है। इसमें 1.4 किलोग्राम का सीएनजी टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर 1 किलो सीएनजी में 84 किलोमीटर की माइलेज देगा और एक बार टैंक फुल होने पर 226 किलोमीटर तक चल सकेगा। वहीं, एक निजी बाइक निर्माता कंपनी ने ऐसी बाइक बाजार में उतारी है, जिसमें सीएनजी सिलिंडर लगा है। साथ ही, यह बाइक पेट्रोल से भी चल सकती है। बाइक निर्माता कंपनियों का जोर इस बार वाहन चालकों की सुरक्षा पर अधिक है। सीएनजी से चलने वाली बाइक निर्माता कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि इसे कई स्तर पर जांचा गया है।

100 % एथेनॉल से चलने वाली कार
जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए एथेनॉल से लेकर सोलर पैनल से चलने वाली कारें धूम मचा रही हैं। पेट्रोल व डीजल की ऊंची कीमतों और वाहनों से हो रहे प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां मिलकर इसका विकल्प तैयार करने में जुटी हैं। ऐसे में एक्सपो में एक नामी कार निर्माता कंपनी ने पहली बार 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली कार बाजार में उतारी है। कंपनी का दावा है कि यह कार पूरी तरह एथेनॉल से चल सकती है। हालांकि, अभी यह माइलेज पेट्रोल व डीजल के मुताबिक नहीं दे रही है।
विज्ञापन

फ्लेक्स फ्यूल से उठा पर्दा
एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल से पर्दा उठ गया है। यहां अधिकतर कारें फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित हैं। करोड़ों रुपये से लेकर लाखों रुपये की कार कई विकल्प के साथ अब बाजार में आ गई हैं। इसमें पेट्रोल व डीजल के साथ एथेनॉल से वाहनों को चलाया जा सकता है। वाहन निर्माता कंपनियों का कहना है कि सरकार का जोर वैकल्पिक फ्यूल पर है। इस समय फ्लेक्स फ्यूल को पेट्रोल और डीजल दोनों के ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है। इसे गैसोलीन और मेथनॉल व एथेनॉल के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें