Grand i10 Nios Review
- फोटो : Amar Ujala
नई Grand i10 Nios मौजूदा Grand i10 के काफी अलग है। सामने से देखने पर यहां नई ग्रिल मिलती है। साथ ही यहां पर शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी बंपर और नए फॉग लैम्प्स भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा इसका साइड प्रोफाइल स्पोर्टी लगा, इसके C पिलर के ऊपर 'G i10' लिखा है जोकि स्पोर्टी फील देता है। इतना ही नहीं कार के पीछे की तरफ रैपअराउंड टेललैम्प्स, रियर बंपर में इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर्स बेहतर नजर आते हैं। तो कुल मिलाकर नई Grand i10 NIOS स्टाइलिश और स्पोर्टी अंदाज में है जोकि यूथ को टारगेट करने का दम रखती है। इसके डिजाइन में वाकई नयापन है।