कीमत और बुकिंग डिटेल्स
Prime HB की शुरुआती कीमत 5,99,900 रुपये और Prime SD की 6,89,900 रुपये रखी गई है। जिससे ये टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनती हैं। ग्राहक 5,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर देशभर के किसी भी ह्यूंदै शोरूम से इन टैक्सी मॉडलों की बुकिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Z650RS: भारत में लॉन्च हुई नई कावासाकी Z650RS, जानें कीमत और फीचर्स
इंजन डिटेल्स
Prime HB और Prime SD दोनों में 1.2 लीटर का Kappa 4-सिलेंडर पेट्रोल के साथ सीएनजी इंजन दिया गया है, जिसे ह्यूंदै "काफी विश्वसनीय" मानती है। कंपनी-फिटेड सीएनजी सेटअप के कारण इन गाड़ियों का ऑपरेटिंग कॉस्ट कम रहता है और प्रति किलोमीटर कमाई की संभावना बढ़ती है।
यह भी पढ़ें - Automobile Sector: दिसंबर में ऑटो सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, सभी सेगमेंट में मजबूत बढ़ोतरी के संकेत
Prime HB और Prime SD के सेफ्टी और फीचर्स
Prime Taxi रेंज में सेफ्टी, कम्फर्ट और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। दोनों मॉडलों में छह एयरबैग, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, स्पीकर्स और फ्रंट रो फास्ट USB टाइप-C चार्जर दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट और रियर पावर विंडो, रियर डिफॉगर, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। कंपनी-फिटेड स्पीड लिमिटिंग फंक्शन 80 किमी प्रति घंटा पर सेट किया गया है, जो टैक्सी नियमों के अनुरूप है।
Prime HB में रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और की-लेस एंट्री जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। जबकि ड्राइवर के लिए सीट हाइट एडजस्टमेंट और फुटवेल लाइटिंग दोनों मॉडलों में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, ह्यूंदै प्राइम टैक्सी रेंज को इस तरह तैयार किया गया है कि ड्राइवर और यात्रियों, दोनों को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद मोबिलिटी का अनुभव मिल सके।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में वाहनों पर सख्ती, जानें अगले आदेश तक किन गाड़ियों की है नो-एंट्री
लंबी वारंटी और आसान फाइनेंस
ह्यूंदै ने Prime Taxi रेंज के लिए एक्सटेंडेड वारंटी विकल्प भी पेश किए हैं। इसमें चौथे और पांचवें साल तक या 1.80 लाख किलोमीटर तक का कवर शामिल है, जो ज्यादा चलने वाली टैक्सी गाड़ियों के लिए मेंटेनेंस लागत को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके अलावा, 72 महीने तक की अवधि वाले फ्लेक्सिबल फाइनेंस प्लान भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पहली बार टैक्सी खरीदने वालों और बड़े फ्लीट ऑपरेटर्स, दोनों के लिए ओनरशिप आसान हो जाती है। ह्यूंदै का देशव्यापी सेल्स और सर्विस नेटवर्क इन गाड़ियों के बेहतर अपटाइम और तेज सर्विस को सुनिश्चित करेगा। वहीं डीलरशिप पर तैनात ट्रेंड फ्लीट केयर एडवायजर टैक्सी ग्राहकों को विशेष सहायता प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें - No PUCC-No Fuel: एक फरवरी से ओडिशा में बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, परिवहन मंत्री ने फैसले का किया बचाव
ह्यूंदै का कमर्शियल सेगमेंट में बड़ा कदम
ह्यूंदै मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ-डिजिग्नेट तरूण गर्ग ने इस लॉन्च पर कहा कि Prime HB और Prime SD के साथ कंपनी गर्व से कमर्शियल मोबिलिटी स्पेस में कदम रख रही है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ड्राइवर और फ्लीट ऑपरेटर्स ऐसी गाड़ियां चाहते हैं, जिनका अपटाइम ज्यादा हो, मेंटेनेंस अनुमानित रहे और ऑपरेटिंग कॉस्ट कम हो। Prime रेंज को इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। ह्यूंदै का विस्तृत सर्विस नेटवर्क, आकर्षक वारंटी और कम लागत वाला ओनरशिप पैकेज कमर्शियल ग्राहकों की कमाई बढ़ाने में मदद करेगा, साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव भी देगा।
यह भी पढ़ें - Ducati XDiavel V4: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी XDiavel V4, कीमत इतनी की खरीद सकते हैं महंगी इलेक्ट्रिक एसयूवी
यह भी पढ़ें - Vehicles Price: दिल्ली में पेट्रोल और सीएनजी वाहन हो सकते हैं महंगे, सरकार ग्रीन सेस बढ़ाने पर कर रही है विचार
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: इस साल भारत में लॉन्च हुईं टॉप-5 मोटरसाइकिलें, क्लासिक से एडवेंचर तक दमदार विकल्प
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: EV से लेकर SUV तक, ये हैं वो टॉप कार लॉन्च जिन्होंने भारत के ऑटो सेक्टर की सोच बदली