दो बैटरी ऑप्शन, दमदार रेंज और तेज चार्जिंग
Honda E-VO दो बैटरी ऑप्शन में आती है - एक है 4.1kWh की ड्यूल बैटरी और दूसरी 6.2kWh की ट्रिपल बैटरी। छोटी बैटरी वाली वेरिएंट की रेंज कंपनी ने करीब 120 किलोमीटर बताई है और इसका वजन है 143 किलो। वहीं, बड़ी बैटरी वर्जन की रेंज 170 किलोमीटर है और वजन थोड़ा ज्यादा, 156 किलो है। दोनों ही वर्जन में 15.8kW (करीब 21 हॉर्सपावर) की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिससे बाइक की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा तक जाती है। बैटरी का चार्जिंग टाइम भी काफी कम है। छोटी बैटरी को चार्ज होने में 1 से 1.5 घंटे और बड़ी बैटरी को 1.5 से 2.5 घंटे लगते हैं, यह इस्तेमाल किए गए चार्जर पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 300: नई 2025 कावासाकी निंजा 300 हुई लॉन्च, भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
E-VO जहां सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वो हैं इसके एडवांस टेक फीचर्स। यह दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है जिसमें इंटीग्रेटेड डैशकैम्स मिलती हैं। 4.1 kWh वेरिएंट में फ्रंट डैशकैम है, जबकि 6.2 kWh वाले वर्जन में रियर डैशकैम भी दी गई है। बाइक में दो 7-इंच के TFT डिस्प्ले लगे हैं - एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरा नैविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग (TPMS) और बैटरी स्टेटस जैसे फंक्शंस के लिए है। इसमें राइडिंग के लिए तीन मोड्स - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं। जो न सिर्फ बाइक के परफॉर्मेंस को कंट्रोल करते हैं, बल्कि रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग पर भी असर डालते हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda Gold Wing Tour: होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक का 50वां एनिवर्सरी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
हल्का और मजबूत फ्रेम
E-VO का ढांचा पूरी तरह से फॉर्ज्ड एल्यूमिनियम से बना है, जिससे यह बाइक हल्की भी बनी रहती है और मजबूत भी। बाइक में आगे की तरफ 16-इंच और पीछे की तरफ 14-इंच के पहिए दिए गए हैं। जो सेमी-स्लिक टायर्स के साथ आते हैं ताकि ग्रिप शानदार बनी रहे। बाइक में ड्यूल चैनल ABS स्टैंडर्ड है और इसकी सीट की ऊंचाई 765 मिमी रखी गई है। जिससे अलग-अलग हाइट के राइडर्स इसे आराम से चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Honda CD 110 Dream: एक युग का अंत, 11 साल बाद बंद हुई होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल, जानें वजह
कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर अपडेट
होंडा ने E-VO की कीमत चीन में 4.1 kWh वर्जन के लिए CNY 30,000 (लगभग 3.56 लाख रुपये) और 6.2 kWh वर्जन के लिए CNY 37,000 (लगभग 4.38 लाख रुपये) रखी है। शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के बावजूद, इस बाइक को भारत में अभी लॉन्च नहीं किया जाएगा। फिलहाल होंडा भारत में एक खास इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट बना रही है, जिसके 2028 तक चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या आपका कार इंश्योरेंस मानसून से होने वाले नुकसान को कवर करता है? जानें इसके लिए जरूरी ऐड-ऑन