Hyundai Grand i10 GNCAP Crash Test
- फोटो : Global NCAP
क्रैश टेस्ट में क्या सामने आया
ग्लोबल एनसीएपी की रिपोर्ट ने बताया कि फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में ड्राइवर के सीने की सुरक्षा बेहद कमजोर पाई गई। वहीं साइड इम्पैक्ट टेस्ट में चोट का जोखिम इतना अधिक था कि यह अधिकतम सीमा से ऊपर चला गया, जिसके बाद एडल्ट प्रोटेक्शन को जीरो अंक दिए गए।
रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि कार का बॉडीशेल और फुटवेल एरिया अस्थिर हैं और अतिरिक्त लोडिंग सहन नहीं कर सकते। अफ्रीकी मॉडल में साइड बॉडी या हेड एयरबैग मौजूद नहीं हैं। सीट-बेल्ट रिमाइंडर सिर्फ ड्राइवर के लिए है और ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) भी स्टैंडर्ड रूप में उपलब्ध नहीं है।
ग्लोबल NCAP के सीईओ रिचर्ड वुड्स ने कहा, “कम और मध्यम आय वाले देशों में सुरक्षा को लेकर यह दोहरा रवैया अस्वीकार्य है। दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले उपभोक्ताओं को सुरक्षित वाहन मिलने चाहिए।”
यह भी पढ़ें - EV Recall: रिवियन ने 34,824 डिलीवरी वैन वापस मंगाईं, इलेक्ट्रिक वाहन में आई यह खराबी
यह भी पढ़ें - Chinese Cars: चीन में बनी, लेकिन घरेलू बाजार में नहीं बिकी! बीजिंग दुनियाभर में बिना बिकी पेट्रोल कारों की बाढ़ क्यों ला रहा है?
भारत-विशेष मॉडल से क्या अंतर है
परीक्षण में शामिल ग्रैंड i10 अफ्रीकी-स्पेक मॉडल था, जबकि भारत में बिकने वाली ग्रैंड i10 Nios की सुरक्षा पैकेज कहीं अधिक मजबूत है। भारतीय मॉडल में स्टैंडर्ड रूप से उपलब्ध सुरक्षा फीचर्स में शामिल हैं:
- ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग
- साइड और कर्टेन एयरबैग
- ABS
- फ्रंट सीट-बेल्ट प्री-टेंशनर्स
यह भी पढ़ें - HR88B8888: भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट की बोली रद्द, ₹1.17 करोड़ का भुगतान करने में नाकाम रहे शख्स की होगी जांच
यह भी पढ़ें - Car Air Purifier: क्या एयर प्यूरीफायर सच में आपकी कार के अंदर की हवा को साफ कर सकता है? जानें डिटेल्स
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल
भारत में निर्मित कारों के विदेशी बाजारों के लिए अलग और कई बार कमजोर सुरक्षा मानकों पर ग्लोबल NCAP के इस परिणाम ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। उपभोक्ताओं और विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा स्तर किसी भी बाजार में समान होना चाहिए, ताकि सभी यात्रियों को समान सुरक्षा मिल सके।
यह भी पढ़ें - Safe Driving: आपकी जान बचा सकता है यह एक ड्राइविंग सीक्रेट! सड़क सुरक्षा का सबसे अनदेखा पहलू
यह भी पढ़ें - Car Headlights: चमकदार हेडलाइट्स से बढ़ती परेशानी, क्यों रात में गाड़ी चलाना हो रहा है मुश्किल भरा