फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Exter CNG vs Tata Punch CNG: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, जानें कौन सी कार आपके लिए है बेस्ट

Sun, 26 Jan 2025 07:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai Exter CNG और Tata Punch CNG मार्केट में सबसे पॉपुलर सीएनजी माइक्रो एसयूवी हैं। यहां हम आपको इन दोनों कारों की कीमत, पावरट्रेन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन
Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आज ऐसी कई कारें उपलब्ध हैं जो कम कीमत में बेहतर माइलेज और फीचर्स प्रदान करती हैं। अगर आप सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hyundai Exter CNG और Tata Punch CNG मार्केट में सबसे पॉपुलर सीएनजी माइक्रो एसयूवी हैं। इसलिए इनके बीच तुलना करना भी जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको इन दोनों कारों की कीमत, पावरट्रेन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे ताकि आप अपनी जरूरतों के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
विज्ञापन

Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
पावरट्रेन
Hyundai Exter CNG में कंपनी ने 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन उपलब्ध कराया है, जो 69 पीएस की पावर और 95.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। Hyundai का दावा है कि यह कार 27.1 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम है।

दूसरी ओर, Tata Punch CNG में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है, जो 73.5 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इंजन के मामले में Tata Punch CNG अधिक पावरफुल है।

फीचर्स
Hyundai Exter CNG फीचर्स के मामले में काफी प्रीमियम है। इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी डीआरएल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईएससी, एचएसी और एलईडी टेल लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स कार को न केवल आधुनिक बनाते हैं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतरीन हैं।

वहीं, Tata Punch CNG में ट्राई एरो फिनिश फ्रंट ग्रिल, स्टाइलिश टर्न इंडिकेटर, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडो, मैनुअल एसी, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें सनरूफ, ऑटो हेडलैंप, एबीएस के साथ ईबीडी और 2 एयरबैग मिलते हैं।
विज्ञापन

Tata Punch - फोटो : Tata Motors
बूट स्पेस
Tata Punch CNG में 210 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो Exter CNG की तुलना में अधिक है। लंबी यात्रा के दौरान यह एक महत्वपूर्ण फैक्टर हो सकता है।

कौन है बेहतर?
दोनों गाड़ियां अपनी-अपनी जगह पर बेहतरीन हैं और आपकी जरूरत और बजट के अनुसार सही विकल्प साबित हो सकती हैं। हालांकि, अगर आप ज्यादा पावरफुल इंजन और बड़े बूट स्पेस की तलाश में हैं, तो Tata Punch CNG आपके लिए बेहतर विकल्प है। हालांकि, अगर आपको प्रीमियम फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और शानदार माइलेज चाहिए, तो Hyundai Exter CNG को चुनना सही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें