नवंबर से लेकर मार्च के बीच उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। लेकिन कुछ साहसिक लोग ऐसे मौसम में भी बाइक से घूमने के लिए पहाड़ों का रूख करते हैं। अगर आप भी इस मौसम में बाइक से पहाड़ों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए बाइक को तैयार कर सकते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
बड़े इंजन की बाइक से करें सफर
कभी भी बाइक से लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हों तो बड़े इंजन वाली बाइक से सफर करना सही होता है। छोटे इंजन वाली बाइक पर सफर के दौरान कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में 400 सीसी के आस-पास या ज्यादा बड़े इंजन वाली बाइक से सफर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
साथ रखें ये सामान
जब भी पहाड़ों पर सफर की तैयारी कर रहे हों तो बाइक से जुडी कई चीजों को साथ ले जाना बेहतर होता है। इनमें इंजन ऑयल, ब्रेक पैड, एयर फिल्टर, पंचर किट, अतिरिक्त लाइट, चेन सेट को साथ ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अपने लिए रखें ये सामान
बाइक के अलावा अपने लिए भी कुछ सामान का रखना काफी जरूरी होता है। इनमें गर्म कपड़े, फर्स्ट एड किट, खाने का सामान, पानी, पोर्टेबल स्टोव जैसा सामान शामिल है। जरुरत पड़ने पर ये सामान आपके काफी काम आता है।
यह भी पढ़ें-
Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
बरतें ये सावधानियां
जब भी आप बाइक से पहाड़ों पर सफर करें तो अकेले जाने की जगह ग्रुप में जाना बेहतर रहता है। इससे आप किसी परेशानी में आते हैं, तो ग्रुप के अन्य सदस्य आपकी मदद कर सकते हैं और आप सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही पहाड़ों पर कई किलोमीटर पर पेट्रोल पंप नहीं होते। ऐसे में आप अपने साथ पेट्रोल केन को भरकर भी ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ