फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाइक में मिलेंगे कार जैसे सेफ्टी फीचर्स: खतरा भांपकर अलर्ट देंगी ये पांच एडवांस तकनीकें, कब होगी शुरुआत?

Sun, 22 Nov 2026 02:56 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बाइक में मिलेंगे दस सुरक्षित फीचर्स।
  • खतरे की आहट पर राइडर को मिलेगा अलर्ट।
  •  2027 Africa Twin में होगी शुरुआत।
  • दूसरी बाइक्स में भी आएगा सिस्टम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक चलाते समय थाड़ी सी भी लापरवाही बड़ी वजह बना जाती है। कई बार तो सामने से अचानक कोई वाहन आ जाता है, पीछे से गाड़ी करीब पहुंच जाती है या राइडर को आसपास चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता है। ऐसे में अगर बाइक खुद खतरे को पहचानकर राइडर को समय रहते अलर्ट कर दे, तो सफर को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिल सकती है। इसी दिशा में होंडा एक नया सेफ्टी सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

इस सिस्टम में कुल दस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे, जो राइडिंग के दौरान अलग-अलग स्थितियों में राइडर को अलर्ट करेंगे। इनमें क्रूज कंट्रोल से लेकर इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी देने वाले फीचर्स तक शामिल हैं। कंपनी सबसे पहले इसे 2027 मॉडल की होंडा अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक में देगी। आइए जानते हैं इस सिस्टम के पांच बड़े सेफ्टी फीचर्स के बारे में।

बाइक को सुरक्षित बनाने वाले पांच बड़े फीचर

एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्टॉप एंड गो
इस सिस्टम में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्टॉप एंड गो जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनके साथ बाइक में ग्रुप राइड असिस्ट और डिस्टेंस असिस्ट भी मिलेगा। ये सभी फीचर्स सिस्टम के राइडिंग असिस्टेंस से जुड़े हिस्से हैं। इनके नाम के मुताबिक, ये राइडिंग के दौरान क्रूज कंट्रोल, रुकने-चलने और दूरी से जुड़े असिस्टेंस की सुविधा दे सकते हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट से क्या होगा?
सिस्टम में इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट भी दिया जाएगा। इसके साथ  फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग और ब्रेक पल्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स आगे की ओर संभावित टक्कर के खतरे और ब्रेकिंग से जुड़ी स्थिति में राइडर को अलर्ट करने के लिए हैं। खतरा महसूस होने पर राइडर को मीटर पर वार्निंग या हल्के ब्रेक झटके के जरिए संकेत मिल सकता है।

ब्लाइंड स्पॉट इन्फॉर्मेशन से मिलेगी साइड की जानकारी
बाइक चलाते समय कई बार राइडर को साइड में मौजूद वाहनों का पता नहीं चल पाता। खासकर लेन बदलते समय ब्लाइंड स्पॉट परेशानी खड़ी कर सकता है। होंडा के इस सिस्टम में ब्लाइंड स्पॉट इन्फॉर्मेशन फीचर भी दिया जा सकता है। ये खतरे की स्थिति में राइडर को साइड मिरर पर LED लाइट के जरिए अलर्ट मिल सकता है।

रियर कोलिजन वार्निंग से पीछे के खतरे का अलर्ट
सिस्टम मेंरियर कोलिजन वार्निंग फीचर भी शामिल है। इसका मकसद है कि पीछे से आने वाले वाहन से टक्कर के संभावित खतरे को लेकर राइडर को अलर्ट करना है। इसके अलावा सिस्टम में रियर डिस्टेंस इन्फॉर्मेशन भी मिलेगा, जो पीछे मौजूद वाहन से दूरी से जुड़ी जानकारी देने के लिए शामिल किया गया है।

ग्रुप राइड असिस्ट और डिस्टेंस असिस्ट से बेहतर राइडिंग असिस्टेंस
इस सिस्टम में ग्रुप राइड असिस्ट और डिस्टेंस असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनके साथ एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्टॉप एंड गो की सुविधा भी शामिल है। इस तरह सिस्टम में राइडिंग के दौरान दूरी और आसपास की स्थिति से जुड़े कई तरह के असिस्टेंस फीचर्स एक साथ मिलेंगे।

खतरा महसूस होते ही राइडर को मिलेगा अलर्ट
Honda के इस सेफ्टी सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें खतरा महसूस होने पर राइडर को अलग-अलग तरीकों से चेतावनी मिलेगी। इसमें मीटर पर वार्निंग दिखाई दे सकती है, हल्का ब्रेक झटका महसूस हो सकता है या साइड मिरर पर LED लाइट जल सकती है। यानी राइडर को सिर्फ एक तरह के संकेत पर निर्भर नहीं रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें