फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब वाइपर आपकी कार की विंडशील्ड के लिए हैं हानिकारक, ऐसे करें देखभाल

Sun, 16 Jun 2019 04:16 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Car Wiper - फोटो : Google
विज्ञापन

देश में बरसात का मौसम शुरू हो चुका हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा विंडशील्ड पर वाइपर का इस्तेमाल होता है। क्योकिं  गाड़ी के अन्य पार्ट्स की तरह वाइपर भी काफी अहम होता है और इसकी भी देखभाल बेहद जरूरी है। खराब वाइपर न सिर्फ विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकता है। बल्कि बारिश में ड्राइव करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। आइये जानते हैं.. 

  • वाइपर को समय-समय पर चेक करते हैं, कई बार लम्बे समय तक इस्तेमाल न होने पर इनमे धुल-मिट्टी जमा हो जाती है। इसलिए नियमित रूप से इनकी सफाई करते रहें।   
  • अगर आपकी कार ज्यादा धूप में खड़ी रहती है तो इससे वाइपर की रबड़ खराब होने लगती है। और कई बार रबड़ कट-फट जाती है, ऐसे में वाइपर को तुरंत बदल लें।
  • नया वाइपर की रबड़ हमेशा सॉफ्ट होती है लेकिन खराब वाइपर की रबड़ एकदम हार्ड हो जाती है जिससे विंडशील्ड को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वाइपर को बदल लेना ही ठीक है।
  • विंडशील्ड पर कभी भी सूखा वाइपर कभी न चलायें। पहले उसे पानी से गीला कर लें उसके बाद उसका इस्तेमाल करें, ऐसा करने से कोई नुकसान नहीं होगा।
  • बारिश के बाद अक्सर वाइपर पर कीचड़ और मिट्टी जमा हो जाती है जो की वैपर को काफी हानि पहुंचाती है ऐसे में इस्तेमाल करने से पहले इनकी सफाई बेहद जरूरी है।
  • अगर वाइपर पूरी तरफ से घिस गया हो तो उसे इस्तेमाल बिलकुल न करें ऐसा करने से विंडशील्ड पर निशान पर सकते हैं।
  • अगर कार की विंडशील्ड है तो उस पर भी वाइपर का उपयोग न करें इससे भी गिलास पर निशान पड़ सकते हैं।     
  • एक्सपर्ट मानते हैं है कि हर दो साल बाद कार के वाइपर को बदल लेना चाइये, इससे आपकी कार को ही फायदा होगा।   
  • ठंडी जगहों पर जहां बर्फबारी ज्यादा होतीं हैं वहां पर वाइपर से बर्फ को हटाना नहीं चाइये, ऐसा करने से वाइपर की मोटर को नुकसान पहुंच सकता है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें