Hot wheels Car Displayed at Pacific Mall
हॉट व्हील्स खिलौनों का एहसास कायम रखते हुए वास्तविक कारों के आकार वाली इन कारों को हॉट व्हील्स के किसी भी प्रशंसक द्वारा बड़ी आसानी से पहचाना जा सकता है क्योंकि इसकी डिज़ाइन में हॉट व्हील्स के सिग्नेचर फ्लेम्स शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति खरीदारी कर सकता है और 500 रुपये मूल्य की चीज़ें खा-पी सकता है और अपनी तरह के पूर्ण इंटरऐक्टिव गेमिंग जोन का लुत्फ उठा सकता है जिसमें रोमांचक ट्रैक सेट्स, आभासी वास्तविक चुनौतियां, इंटरऐक्टिव ट्रैजेक्टरी जोन, टेस्ट ड्राइव जोन और स्लॉट रेसर जोन शामिल हैं। इनके साथ व्यक्ति अपनी सीमाओं को चुनौती दे सकता है।
इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए पैसिफिक मॉल के केन्द्र निदेशक सलीम रूपानी ने कहा, यह पहली बार है कि हम हमारे ग्राहकों के लिए कुछ एक्सक्लूसिव लेकर आ रहे हैं। यदि आप एक हॉट व्हील्स कार के दीवाने हैं तो यह प्रदर्शनी निश्चित तौर पर आपके लिए है। हॉट व्हील्स का अनुभव लेने की चाहत सभी उम्र के लोगों में रही है। इस प्रदर्शनी से प्रत्येक कार उत्साही को इस एक्सक्लूसिव संग्रह को करीब से देखने का एक मौका मिला। टैगोर गार्डेन स्थित पैसिफिक मॉल दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में खास खरीदारी, मनोरंजन और मौज मस्ती की जगह पैसिफिक मॉल, पैसिफिक इंडिया ग्रुप का हिस्सा है जो सबसे प्रतिष्ठित रीयल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में से है।
पैसिफिक इंडिया ग्रुप प्रतिष्ठित रीयल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में से एक है और यह रीयल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सेवाएं उपलब्ध करा रही है। टैगोर गार्डेन में स्थित यह मॉल बहुत अच्छी जगह स्थित है और यह सार्वजनिक एवं निजी परिवहन से जुड़ा है। पैसिफिक मॉल में आज न केवल 130 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध हैं, बल्कि यह इसके माहौल, जगह, संपर्क और अनुभव के लिए भी जाना जाता है।