फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai का बड़ा दांव: कंपनी जल्द ला सकती है CNG वाली SUV, क्रेटा और ग्रैंड विटारा की होगी छुट्टी?

Wed, 10 Jun 2026 05:20 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai India CNG SUV: ह्यूंदै भारतीय बाजार के लिए एक नई मिडसाइज SUV तैयार कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इंटरनेशनल मॉडल 'Bayon' पर आधारित यह कार वेन्यू और क्रेटा के बीच की रेंज में आएगी। शानदार डिजाइन और ADAS जैसे फीचर्स के साथ इस कार में पहली बार डुअल-सिलेंडर CNG का विकल्प भी मिल सकता है। 
विज्ञापन
Hyundai Bayon - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पुरानी धाक वापस पाने के लिए ह्यूंदै (Hyundai) पूरी तरह तैयार है। कभी देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी रही ह्यूंदै अब चौथे नंबर पर खिसक गई है। अपनी इस स्थान को सुधारने के लिए कंपनी मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में एक नया दांव चलने जा रही है। हाल ही में भारतीय सड़कों पर ह्यूंदै की एक नई एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि इस नई कार में क्या-क्या खास होने वाला है।

विज्ञापन

कौन-सी है यह नई कार?

यह नई एसयूवी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली Hyundai Bayon पर आधारित होगी। हालांकि, भारत के लिए इसे खास तौर पर बड़े साइज और नए डिजाइन के साथ तैयार किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान दिखी इस कार का कोडनेम 'Bc4i' है। मजेदार बात यह है कि इसे कंपनी के लाइनअप में क्रेटा के साथ ही पोजिशन किया जाएगा।


कैसा होगा लुक और डिजाइन?

लीक हुई तस्वीरों से इस कार के डिजाइन के कई राज खुले हैं:

  • फ्रंट लुक: आगे की तरफ इसमें वेन्यू जैसी स्प्लिट स्टाइल हेडलाइट्स और ऊपर की ओर पतली LED DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) मिलेंगी।
  • सेफ्टी और सेंसर: कार के आगे वाले बंपर में एयर वेंट्स, पार्किंग सेंसर और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का रडार भी देखा गया है।
  • पीछे का डिजाइन: पीछे की तरफ स्प्लिट स्टाइलिंग वाली लाइट्स, नीचे की तरफ ब्रेक लाइट्स और ऊपर LED इंडिकेटर्स देखने को मिल सकते हैं।
  • कैमरा: फिलहाल टेस्टिंग मॉडल में 360-डिग्री कैमरा नहीं दिखा है, जबकि क्रेटा में यह फीचर मिलता है।

 

विज्ञापन

इंजन और ट्विन-सिलेंडर CNG का तड़का

इस एसयूवी की सबसे बड़ी खूबी इसका सीएनजी (CNG) वेरिएंट हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इसमें डुअल-सिलेंडर सीएनजी का विकल्प भी दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से लंबी ह्यूंदै की पहली कार होगी जो सीएनजी विकल्प के साथ आएगी।


कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

  • लॉन्च की तारीख: कंपनी इस कार को जुलाई से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च कर सकती है।
  • कीमत की पोजिशनिंग: इसे ह्यूंदै वेन्यू के ऊपर और क्रेटा के नीचे स्थान दिया जाएगा। यानी इसकी कीमत इन दोनों कारों के बीच होगी।


किन गाड़ियों से होगी टक्कर?

बाजार में उतरने के बाद यह कार सीधे तौर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी शानदार गाड़ियों को टक्कर देगी। इसका कुछ हद तक मुकाबला खुद अपनी ही कंपनी की क्रेटा से भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें