अगर आपने अपनी कार या बाइक खरीदते समय जो मोबाइल नंबर दिया था, वह अब इस्तेमाल में नहीं है, तो वाहन के रिकॉर्ड में भी उसे अपडेट कराना जरूरी हो सकता है। सही मोबाइल नंबर होने से वाहन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और उसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं। साथ ही जरूरी सूचना भी नहीं छूटेगी। अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) जाने की जरूरत नहीं पड़ती। परिवहन मंत्रालय के वाहन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के जरिए आप ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका।
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी?
अगर आप घर बैठे बिना किसी झंझट के मोबाइल नंबर अपडेट करना चाह रहे हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आपसे कुछ जानकारियां मांगी जा सकती हैं। इनमें नीचे बताई गईं चीजे शामिल हैं..
क्या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए RTO जाना पड़ेगा?
हर मामले में RTO जाना जरूरी नहीं है। अगर आपके वाहन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है और पोर्टल पर मांगी गई जानकारी का सत्यापन सफल हो जाता है, तो प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थितियों में संबंधित RTO से संपर्क करना पड़ सकता है। जैसे मान लीजिए पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प न मिलने पर। वाहन की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड से मेल न खाने पर और OTP सत्यापन या आवेदन की प्रक्रिया पूरी न होने पर। पोर्टल आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यालय से संपर्क करने का निर्देश दे तो। ऐसी स्थिति में संबंधित RTO या परिवहन विभाग की आधिकारिक हेल्पडेस्क से जानकारी लें।
मोबाइल नंबर अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है: