फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Loan: देश की आधी जनता नहीं जानती कार लोन का "20X4X10" फॉर्मूला, जान गए तो नहीं सताएगी EMI की टेंशन

Thu, 13 Feb 2025 10:57 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Loan Formula: भारत में लोग अक्सर ठीक तरह से फाइनेंशियल प्लानिंग किए बगैर कार खरीद लेते हैं, जिसके बाद वे कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। ऐसे में आपको कार लोन पर खरीदने का फॉर्मूला जरूर जानना चाहिए।
विज्ञापन
Car Loan, Vehicle Loan - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Take Car Loan Smartly: भारत में लोग अक्सर ठीक तरह से फाइनेंशियल प्लानिंग किए बगैर कार खरीद लेते हैं, जिसके बाद उन्हें महंगी EMI और लंबे समय तक कार लोन का भुगतान करना पड़ता है। बिना अच्छी प्लानिंग किए कार लोन लेने से फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बिगड़ सकती है और आप कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप भी कार लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको "20X4X10" फॉर्मूला के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह एक सिंपल लेकिन प्रभावी तरीका है जो आपको लोन लेने और उसे चुकाने की सही स्ट्रेटजी बनाने में मदद करता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि यह फॉर्मूला क्या है और यह कैसे काम करता है।

क्या है 20X4X10 फॉर्मूला?

Car Loan - फोटो : Freepik
दरअसल, यह फॉर्मूला तीन प्रमुख फैक्टर्स पर आधारित है:
20% डाउन पेमेंट – आपको कार की कुल कीमत का कम से कम 20% डाउन पेमेंट करना चाहिए।
4 साल का लोन टेन्योर – कार लोन को अधिकतम 4 साल (48 महीने) में चुकाने की योजना बनानी चाहिए।
10% से कम EMI – आपकी मंथली सैलरी या इनकम का 10% से अधिक EMI नहीं होना चाहिए।

कैसे काम करता है यह फॉर्मूला?
अगर आप कोई कार खरीद रहे हैं जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है, तो इस फॉर्मूले के अनुसार आपको कम से कम 2 लाख रुपये (20%) डाउन पेमेंट करना होगा। आपको लोन सिर्फ 4 साल के लिए लेना चाहिए, ताकि ब्याज ज्यादा न देना पड़े। आपकी मंथली सैलरी 50,000 रुपये है, तो आपकी EMI 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इस फॉर्मूले के फायदे भी जान लीजिए

Car Loan Tips - फोटो : Freepik
  • ब्याज की बचत – इस फॉर्मूले का सबसे पहला फायदा है ब्याज की बचत। आप कम समय में लोन चुका पाएंगे जिससे आपको इंटरेस्ट कम देना पड़ेगा।
  • फाइनेंशियल बैलेंस – इस फॉर्मूले से आपकी मासिक आय पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता, जिसके चलते आपके घर का फाइनेंशिल बैलेंस बना रहता है।
  • कम लोन अमाउंट – अगर आप डाउन पेमेंट ज्यादा रखते हैं तो आपका लोन अमाउंट कम रहता है। इससे लोन जल्दी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

क्या आपको यह फॉर्मूला फॉलो करना चाहिए?

Loan - फोटो : Istock
अगर आपकी इनकम स्थिर है और आप बिना ज्यादा आर्थिक दबाव के कार खरीदना चाहते हैं, तो 20X4X10 फॉर्मूला फॉलो करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे आपका फाइनेंशियल प्लान सही रहेगा और आप बिना किसी परेशानी के लोन चुका सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें