भारत में ह्यूंदै की 2030 तक क्या-क्या बड़े लॉन्च की योजनाएं हैं?
ह्यूंदै ने स्पष्ट किया है कि वह अब से लेकर वर्ष 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नए मॉडल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें कंपनी का लग्जरी सब-ब्रांड जेनेसिस (Genesis) भी शामिल है, जिसकी एंट्री भारत में 2027 तक होना पहले से तय है।
भारत के लिए आने वाली नई एंट्री EV SUV में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स:
- बैटरी विकल्प: ग्राहकों को यह मॉडल अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।
- सुरक्षा और तकनीक: इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी तकनीक और ओटीए (OTA) कंट्रोलर से लैस एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम (संभवतः ह्यूंदै का नया Pleos सिस्टम) दिया जाएगा।
नई-जेनरेशन Creta और i10 को लेकर कंपनी ने क्या अपडेट दिया है?
ह्यूंदै ने भारतीय बाजार के लिए अपने दो सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड्स के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की पुष्टि कर दी है:
- ऑल-न्यू Creta: कंपनी ने बताया है कि क्रेटा पिछले एक दशक से अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। और इसका नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल तैयार किया जा रहा है।
- ऑल-न्यू i10: इसके अलावा भारतीय हैचबैक सेगमेंट के लिए ऑल-न्यू i10 की भी पुष्टि की गई है। हालांकि दोनों गाड़ियों की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा अभी बाकी है।