गर्मी का मौसम आते ही कार में सफर करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं लगता। धूप में खड़ी कार में बैठना ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ओवन में घुस गए हों। सीटें तपती हैं, स्टीयरिंग छूने में डर लगता है और एसी ऑन करने के बाद भी राहत आने में काफी वक्त लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कार में एक ऐसा बटन है जो मिनटों में कार के केबिन को फ्रिज जैसा ठंडा कर सकता है।
जी हां, यह फीचर कंपनियां इसलिए देती हैं ताकि गर्मी से तपती कार को तुरंत ठंडा किया जा सके। हम बात कर रहे हैं एयर रीसर्क्युलेशन मोड (Recirculation Mode) की, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, या इसका सही इस्तेमाल नहीं जानते।
Car AC
- फोटो : FREEPIK
क्या है एयर रीसर्क्युलेशन मोड?
इस मोड का बटन आमतौर पर कार के AC कंट्रोल पैनल में होता है जिसमें कार के अंदर एक घूमता हुआ तीर बना होता है। जब आप इसे ऑन करते हैं, तो यह बाहर की गर्म हवा को अंदर आने से रोक देता है और केबिन के अंदर की पहले से ठंडी हो चुकी हवा को ही रीसायकल करता है। इससे कार तेजी से ठंडी होती है और एसी को भी हवा ठंडी करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
यह भी पढ़ें: क्या आपकी कार की एसी ठंडी हवा नहीं दे रही? जानिए कौन सी गैस है इसके लिए सही
Car Air Conditioning System
- फोटो : Freepik
कैसे करें सही इस्तेमाल?
पहला स्टेप: जब आप धूप में खड़ी कार में बैठते हैं, तो कुछ मिनट के लिए खिड़कियां खोलकर गर्म हवा को बाहर निकलने दें।
दूसरा स्टेप: AC ऑन करें लेकिन एयर रीसर्क्युलेशन मोड को पहले कुछ मिनट के लिए बंद रखें ताकि बाहर की गर्म हवा जल्दी निकले।
तीसरा स्टेप: जैसे ही अंदर की हवा थोड़ा ठंडी हो जाए, तो एयर रीसर्क्युलेशन मोड ऑन कर दें। अब कार की ठंडी हवा अंदर ही घूमती रहेगी और केबिन मिनटों में ठंडा हो जाएगा।
Car AC Tips
- फोटो : Freepik
कब नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?
जब बाहर की हवा ठंडी होती है, तब इस फीचर का ज्यादा फायदा नहीं होता। बल्कि इससे शीशों पर फॉग जम सकती है। अगर कार के अंदर पहले से कोई बदबू या गंध है, तो उसे बाहर निकालने के लिए रीसर्क्युलेशन बंद रखें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके।