ईवी बिक्री में तेज बढ़ोतरी की वजह क्या होगी?
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ईवी की तेज ग्रोथ के पीछे कई बड़े कारण होंगे-
- इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत उपभोक्ता मांग
- सप्लाई चेन में सुधार
- सरकार की ओर से अनुकूल नीतियां और रेगुलेटरी सपोर्ट
इन सभी फैक्टर्स के चलते ईवी सेक्टर को लंबी अवधि में मजबूत बढ़त मिलने की संभावना है।
भारत आयात पर निर्भरता कैसे कम कर सकता है?
केपीएमजी का मानना है कि भारत घरेलू खोज (डोमेस्टिक एक्सप्लोरेशन) और प्रोसेसिंग में निवेश के जरिए आयात पर निर्भरता घटा सकता है।
रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में पहचाने गए खनिज भंडारों का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा-
- लोकल रिफाइनिंग को बढ़ावा देने वाली नीतियां
- लॉन्ग-टर्म सप्लाई एग्रीमेंट्स
- वैकल्पिक मटीरियल्स पर रिसर्च
ईवी सेक्टर के लिए बेहद अहम होंगे।
ईवी का भविष्य उज्ज्वल!
रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि भारत में ईवी का भविष्य उज्ज्वल है। लेकिन कच्चे माल की उपलब्धता और सप्लाई चेन स्ट्रैटेजी इस ग्रोथ की सबसे बड़ी कसौटी होगी। सही नीतियों और निवेश के साथ भारत 2035 तक ईवी सेक्टर में वैश्विक स्तर पर मजबूत खिलाड़ी बन सकता है।