गर्मी के मौसम में कार के जिस पार्ट पर सबसे ज्यादा असर होता है, वह हैं टायर, किन तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार के टायर्स की उम्र को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं।
गर्मियों के समय कार चलाने पर टायर सबसे गर्म हो जाते हैं। अगर इनका ध्यान ना रखा जाए तो फिर बड़ा हादसा होने का खतरा भी होता है। हम इस खबर में आपको ऐसे चार तरीके बता रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी कार के टायरों की उम्र भी बढ़ा सकते हैंं और साथ ही किसी भी हादसे से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
high speed car
- फोटो : Google
ओवर स्पीडिंग से बचें
गर्मियों के समय अक्सर लोग छुट्टियां मनाने अपने परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकलते हैं। बेहतर होने वाले हाइवे और एक्सप्रेस-वे से भी लोगों को काफी फायदा होता है। लेकिन ऐसे बेहतरीन हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर कुछ लोग काफी तेज कार चलाते हैं। जिससे टायर काफी जल्दी गर्म हो जाते हैं और हादसा हो जाता है। कोशिश करनी चाहिए कि कार को एक ही स्पीड पर चलाएं, जिससे आप सुरक्षित तो रह ही पाएंगे साथ ही कार के टायर भी ज्यादा समय तक चल पाएंगे।
नाइट्रोजन का उपयोग
सामान्य हवा के मुकाबले गर्मियों के समय टायर्स में नाइट्रोजन गैस का उपयोग करना चाहिए। इससे लंबी यात्रा पर जाते हुए भी टायर ज्यादा गर्म नहीं होते। नाइट्रोजन गैस टायर को ठंडा रखने में तो मदद करती ही है इससे टायर की उम्र भी ज्यादा होती है।
रखें सही प्रैशर
अपनी कार को सुरक्षित चलाने से लेकर उसके टायर में हवा का सही प्रैशर रखना काफी हद तक आपको आने वाले खतरों से तो बचा ही सकता है। साथ ही सही हवा होने के कारण बेहतर एवरेज मिलने से पेट्रोल की खपत भी कम होती है। गर्मियों में हमेशा कार के टायर में हवा का प्रैशर सही होना चाहिए।
ब्रेक भी जरूरी
अगर आप ज्यादा लंबे सफर पर अपनी कार से जा रहे हैं तो कोशिश करें कि हर 150 से 200 किलोमीटर पर कुछ देर का ब्रेक लें। ऐसा करने से आपकी कार के इंजन को भी ठंडा होने में मदद मिलेगी साथ ही कार के टायर का तापमान भी कम रहेगा। इस तरह आप सुरक्षित भी रह पाएंगे और ब्रेक लेने से ज्यादा थकान भी महसूस नहीं होगी।