फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Santro की टक्कर से पलट गई 2400 किलो की SUV, देखें वीडियो

Tue, 25 Jun 2019 08:02 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai santro and Ford endeavor accident - फोटो : Youtube
विज्ञापन
हुंडई की सेंट्रो की टक्कर से फोर्ड की भरी भरकम एंडेवर घायल हो गई है। जी हां शायद आपको इस बात पर यकीन न आये पर यह सच है। CCTV फूटेज में एक विडियो के दौरान पाया गया कि हुंडई की सेंट्रो ने फोर्ड की एंडेवर ऐसे टक्कर मारी की की गाड़ी पलट गई। आपको बता दें कि एंडेवर का वजन 2,204 से 2,394 किलो तक  है जोकि इसके इंजन वेरिएंट पर निर्मर करता है। वही हुंडई की सेंट्रो का वजन करीब 935 किलो है।
विज्ञापन

 
क्या कमज़ोर हैं आज की SUV गाड़ियां
वैसे SUV गाड़ियों को सेफ कहा जाता है, भारी होने की वजह से ये रोअड्स पर बढ़िया चलती हैं, लेकिन इस विडियो के बाद ये सोचना बनता है कि क्या अब भारत में कमज़ोर SUV गाड़ियां बनने लगी हैं? क्योकिं एक सेंट्रो जैसी छोटी और हल्की कार की टक्कर से यदि एंडेवर जैसी भरी गाड़ी टक्कर खाते ही पटल जाए तो मामला गंभीर है।  



एक पार्किंग यार्ड में लगे CCTV फुटेज से मिले इस वीडियो को देखें तो पता चलता है कि गाड़ियां अन्दर-बाहर आ जा रही हैं तभी एक एंडेवर रोड क्रॉस करती है तो अचानक से तेजी से आती हुई सफ़ेद रंग की सेंट्रो उससे टकरा जाती है जिसकी वजह से एंडेवर पलट जाती है, जबकि सेंट्रो को भी नुकसान पहुंचता है और उसके आगे का पार्ट डैमेड हो जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के एक्सीडेंट को 'T-Bone' कहते हैं।वैसे इसमें  किसकी गलती है यह तो हम नहीं कह सकते लेकिन इतना जरूर बता सकते हैं कि एंडेवर को मुड़ने से पहले एक बार जरूर चेक करना चाइये था कि दूसरी तरफ से कोई आ रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें