फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Battery Tips: कैसे पहचानें कि आपकी कार बैटरी बदलने का समय आ गया है, ये हैं चेतावनी का संकेत

Tue, 03 Mar 2026 10:59 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूटीन सर्विसिंग और वोल्टेज चेक से परफॉर्मेंस में गिरावट को जल्दी पहचानने और अचानक ब्रेकडाउन का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Car Engine - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपकी कार की बैटरी कमजोर हो गई है, तो इसका संभावना बहुत ज्यादा है कि किसी यात्रा के दौरान आपका वाहन ब्रेकडाउन का शिकार हो जाए। आमतौर पर मॉडर्न कार बैटरियां 3 से 5 साल तक चलती हैं। लेकिन मौसम, ड्राइविंग पैटर्न और ज्यादा इलेक्ट्रिकल लोड उनकी उम्र कम कर सकते हैं। हालांकि, अगर शुरुआती संकेतों पर ध्यान दिया जाए, तो अचानक गाड़ी बंद होने की समस्या से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

 

क्या इंजन स्टार्ट होने में देरी हो रही है?
बैटरी खराब होने का पहला संकेत अक्सर स्लो इंजन क्रैंक होता है।
अगर इग्निशन ऑन करने के बाद इंजन सामान्य से ज्यादा समय लेता है या स्टार्टिंग कमजोर महसूस होती है। तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि बैटरी स्टार्टर मोटर को पर्याप्त पावर नहीं दे पा रही है।

बार-बार जंप-स्टार्ट की जरूरत पड़ना भी गिरती बैटरी का संकेत है। हालांकि, कुछ मामलों में स्टार्टर मोटर की खराबी भी ऐसी समस्या पैदा कर सकती है, लेकिन आमतौर पर सबसे पहले बैटरी की जांच की जाती है।

क्या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी दिख रही है?
हेडलाइट्स का मंद होना, केबिन लाइट्स का झिलमिलाना या पावर विंडो का धीमे काम करना- ये सभी कम वोल्टेज आउटपुट के संकेत हो सकते हैं।
नई कारों में इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स ज्यादा पावर मांगते हैं। इसलिए स्थिर बिजली आपूर्ति और भी जरूरी हो जाती है।

क्या डैशबोर्ड पर बैटरी वार्निंग लाइट जल रही है?
अगर डैशबोर्ड पर बैटरी का चिन्ह दिखाई देता है, तो यह चार्जिंग सिस्टम में समस्या का संकेत हो सकता है।
यह समस्या बैटरी या अल्टरनेटर- दोनों में से किसी एक से जुड़ी हो सकती है। सही कारण जानने के लिए तुरंत जांच कराना बेहतर रहता है। 

क्या बैटरी टर्मिनल पर जंग दिख रही है?
बैटरी टर्मिनल के आसपास सफेद या हरे रंग की परत दिखना करॉजन (जंग लगने) का संकेत है।
यह इलेक्ट्रिकल संपर्क को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, सिर्फ जंग दिखने का मतलब हमेशा बैटरी बदलना नहीं होता, लेकिन बार-बार जमा होना बैटरी के बूढ़े होने या लीकेज का संकेत दे सकता है।

क्या बैटरी का केस फूल गया है या बदबू आ रही है?
तेज गर्मी बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा तापमान से बैटरी का केस फूल सकता है या दरार आ सकती है।
अगर सड़े अंडे जैसी बदबू आए, तो यह सल्फ्यूरिक एसिड लीकेज का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत बैटरी बदलवाना जरूरी है।

क्या बैटरी की उम्र पूरी हो चुकी है?
निर्माता आमतौर पर तीन साल बाद बैटरी की नियमित जांच की सलाह देते हैं। बैटरी पर छपी मैन्युफैक्चरिंग डेट देखकर उसकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अगर बैटरी अपनी औसत उम्र के करीब है, तो मौसम के चरम बदलाव (जैसे बहुत ज्यादा गर्मी या सर्दी) से पहले इसे बदलना समझदारी हो सकती है। 

विज्ञापन

समय पर बदलाव क्यों है फायदेमंद?
समय पर बैटरी बदलने से न केवल गाड़ी स्टार्टिंग में भरोसेमंद रहती है। बल्कि अल्टरनेटर और अन्य इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
नियमित सर्विसिंग और वोल्टेज चेक से बैटरी की गिरती परफॉर्मेंस का पता समय रहते लगाया जा सकता है और अचानक ब्रेकडाउन से बचा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें