ह्यूंदै का मर्करी मॉडल
- फोटो : amarujala.com
ह्यूंदै का अर्थ कॉन्सेप्ट
- फोटो : amarujala.com
ह्यूंदै ने ऑटो ग्वांगझू 2026 में पेश की आयनिक वी
- फोटो : amarujala.com
ह्यूंदै 'आयनिक मर्करी कॉन्सेप्ट': फीचर्स और बैटरी-स्वैपिंग प्लान
- ह्यूंदै ने आयनिक V को भी प्रदर्शित किया। इसे आयोनिक प्लैनेट ब्रांड के तहत स्थानीय स्तर पर विकसित किया गया कंपनी का पहला मास-प्रोडक्शन मॉडल बताया गया है। इसे सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया गया था।
- इसके साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,900 mm और व्हीलबेस 2,900 mm है। कार के इंटीरियर में 27-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon) 8295 प्रोसेसर भी मिलता है।
- इसके अन्य फीचर्स में फोर-जोन वॉयस रिकग्निशन, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम, मोशन-सिकनेस से बचाने वाला खास मोड और पालतू जानवरों की देखभाल के लिए पेट-केयर मोड शामिल है। ह्यूंदै 2027 में इसका एक्सटेंडेड-रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EREV) वर्जन पेश करने की योजना बना रही है।
पैलिसेड हाइब्रिड, आयनिक 5 Nऔर एलेंट्रा N भी दिखाए
ऑटो ग्वांगझू 2026 इवेंट में ही ह्यूंदै ने ने अपने दूसरे मॉडल भी प्रदर्शित किए। इनमें नई पैलिसेड हाइब्रिड, आयनिक 5 Nऔर एलेंट्रा N इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल शामिल हैं।
- पैलिसेड हाइब्रिड: कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शन और अल्ट्रा-वाइडबैंड आधारित डिजिटल की जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- आयनिक5 N: इस इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल में ह्यूंदै का E-GMP प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है। इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
- एलेंट्रा N: इस मॉडल में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे आठ स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ जोड़ा गया है।
आयनिक मॉडल्स को मिल चुके हैं बड़े अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
इवेंट में कंपनी ने आयनिक मॉडल्स कोमिले अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स का भी जिक्र किया। कंपनी के मुताबिक,आयनिक5 ने 2022 और आयनिक6 ने 2023 में 'वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर' का खिताब जीता था। वहीं, आयनिक5 N को 2024 और आयनिक6 N को 2026 में 'वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार' का अवार्ड मिला।